Tuesday, March 10

रक्सौल आसपास

सीमाई रक्सौल में चुनाव : समस्याओं का पहाड़, जाम-गंदगी, सांढ़ और सिस्टम से जूझता जनजीवन पूछ रहा सवाल!कौन करेगा निदान?

सीमाई रक्सौल में चुनाव : समस्याओं का पहाड़, जाम-गंदगी, सांढ़ और सिस्टम से जूझता जनजीवन पूछ रहा सवाल!कौन करेगा निदान?

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल, पूर्वी चंपारण।(Vor desk)।भारत-नेपाल सीमा पर बसा सीमाई नगर रक्सौल, जो कभी अच्छे और समृद्ध व्यापारिक केंद्र के रूप में जाना जाता था, आज समस्याओं के पहाड़ तले दबा हुआ है।बिहार विधानसभा चुनाव 11 नवंबर को होने वाला है, लेकिन रक्सौल की जनता अब भी पूछ रही है — “विकास कहाँ है?” विकास अधूरा, सुविधाएँ नदारद रक्सौल में ना स्टेडियम है, ना पार्क, ना बच्चों के खेलने की कोई व्यवस्था।युवाओं के लिए खेलकूद या व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र तक नहीं हैं।अंबेडकर चौक का गोलंबर, ओवरब्रिज और पुल निर्माण अधर में लटका है।सड़कें जर्जर, और रिंग रोड का सपना आज भी अधूरा है। जाम में फंसी जिंदगी रेलवे फाटक (ढाला) के लंबे समय तक बंद रहने से जाम की समस्या भयावह रूप ले चुकी है।अब तक एक दर्जन से अधिक गंभीर मरीजों की मौत एम्बुलेंस के जाम में फँसने से हो चुकी है।प्रसूता महिलाएं भी समय पर डंकन ...
चुनाव के समय रक्सौल में बाबा साहब डा.अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ ,आक्रोशित लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी!

चुनाव के समय रक्सौल में बाबा साहब डा.अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ ,आक्रोशित लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच रक्सौल के कोईरियाटोला स्थित अंबेडकर चौक पर संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने और उससे छेड़छाड़ किए जाने का मामला गरमा गया है। चुनाव के संवेदनशील दौर में इस तरह की हरकत को राजनीतिक साजिश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश और तनाव फैल गया है। स्थानीय लोग इस घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को तुरंत चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।मामले की गंभीरता को समझते हुए अंबेडकर ज्ञान मंच ने शनिवार को रक्सौल प्रशासन को इसकी शिकायत की है। संस्था के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राम ने प्रशासन से अविलंब जांच शुरू करने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि यह स्मारक स्थल लंबे समय से उपेक्षित है और सैनिक सड़क के निर्...
बिहार चुनाव: विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण के शांतिपूर्ण मतदान के लिए भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे तक सील, सुरक्षा के कड़े इंतजाम!

बिहार चुनाव: विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण के शांतिपूर्ण मतदान के लिए भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे तक सील, सुरक्षा के कड़े इंतजाम!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। सुरक्षा कारणों से भारत-नेपाल सीमा को 72 घंटे के लिए पूरी तरह से सील कर दिया गया है। यह व्यवस्था 8 नवंबर की सुबह से ही लागू हो गई है और 11 नवंबर की शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगी। मतदान समाप्ति के बाद ही सीमा को सामान्य आवागमन के लिए खोला जाएगा। सूचना के मुताबिक,सीतामढ़ी और पश्चिम चंपारण में पीएम मोदी के जन सभा के मद्देनजर शुक्रवार की सुबह से ही एसएसबी बोर्डर पर एलर्ट हो गई और जवानों ने माइकिंग कर बॉर्डर सील करने में सहयोग के लिए अपील शुरू कर दी।पहले एसएसबी के डीआईजी सुरेश सुब्रह्मण्यम ने घोषणा की थी कि बोर्डर 9नवंबर को सुबह सिल किया जाएगा।एसएसबी की अचानक से हुई इस करवाई से नेपाल-भारत सीमा पर आवाजाही के लिए आए यात्रियों को निराश होना पड़ा और मुश्किलों...
वन्दे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर रक्सौल के स्कूलों में गूंजा राष्ट्रगीत, देशभक्ति से ओतप्रोत रहा माहौल

