Tuesday, March 10

रक्सौल आसपास

पत्रकार रेयाज आलम ‘लड्डू’ के निधन पर शोक, रक्सौल में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा

पत्रकार रेयाज आलम ‘लड्डू’ के निधन पर शोक, रक्सौल में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)।वरिष्ठ पत्रकार रेयाज आलम, जिन्हें प्यार से 'लड्डू' के नाम से जाना जाता था, के रक्सौल में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन से स्थानीय पत्रकारिता जगत और उनके शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है। इस हृदयविदारक घटना से पूरा समुदाय आहत व मर्माहत है। ​दिवंगत आत्मा की शांति और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोक सभा का आयोजन किया गया है। यह श्रद्धांजलि सभा 29 नवंबर 2025 दिन शनिवार को सुबह 11:30 बजे वाईएस रिसोर्ट, लक्ष्मीपुर रक्सौल के सभागार में आयोजित की जाएगी। ​एनयूजेआई (NUJI), रक्सौल इकाई के अनुमंडल संयोजक बिपिन कुशवाहा ने सभी मित्रों, सहयोगियों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे उक्त श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में पहुँचकर दिवंगत रेयाज आलम को श्रद्धासुमन अर्पित करें। पत्रकार रेयाज आलम का जाना रक्सौल के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ...
चीन का ‘कुटिल षड्यंत्र’ बेनकाब: बारा में नाबालिग मुस्लिम लड़की से शादी के लिए आया चीनी नागरिक गिरफ्तार!

चीन का ‘कुटिल षड्यंत्र’ बेनकाब: बारा में नाबालिग मुस्लिम लड़की से शादी के लिए आया चीनी नागरिक गिरफ्तार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल। (Vor desk)। भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने 'बेटी-रोटी' के पारंपरिक रिश्ते को कमजोर करने की चीन की कुटिल षड्यंत्रकारी पहल का एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिहार-नेपाल सीमा पर रक्सौल अनुमंडल से सटे नेपाल के बारा जिले में पुलिस ने एक नेपाली मुस्लिम नाबालिग लड़की से बाल विवाह करने की कोशिश के आरोप में चीन के गांसू प्रांत निवासी 22 वर्षीय निउ यूबीन को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब सीमावर्ती क्षेत्रों में चीनी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियाँ लगातार बढ़ रही हैं।​बारा जिले के करैयामाई गाँव पालिका वार्ड 1 में, 44 वर्षीय जाकिर हुसैन देवान की नाबालिग बेटी से चीनी नागरिक निउ यूबीन विवाह करने जा रहा था। पुलिस अधिकारी प्रकाश खड़का के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिलते ही, तत्काल विवाह स्थल पर पहुँचकर वैवाहिक कार्यक्रम को रोक दिया गया। बारा जि...
पत्रकार रेयाज आलम ‘लड्डू’ को अंतिम विदाई,सुगौली विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने दुर्घटना के घायलों को बेहतर इलाज का दिया निर्देश

पत्रकार रेयाज आलम ‘लड्डू’ को अंतिम विदाई,सुगौली विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने दुर्घटना के घायलों को बेहतर इलाज का दिया निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रामगढ़वा/रक्सौल।(पूर्वी चंपारण)।(Vor desk) सड़क दुर्घटना में जाने-माने पत्रकार और शिक्षक रेयाज आलम उर्फ लड्डू के दुखद निधन से पूरे आम जन सहित मीडिया जगत में शोक की लहर है।गुरुवार की दोपहर उन्हें उनके पैतृक गांव रामगढ़वा के कब्रिस्तान में नम आँखों से सुपुर्द-ए-खाक किया गया। कलम के धनी और मुखर पत्रकार ​रेयाज आलम ने अपनी धारदार लेखनी ,लगन और निष्ठा के लिए पत्रकारिता जगत में अलग पहचान बनाई थी । रामगढ़वा के मीडिया जगत में उनके अमूल्य योगदान को देखते हुए, उनके निधन को पत्रकारिता समुदाय के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।​उनकी अंतिम यात्रा में स्थानीय निवासियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों ने भाग लिया। रामगढ़वा के मदरसा में उनका जनाजा पढ़ा गया। इस दुख की घड़ी में, मीडिया समुदाय और रामगढ़वा के सभी राजनीतिक दलों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार के ...
रक्सौल दुर्घटना: युवा पत्रकार रेयाज आलम ‘लड्डू’ की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में शोक,शव के पोस्टमार्टम से आने का इंतज़ार,चार घायलों में दो की हालत नाजुक!

