सोशल मीडिया में छाया रहा- ‘हैप्पी न्यू ईयर’,एयर पोर्ट पर पिकनिक मनाने वालों को पुलिस ने खदेडा!
रक्सौल।(vor desk )।शु्क्रवार की रात घड़ी की सूई ने जैसे ही बारह बजाई लोग एक-दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर की बधाईयां देने में जुट गए। सभी के चेहरे पर खुशियों का भाव दिख रहा था। न्यू ईयर को लेकर शहर के रेस्टोरेंट कोरोना से बचाव के नियमों के अनुपालन के स्लोगन के साथ खुले, जबकि पार्क बंद रहे। नववर्ष को लेकर रक्सौल प्रशासन भी चौकस रही।
नव वर्ष 2022 की तैयारी को ले हर वर्ग के लोग कई दिनों से उत्साहित थे। सबकी अपनी-अपनी तैयारी चल रही थी। युवाओं की तैयारी कुछ खास थी। युवा वर्ग ने नववर्ष के आगमन का स्वागत झूम कर किया। इसके उत्साह के आगे ठंड बेअसर दिखी।वही,प्रशासनिक निर्देश के तहत अधिकांश लोग घरों में रहे और परिजनों के साथ नव वर्ष मनाया।वहीं,एक दूसरे को मोबाइल कॉल कर शुभकामनाएं दी।तो,सोशल मीडिया पर बधाई के जरिये 'हैप्पी न्यू ईयर' को सेलिब्रेट किया।
मंदिरों में दर्शन पू...