वन्दे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर रक्सौल के स्कूलों में गूंजा राष्ट्रगीत, देशभक्ति से ओतप्रोत रहा माहौल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। वंदे मातरम गीत की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को रक्सौल प्रखंड के सभी विद्यालयों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया गया। इसी क्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राष्ट्रीय गांधी रक्सौल नगर में भी बच्चों और शिक्षकों ने चेतना सत्र के दौरान सुबह 10 बजे राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। सामूहिक गायन का नेतृत्व शिक्षिका निशा रानी ने किया। इससे पूर्व विद्यालय परिसर में साउंड बॉक्स के माध्यम से भी बच्चों ने राष्ट्रगीत का भावपूर्ण गायन किया। अवसर पर प्रधान शिक्षक मुनेश राम ने कहा कि “वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारी मातृभूमि के प्रति समर्पण, एकता और अखंडता का प्रतीक है। यह हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की चेतना जगाता है।” इस अवसर पर शिक्षिका कुमारी पूनम गुप्ता, निशा रानी सहित सभी छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। विद्याल...
मिशन ‘फास्ट बिहार’: चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, बोले- एनडीए सरकार में बबलू गुप्ता होंगे भागीदार

मिशन ‘फास्ट बिहार’: चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, बोले- एनडीए सरकार में बबलू गुप्ता होंगे भागीदार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​सुगौली।(Vor desk)।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने पूर्वी चंपारण के सुगौली में एनडीए के लिए जोरदार चुनावी हुंकार भरी है। मोतिहारी के रघुनाथपुर खेल मैदान में एनडीए प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता के समर्थन में जुटी विशाल भीड़ को संबोधित करते हुए चिराग ने 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' के अपने संकल्प को दोहराया। ​चिराग पासवान ने आत्मविश्वास से भरा दावा किया कि पहले चरण के मतदान के रुझान यह स्पष्ट कर रहे हैं कि 14 नवंबर के बाद बिहार में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनना तय है। उन्होंने सुगौली के मतदाताओं से अपील की कि वे बबलू गुप्ता को भारी मतों से जिताएं, क्योंकि वह केवल विधायक नहीं बनेंगे, बल्कि एनडीए सरकार का अभिन्न हिस्सा होंगे। पासवान ने स्पष्ट किया कि गुप्ता, विधायक बनने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मि...
‘जो राम का है, वही हमारे काम का’ — यूपी के सीएम योगी का आदापुर में हुंकार: खानदानी लुटेरों से बिहार को बचाना है, लखपति दीदी बनाना है!

‘जो राम का है, वही हमारे काम का’ — यूपी के सीएम योगी का आदापुर में हुंकार: खानदानी लुटेरों से बिहार को बचाना है, लखपति दीदी बनाना है!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वी चंपारण के आदापुर में एक बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष, विशेषकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस गठबंधन पर तीखा और व्यापक प्रहार किया। उन्होंने एक ओर विपक्ष को 'खानदानी लुटेरों' और माफियाओं का संरक्षक बताया, तो दूसरी ओर डबल इंजन की एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और महिलाओं तथा युवाओं के लिए बड़े वादे किए। लालटेन नहीं, डकैती का सर्टिफिकेट और जमीन हड़पने वालेमुख्यमंत्री ने राजद के शासनकाल को 'जंगल राज' बताते हुए आरोप लगाया कि हत्या और लूट की सबसे अधिक घटनाएं उनके शासनकाल (1990 से 2005) में हुईं। उन्होंने भाषण की शुरुआत सियावर रामचंद्र भगवान की जय ,माता जानकी की जय ,भगवान वाल्मीकि की जय,भारत माता की जय ,हर हर महादेव,वंदे मातरम आदि के साथ किया और तल्ख स्वर में कहा कि जिन्होंने रामरथ को ...
जिस सरकार में लाठियां चली यूथ पर ,उसका हिसाब यूथ करेगा बूथ पर : कांग्रेस नेता आकाश सिंह

