Wednesday, June 24

रक्सौल आसपास

छठ पर्व : रक्सौल बॉर्डर पर दिखी साझा संस्कृति की झलक,कोविड काल मे सोल्लास मना पर्व!

छठ पर्व : रक्सौल बॉर्डर पर दिखी साझा संस्कृति की झलक,कोविड काल मे सोल्लास मना पर्व!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। लोक आस्था का महापर्व कार्तिकी छठ सोल्लास व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। गुरुवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रतियो ने उपवास को खत्म कर अन्न-जल को ग्रहण किया। बुधवार को डूबते सूर्य को अर्ध्य के बाद रात्रि काल मे कोसी पूजा की गई।फिर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सुबह सूर्योदय से पहले ही लोग अपने-अपने घरों से घाटों के लिए निकल पड़े । तदोपरांत, छठव्रती और परिवारजन नदी और जलाशय में कमर भर पानी में खड़े रहकर भगवान भास्कर के उदित होने का इंतजार किया।जैसे ही सूर्य की किरणें उदित हुईं , साड़ी और धोती पहने स्त्री–पुरुष भगवान सूर्य की अराधना में मंत्रोच्चार के साथ लीन हो गए। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद घाट पर ही छठ व्रतियों ने सुहागिन महिलाओं को सिंदूर लगा कर उनके सौभाग्यवती होने की कामना की।साथ ही एक दूसरे ...
अस्तचलगामी सूर्य को रक्सौल में छठ व्रतियों ने दिया अर्ध्य,उमड़ा आस्था का जन सैलाब ,हादसा टला!

अस्तचलगामी सूर्य को रक्सौल में छठ व्रतियों ने दिया अर्ध्य,उमड़ा आस्था का जन सैलाब ,हादसा टला!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।लोक आस्था के महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन बुधवार को भगवान भास्कर के अस्ताचलगामी रूप को अर्घ्य दिया गया । कोविड काल के बाद इस बार छठ पर्व को ले कर उत्साह दिखा।शहर के विभिन्न छठ घाटों पर धूम धाम से छठ पूजा का आयोजन हुआ।सुमधुर छठ गीतों के बीच व्रती पूजा अर्चना में रहे। छठ घाटों की सजावट देखते ही बन रही थी। इस महा पर्व पर सरिसवा नदी के जल के प्रदूषित रहने का मलाल व्रतियों व श्रद्धालुओ के चेहरे पर साफ दिखाई दिया। घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।डीएसपी चन्द्र प्रकाश,डीसीएलआर राम दुलार राम,कार्यपालक दण्डाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह,बीडीओ सन्दीप सौरभ,सीओ विजय कुमार ,थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर समेत अन्य पुलिस- प्रशासनिक अधिकारियों ने छठ घाटों का दौरा किया और शुभकामनाएं दी। हादसा टला:शहर के कस्टम घाट पर चचरीप...
पूर्व उप मुख्य मंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का जन्म दिन मनाया,युवा राजद ने किया वृक्षारोपण!

पूर्व उप मुख्य मंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का जन्म दिन मनाया,युवा राजद ने किया वृक्षारोपण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। युवा राजद के बैनर तले प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म के नेतृत्व मे पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का 32वा जन्मदिन 32 वृक्षारोपण करके के मनाया गया।इस मौके पर सैफुल आज़म ने कहा युवा हृदय सम्राट पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन युवा राजद परिवार पर्यावरण दिवस के रूप मे मना रहा है। युवा राजद टीम जो पौधा लगा रही है इसे हमारे आने वाली पीढ़ी को फायदा मिलेगा।वही राजद नेता फखरुद्दीन आलम ने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव का जन्मदिन हमारी रक्सौल राजद टीम पर्यावरण दिवस के रूप में मना रही है ।जिससे हमारे समाज को काफी फायदा मिलेगा। हम अपने नेता को 32 जनदिन का हार्दिक बधाई देता हूँ।मौके पर फखरुद्दीन आलम (प्रदेश महासचिव राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ),समेत युवा राजद नेता प्रदीप रंजन,उमर अंसारी,अजीजुल हक़,रणजीत कुमार,सेराज गांधी,मुन्ना यादव,राजू यादव सहित दर्जनों का...
खरना सम्पन्न,लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा कल!

