विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया निर्माणाधीन अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण,कहा-शीघ्र होगा उद्घाटन !
रक्सौल।( vor desk ) क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने सोमवार को रक्सौल के पीएचसी परिसर में बन रहे 50 बेड के नये अनुमण्डलीय अस्पताल का निरीक्षण किया।इस दौरान ठेका कम्पनी रामा एन्ड संस् के प्रतिनिधियों द्वारा उन्हें बताया गया कि अस्पताल का निर्माण कार्य तकरीबन पूर्ण हो गया है।अंतिम तैयारी चल रही है।एक माह में पूर्णरूपेण तैयार हो जाएगा।वहीं, बीएमएसआईएल के प्रोजेक्ट इंजिनियर अभिजीत कुमार ने बताया कि एक माह के अंदर अनुमंडलीय अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग के हैंड ओवर करने की तैयारी है।फाइनल टच दिया जा रहा है।
नीरिक्षण के दौरान विधायक ने वहां एक -एक भवन को देखा। इस बीच मौजूद अधिकारियों और जेई से विभिन्न जानकारियां ली और कई आवश्यक निर्देश भी दिए।
विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि प्रयास है कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय इसका उद्घाटन करें।हैंडओवर होते ही उद्घाटन की तिथि निर...