जिस सरकार में लाठियां चली यूथ पर ,उसका हिसाब यूथ करेगा बूथ पर : कांग्रेस नेता आकाश सिंह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आकाश सिंह ने रक्सौल में महागठबंधन के पक्ष में किया प्रचार,सत्ता पक्ष पर लगाया लोकल लेबल पर लोक तंत्र की हत्या का आरोप !रक्सौल।(Vor desk)।कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य सह कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के पुत्र आकाश सिंह ने रक्सौल पहुंचकर विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में जोरदार प्रचार किया। आकाश सिंह ने रक्सौल से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद के लिए सड़क पर उतर कर लोगों से वोट माँगे और उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की।अपने प्रचार अभियान के दौरान, आकाश सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार में इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी।बड़े मार्जिन से श्याम बिहारी प्रसाद रक्सौल सीट जीतेंगे।उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे परिवर्तन के लिए एकजुट हों और श्याम बिहारी प्रसाद को अपना समर्थन दें ताकि क्षेत्र में विकास और बदलाव लाया जा सके।उन्होंने कह...
मोदी-नीतीश की जोड़ी ने दी विकास को नई उड़ान: पवन सिंह

मोदी-नीतीश की जोड़ी ने दी विकास को नई उड़ान: पवन सिंह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(Vor desk)।भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और भाजपा नेता पवन सिंह ने गुरुवार को रामगढ़वा प्रखंड के सिसवनिया मैदान में आयोजित एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस जोड़ी ने देश और बिहार के विकास को एक नई और तेज उड़ान दी है, जिसकी रफ्तार आज हर गांव और शहर तक पहुंच चुकी है।यह सभा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी राजेश कुमार गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता के समर्थन में आयोजित की गई थी। पवन सिंह ने उपस्थित जनसमूह से आगामी 11 नवंबर को ‘हेलीकॉप्टर’ चुनाव-चिह्न पर बटन दबाकर एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि एनडीए सरकार ने गरीब, किसान और युवाओं के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। पवन सिंह ने अपने चिर-परिचित अंदाज में भोजपुरी में जोशीला भाषण देते...
निरहुआ के ‘जो राम का नहीं…’ बयान पर विपक्ष भड़का: “यह विकास नहीं, विभाजन की राजनीति है”

निरहुआ के ‘जो राम का नहीं…’ बयान पर विपक्ष भड़का: “यह विकास नहीं, विभाजन की राजनीति है”

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/आदापुर।(Vor desk)। भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' द्वारा रक्सौल में दिए गए विवादास्पद बयान "जो श्री राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं!" पर बवाल मच गया है।इस पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विपक्ष ने इसे सांप्रदायिक ध्रुवीकरण और चुनाव से पहले विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने की हताश कोशिश करार दिया है।विपक्ष के प्रमुख नेताओं ने निरहुआ के इस बयान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे लोकतंत्र और भाईचारे की भावना के विपरीत बताया। विपक्ष के नेताओं की तीखी आलोचनाएँ: इंडिया कांग्रेस(ए आई सी सी सी) के पार्टी ऑब्जर्वर दयानंद सिंह दुसाध ने कहा है कि "निरहुआ जी भूल रहे हैं कि राम हमें सब्र और मर्यादा सिखाते हैं, न कि देश के नागरिकों को 'काम का' और 'बेकाम का' बताने का अधिकार देते हैं।यूपी के रहने वाले श्री दुसाध ने कहा कि जो धर्म को राजनीति के लिए इस्तेमाल क...
भोजपुरी सुपरस्टार सह पूर्व बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ पहुंचे प्रमोद सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार को रक्सौल ,कहा-‘जो श्री राम का नहीं,वो किसी काम का नहीं’!

भोजपुरी सुपरस्टार सह पूर्व बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ पहुंचे प्रमोद सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार को रक्सौल ,कहा-‘जो श्री राम का नहीं,वो किसी काम का नहीं’!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को देखते हुए पूर्वी चंपारण में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भोजपुरी सुपरस्टार ,पूर्व सांसद और बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने गुरुवार को रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। रक्सौल के जटियाही स्थित एक निजी स्कूल के ग्राउंड मे आयोजित सभा में बड़ी संख्या में लोग निरहुआ को सुनने के लिए उमड़े।आते ही उन्होंने भोजपुरी में कहा-आप सभी लोगों को निरहुआ रिक्शा वाला का प्रणाम बा!लोगों ने आवाज दिया निरहुआ भैया जय श्री राम..उन्होंने दोहराया -'जय श्री राम जय श्री राम'!इस पर खूब तालियां और सीटियां बजी।इस जनसभा में यूपी के उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक भी उपस्थित थे। मंच पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने निरहुआ और श्री पाठक का स्वागत किया। पिछली बार 40हजार से जिताया,इस बार भी प्रमोद सिन्हा को जिताइए और बिहार में वि...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!