खरना सम्पन्न,लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा कल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।लोक आस्था के महापर्व छठ पर पूरा सीमावर्ती रक्सौल समेत सम्पूर्ण बिहार आस्था के रंग में सराबोर है। हर तरफ छठी मइया के गीत गुंजायमान हो रहे हैं। सड़कें और गलियां सज गई हैं। घाट चकाचक हो गए हैं। चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन मंगलवार को कार्तिक शुक्ल पंचमी पर खरना सम्पन्न हुआ। छठ व्रतियों ने पूरे दिन उपवास पर रहकर पूरी पवित्रता के साथ मिट्टी के चूल्हे और आम की लकड़ी पर खरना का प्रसाद बनाया। शाम 5:45 से 6:25 बजे के बीच छठी मैया को प्रसाद के रूप में तैयार गुड़ से बनी खीर, रोटी और केला का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की।सभी परिजनों की उपस्थिति में कुल देवी देवता की पूजा के साथ ही छठी माई को नमन किया गया।इसके बाद इस प्रसाद यानि रसियाव रोटी का प्रसाद पूरी श्रद्धा से सभी ने ग्रहण किया।इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। इस रसियाव रोटी के बारे में डॉ0 राजेन्द्र प्र...
सरिसवा नदी छठ पर्व पर भी रह गई काली-मैली, रक्सौल के छठ व्रतियों में गहरा आक्रोश!

सरिसवा नदी छठ पर्व पर भी रह गई काली-मैली, रक्सौल के छठ व्रतियों में गहरा आक्रोश!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।छठ पर्व पर भी अति प्रदूषित सरिसवा नदी काली व मैली रह गई।खरना यानी मंगलवार को भी नेपाल की ओर से स्वच्छ जल प्रवाहित नही हो सका।पहले करीब सात दिन पहले साफ जल प्रवाहित करने की पहल हो जाती थी।लेकिन,बुधवार को सझीया घाट है,पर ,साफ जल प्रवाहित होने के आसार छीन हो गए हैं। इस कारण व्रतियों की चिंता बढ़ गई है कि छठ कैसे होगा?अर्ध्य कैसे दिया जाएगा? छठ व्रती किरण देवी,रीना देवी,चंचल सिंह ने सवाल खड़े किए कि -नाला बने इस नदी के जल में छठ कैसे करें?क्या यह व्रत के लायक है?जिस जल को जानवर भी नही पीते।बदबू ऐसे,की खड़े नही हो सकते।आखिर अर्ध्य कैसे देंगे?नदी में स्नान के लिए डुबकी कैसे लगाएंगे?बता दे कि इस स्थिति के बाद व्रती घर अथवा दूसरी जगह पर छठ करने की योजना में हैं। जानकार बताते हैं कि वीरगंज में औधोगिकरण के कारण करीब तीन दशक से यह नदी प्रदूषित है।हर बार करी...
भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने अधिकारियों के साथ किया छठ घाटों का निरीक्षण !

भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने अधिकारियों के साथ किया छठ घाटों का निरीक्षण !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
शहर में ट्राफिक ब्यवस्था दुरुस्त करने,साफ-सफाई,लाइटिंग व सुरक्षा ब्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर हुई चर्चा,दिए कई आवश्यक निर्देश रक्सौल।( vor desk )।लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को ले स्थानीय भाजपा बिधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने स्थानीय पदाधिकारियो के साथ विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया । इस दौरान बिधायक श्री सिन्हा ने कोइरिया टोला त्रिलोकी नगर छठ घाट,नागा रोड बाबा मठिया छठ घाट,आश्रम रोड ,थाना परिसर स्थित सूर्य मंदिर,कस्टम के समीप छठ घाट, सुंदर पुर,भकुआ ब्रह्म स्थान,वार्ड नम्बर 1 स्थित बउधी माई छठ घाट, सभ्यता नगर छठ घाट,कौड़िहार चौक आदि छठ घाटों का निरीक्षण किया । इस दौरान ब्यवसायियो व छठ वर्तियो को जाम के कारण परेशानी न हो इसको लेकर ट्राफिक ब्यवस्था दुरुस्त करने का अधिकारियो को निर्देश दिया ।इसके साथ ही सड़क पर पानी का छिड़काव कराने ,शहर व छठ घाटो...
नगर पार्षद रीता देवी ने किया छठव्रतियों के बीच वस्त्र व पूजन सामग्री वितरण