रक्सौल दुर्घटना: युवा पत्रकार रेयाज आलम ‘लड्डू’ की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में शोक,शव के पोस्टमार्टम से आने का इंतज़ार,चार घायलों में दो की हालत नाजुक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)।बुधवार की रात, रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के कोईरियाटोला में त्रिलोकी नाथ मंदिर के पास घोड़ासहन नहर में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे रामगढ़वा और रक्सौल क्षेत्र को गहरे सदमे में डुबो दिया है। एक विवाह समारोह से लौट रहे पाँच दोस्तों के समूह पर काल बनकर आई तेज़ रफ़्तार कार, जिसने नहर की रेलिंग तोड़कर गहरे पानी में डुबकी लगा दी। इस हृदयविदारक घटना में रामगढ़वा के जाने-माने, मिलनसार पत्रकार सह शिक्षक रेयाज आलम उर्फ़ लड्डू की असमय मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।​रामगढ़वा में शोक की लहर ​छोड़ादानो से बारात निपटाकर लौट रही चार पहिया वाहन (BR05PB5976) जैसे ही त्रिलोकी नाथ मंदिर के पास पहुँची, वह अनियंत्रित होकर सीधी घोड़ासहन नहर के गहरे, अंधेरे पानी में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि स्थानीय युवकों के त्वरित और साहसी बचाव कार्य के बावज...
रक्सौल में संविधान दिवस की धूम:भरतमही उमवि की प्रभात फेरी ने बढ़ाया आकर्षण,कई विद्यालयों में प्रस्तावना वाचन व नशा-मुक्ति का संदेश

रक्सौल में संविधान दिवस की धूम:भरतमही उमवि की प्रभात फेरी ने बढ़ाया आकर्षण,कई विद्यालयों में प्रस्तावना वाचन व नशा-मुक्ति का संदेश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। संविधान दिवस के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरतमही की प्रभात फेरी सबसे प्रमुख रही। प्रधानाध्यापक छोटेलाल राय के नेतृत्व में साइको छात्र-छात्राओं ने “संविधान जिंदाबाद”, “नशा छोड़ो, शिक्षा से जोड़ एवं बाबासाहेब अमर रहें..के नारों के साथ पूरे गांव में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान शिक्षक मृत्युंजय कुमार गिरी, संजय कुमार राम सहित विद्यालय परिवार शामिल रहा। राष्ट्रीय गांधी प्राथमिक विद्यालय, रक्सौल में प्रधानाध्यापक मुनेश राम के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया तथा बच्चों को शिक्षा व सं वैधानिक मूल्यों की जानकारी दी गई। शिक्षिका पूनम कुमारी और गुप्ता निशा रानी भी उपस्थित रहीं।मध्य विद्यालय पनटोका में प्रधानाध्यापक कुंदन कुमार के नेतृत्व में प्रस्तावना वाचन किया गया। ...
रक्सौल:नहर में गिरी फोर व्हीलर,पत्रकार रेयाज आलम लड्डू की मौत,अन्य चार घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी!

रक्सौल:नहर में गिरी फोर व्हीलर,पत्रकार रेयाज आलम लड्डू की मौत,अन्य चार घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।नगर परिषद क्षेत्र के त्रिलोकी नाथ मंदिर के पास बुधवार की रात्रि हुई बड़ी सड़क दुर्घटना में एक पत्रकार रेयाज आलम लड्डू की मौत हो गई है।वहीं,चार लोग घायल हैं,जिसमे दो की हालत नाजुक बनी हुई है।सभी रामगढ़वा के है। मिली जानकारी के मुताबिक,आदापुर की ओर से बारात से लौट रही चार पहिया हादसे का शिकार हो गई।अचानक असंतुलित होने पर रेलिंग तोड़ते हुए वाहन घोड़ासहन नहर में देर रात्रि जा गिरी। चार पहिया वाहन का नंबर BRO5PB5976 है।चर्चा है कि चार पहिया वाहन थार है,हालाकि,वाहन के उल्टा होने और नहर में पानी होने के कारण सही जानकारी नहीं मिल पाई है। https://youtu.be/idYBv3nu0Gk वाहन में सवार सभी 5 लोगों को स्थानीय युवकों ने निकाला।उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।करीब आधा घंटा देरी से पुलिस टीम पहुंची।रेस्क्यू ऑपरेशन में विलंब के बीच एक युवक की मौत हो गई।मृतक की ...
अंबेडकर चौक रक्सौल में बाबासाहेब की प्रतिमा उपेक्षित, गोलम्बर निर्माण की उठी जोरदार मांग!

