अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक आयोजित,रक्सौल रेलवे परिक्षेत्र के तालाब को इको पार्क बनाने की मांग
रक्सौल।( vor desk )।स्थानीय प्रखंड मुख्यालय परिसर में रविवार को अम्बेडकर ज्ञान मंच,केंद्रीय कमिटी की बैठक रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आहूत हुई।इस बैठक में मंच के पूर्व बैठक व प्रस्तावों की संपुष्टि की गई।इस मौके पर सदस्यों ने आगामी 15 मार्च को बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहेब की जयंती मनाने का निर्णय लिया।
साथ ही उक्त तिथि को ही रक्सौल रेलवे परिक्षेत्र में स्थित तालाब को इको पार्क (जलीय व पक्षी अभ्यारण) के रूप में विकसित करने तथा उसमें पड़ोसी देश नेपाल के मद्देनजर तथागत गौतम बुद्ध की विशाल प्रतिमा व फव्वारे का निर्माण,पर्यटकीय तौर पर बुद्ध की जन्मभूमि लुम्बिनी व स्वयंभू बुद्ध काठमांडू(नेपाल) जैसे पर्यटकीय दृष्टिकोण से रेलवे स्टेशन परिसर की दीवालों व परिसर को उनके विचारों से लैस करने,रेलवे पार्क में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा लगाने,र...