नगर पार्षद रीता देवी ने किया छठव्रतियों के बीच वस्त्र व पूजन सामग्री वितरण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर के वार्ड 11 की पार्षद सह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक रीता देवी द्वारा दर्जनों छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री व वस्त्र का वितरण किया गया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोक आस्था के महा पर्व छठ व्रत को शांति ,सौहार्द और मिल जुल कर मनाने की जरूरत है।गरीब-असहाय व्रती भी छठ मनाएं,इसी कारण जरूरत मन्दों को वस्त्र व पूजन सामग्री वितरित किया गया है।इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ,दीपू श्रीवास्तव,लालबाबू गुप्ता,प्रमोद शर्मा,सुमित सर्राफ,बच्चा श्रीवास्तव,पप्पू सर्राफ,महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष विजय लक्ष्मी देवी समेत बच्ची देवी,सुशीला देवी आदि मौजूद थीं। ...
मस्करा ट्रस्ट ने छठ व्रतियों के बीच किया साड़ी का वितरण!

मस्करा ट्रस्ट ने छठ व्रतियों के बीच किया साड़ी का वितरण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। छठ व्रतियों के बीच रामेश्वर लाल गोविंद प्रसाद मस्करा चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी गोविंद प्रसाद मस्करा तथा उनके परिवार के सदस्यों द्वारा छठ व्रतियों के बीच रक्सौल के सेनुवारिया गाँव के अपने फर्म हाउस पर साड़ी का वितरण किया गया।श्री मस्करा ने बताया की उनकी संस्था लगातार सामाजिक कार्य करते रहती है।रक्त दान के साथ साथ अन्य दान में भी उनकी संस्था रक्सौल के सहयोग के लिए लगातार प्रयासरत है।सेनुवारिया गाँव से लगातार प्रेम मिलता रहा है एवं यहाँ अपना फर्म हाउस भी है अतः इसी गाँव के लोगों के बीच यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम में अन्य सदस्यों के साथ रवि मस्करा,मो नुरुल,भगत पासवान, ख़लीफ़ा पासवान, सुभलाल महतो,बाबूलाल महतो आदि लोग तथा महिलाएं थी। ...
कपड़ा बैंक के द्वारा सैकड़ो छठव्रतियों के बीच बाँटी गयी साड़ी

कपड़ा बैंक के द्वारा सैकड़ो छठव्रतियों के बीच बाँटी गयी साड़ी

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। परोपकार करना सबसे उत्तम कार्य है। किसी की सहायता करने से बहुत ही सुकून मिलता है और एक बेहतर अनुभूति व आत्मसंतुष्टि मिलती है। इसको चरितार्थ करते हुए बीजेपी नेता सह कपड़ा बैंक के संस्थापक राजकुमार गुप्ता लगातार वर्षो से जरूरतमंदों व असहायों की सहायता करते आ रहे है। पुनः इस लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के पहले श्री गुप्ता ने छठव्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया और उन्हें छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। इस पूण्य कार्य मे उनकी पत्नी सह कपड़ा बैंक की निदेशिका ज्योति राज गुप्ता की भूमिका भी सराहनीय रही । मौके पर कपड़ा बैंक के सचिव रमेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राम कुमार, आंनद रुंगटा, विकाश गुप्ता, किशन कुमार, ध्रुव प्रसाद, मनोज कुमार, रोहित दास, रविन्द्र कुमार व कमलेश कुमार आदि उपस्थित थे। ...
हरैया पुलिस ने 250 छठ व्रतियों के बीच बांटा पूजन सामग्री,दी शुभकामनाएं!

हरैया पुलिस ने 250 छठ व्रतियों के बीच बांटा पूजन सामग्री,दी शुभकामनाएं!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।छठ पर्व पर रक्सौल के हरैया पुलिस ने छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री बाटने की पहल की है।पुलिस के इस कदम को सकरात्मक व प्रशंसनीय बताया जा रहा है। हरैया ओ पी प्रभारी गौतम कुमार ने रक्सौल के इतिहास में पहली बार 251 छठ व्रतियों को पूजन सामग्री का वितरण किया गया।यह पूजन सामग्री आर्थिक रूप से कमजोर छठ व्रतियों को प्रदान किया गया।आया ताकि,वे भी श्रद्धापूर्वक छठ पर्व मना सकें। छठ व्रती रक्सौल नगर परिषद व पनटोका पंचायत समेत आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के थे। हरैया ओपी प्रभारी गौतम कुमार ने इस अवसर पर व्रतियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि लोक आस्था व प्रकृति के पूजन के इस महापर्व को मिल जुल कर मनाने की जरूरत है। इस मौके पर स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने हरैया पुलिस की इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहल को निरन्तता देने की ज...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!