अंबेडकर चौक रक्सौल में बाबासाहेब की प्रतिमा उपेक्षित, गोलम्बर निर्माण की उठी जोरदार मांग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
स्थानीय लोगों में नाराज़गी, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपील। रक्सौल।(Vor desk)। अंबेडकर चौक पर स्थित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लंबे समय से उपेक्षा का शिकार बनी हुई है। संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित माल्यार्पण कार्यक्रम में वक्ताओं ने इस उपेक्षा को खुलकर रेखांकित किया और इसे प्रशासनिक संवेदनहीनता करार दिया।स्थानीय नागरिकों एवं अंबेडकर ज्ञान मंच के सदस्यों ने कहा कि प्रतिमा के आसपास साफ–सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा तथा सौंदर्यीकरण का अभाव स्पष्ट दिखता है। यह स्थिति उस महान विचारक और राष्ट्रनिर्माता के प्रति अनादर जैसी प्रतीत होती है, जिन्होंने देश के लोकतांत्रिक ढांचे की नींव रखी। कार्यक्रम में यह मांग तेज़ी से उभरकर सामने आई कि अंबेडकर चौक को शीघ्र गोलम्बर (राउंडअबाउट) के रूप में विकसित किया जाए, ताकि यह स्थल न केवल सुरक्षित, सुव्यवस्थित औ...
सीमा सुरक्षा में सेंध: रक्सौल सीमा पर यूएई नागरिक और ‘गाइड’ गिरफ्तार, एजेंसियाँ अलर्ट पर

सीमा सुरक्षा में सेंध: रक्सौल सीमा पर यूएई नागरिक और ‘गाइड’ गिरफ्तार, एजेंसियाँ अलर्ट पर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता ने अवैध सीमा पारगमन के एक गंभीर प्रयास को विफल करते हुए रक्सौल बॉर्डर से एक यूएई (UAE) नागरिक और उसे अवैध रूप से सीमा पार कराने वाले भारतीय सहयोगी को गिरफ्तार किया है। 47वीं वाहिनी एसएसबी और नेपाल एपीएफ की संयुक्त टीम ने बॉर्डर पिलर 389/9 के पास यह गिरफ्तारी की। जांच के बाद उन्हें ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को सौंप दिया गया,उपरांत,टीम उन्हें आगे की कारवाई के लिए पटना ले गई है। जानकारी के मुताबिक,भारत–नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स की संयुक्त गश्ती टीम ने रक्सौल प्रखंड के सहदेवा महादेवा गांव की ओर से नेपाल के बारा जिला के बलिरामपुर की ओर जा रहे दोनों को नियंत्रण में ले कर जांच की,जिसके बाद यह सामने आया कि एक विदेशी नागरिक है,जिसे अवैध रूप से नेपाल घुसपैठ कराया जा रहा था। टूरिस्ट वीजा पर आया था भारत...
रक्सौल में वीआईपी नेता कामेश्वर सहनी की निर्मम हत्या,अपराधियों ने दरवाजे पर  गोलियों से भूना!

रक्सौल में वीआईपी नेता कामेश्वर सहनी की निर्मम हत्या,अपराधियों ने दरवाजे पर गोलियों से भूना!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।​बिहार के रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव में शुक्रवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्थानीय नेता कामेश्वर सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।अपराधियों ने दस राउंड फायरिंग की,पांच राउंड गोली सर, छाती पर उतार कर छलनी कर दी।कामेश्वर सहनी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) से जुड़े थे और छौडादानो के प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे थे।​घर के दरवाजे पर दिया वारदात को अंजाम​यह जघन्य घटना उनके घर के ठीक दरवाजे पर हुई। सूचना के अनुसार, हथियारबंद बदमाश दो बाइक से आए थे और वे बिना बाउंड्री वाली निजी जमीन पर लगाए गए फूल के पौधों के पीछे घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही कामेश्वर सहनी शौच से लौटकर हैंड पंप पर हाथ मल रहे थे, अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया और गोली मारकर फरार हो गए। इस वारदात से इलाके में अचानक चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या ...
वीरगंज-रक्सौल मैत्री पुल पर सुरक्षा चौकी का शिलान्यास: सीमा सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

वीरगंज-रक्सौल मैत्री पुल पर सुरक्षा चौकी का शिलान्यास: सीमा सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज।(Vor desk)। सीमावर्ती शहर वीरगंज की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वीरगंज महानगरपालिका, सशस्त्र पुलिस बल नेपाल नं. 13 गण हेडक्वार्टर पर्सा, ग्रीन सिटी सामुदायिक प्रहरी सेवा केन्द्र आदर्शनगर और जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा के संयुक्त प्रयास से बीरगंज–रक्सौल मैत्री पुल के पास सीमा सुरक्षा बिट (चौकी) के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।​बीरगंज वडा नं. 16 स्थित मैत्री पुल के समीप बनने वाली यह सुरक्षा चौकी सीमा क्षेत्र की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करेगी।इस सुरक्षा चौकी से सीधा फायदा भारतीय पर्यटकों को होगा,जो नेपाल जाते हैं।उनकी संयुक्त जांच इस पोस्ट पर होगी।​ग्रीन सिटी सामुदायिक प्रहरी सेवा केन्द्र आदर्शनगर के अध्यक्ष जय प्रकाश खेतान की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर प्रमुख राजेशमान सिंह रहे। इस अवसर पर जिला प्रशास...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!