आदापुर के कनुनियां में अम्बेडकर जयंती सह प्रतिमा अनावरण समारोह आयोजित
आदापुर।(vor desk)।शिक्षा बगैर अभिवंचित वर्गो का उत्थान नही हो सकता।इसके लिए शिक्षा के लौ को जन –जन के बीच जलाना होगा।उक्त बातें अम्बेडकर जयंती सह प्रतिमा अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व शाखा प्रबंधक राजेंद्र राम ने स्थानीय कनुनिया गांव लोगों को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर का सपना था कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी मुख्य धारा से जुड़कर शासन –प्रशासन में अवसर मिले।इसके लिए हमें शिक्षा को गले लगाना होगा।वही,विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य व बौद्धिक चिंतक मदन प्रसाद कुशवाहा ने समाज को वैज्ञानिक और तार्किक शिक्षा के साथ ही रोजगारपरक शिक्षा सुलभ हो।इसके लिए हमें सांगठनिक एकता के साथ अपने स्वाभिमान को भी मजबूत करना होगा।श्री कुशवाहा ने बिहार सरकार के बहुजन विरोधी रवैए को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमारे समाज के होनहार आईएएस जी.कृष्णैया के हत्यार...









