Sunday, June 21

रक्सौल आसपास

युवक का शव नाले से बरामद,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल

युवक का शव नाले से बरामद,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। शहर के कस्टम कार्यालय के पास अवस्थित नाला से एक अज्ञात ब्यक्ति का शव बरामद हुआ।हरैया थाना प्रभारी विवेक कुमार जयसवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय लोगो ने सूचना दी कि कस्टम के पास नाले में एक ब्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।जिसके बाद पुलिस टीम वहां पहूंच कर शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। मृतक की पहचान नही हो पाया। जिस कारण एक युडी केस किया गया।इधर,आशंका व्यक्त की जा रही है कि शव किसी नशेड़ी का है। ...
रक्सौल के गम्हरिया में बाइक दुर्घटना में नेपाली नागरिक की मौत,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

रक्सौल के गम्हरिया में बाइक दुर्घटना में नेपाली नागरिक की मौत,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बीती रात काठमांडू-दिल्ली राजमार्ग संख्या 28 अंतर्गत गम्हरिया नहर के समीप एक डायवर्सन के पास बाइक दुर्घटना में एक नेपाली नागरिक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के पर्सा जिला के वीरगंज रानीघाट रामगढ़वा वार्ड 24 निवासी पन्नालाल प्रसाद पटेल अपने एक अन्य साथी के साथ नेपाली नम्बर के प्लसर बाइक(नम्बर ना 25 प 1337 )से रामगढ़वा की तरफ बारात जा रहे थे।बताते है कि गम्हरिया नहर के समीप बाइक अनियंत्रित हो कर डायवर्सन में ठोकर मार दी। जिससे पन्नालाल पटेल की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद रक्सौल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा। गुरूवार को मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद रक्सौल थाना पहुंचा। जहां परिजनों के द्वारा शव का शिनाख्स करने के बाद पुल...
लायंस क्लब इंटरनेशनल की 105वीं जयंती महोत्सव पर हुआ “प्याऊ” का जिर्णोद्धार!

लायंस क्लब इंटरनेशनल की 105वीं जयंती महोत्सव पर हुआ “प्याऊ” का जिर्णोद्धार!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। लायंस क्लब ऑफ रक्सौल डिस्ट्रिक्ट 322ई के सदस्यों ने लायंस क्लब इंटरनेशनल के 105वें वर्षगांठ के अवसर पर सूर्य मंदिर के समीप लायंस क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा वर्ष 2006 में निर्मित प्याऊ का जिर्णोद्धार डिस्ट्रिक्ट 322ई वाटर ड्रिंकिंग प्रोजेक्ट के चेयरपर्सन लायन नारायण रुंगटा के संयोजन एवं सचिव लायन पवन किशोर कुशवाहा के नेतृत्व में लायन मोहम्मद निज़ामुद्दीन, लायन हेमंत अग्रवाल, लायन गणेश धनोठिया आदि की उपस्थिति में किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए अध्यक्ष सह मिडिया प्रभारी लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया ने बताया कि We Serve मोटो के तहत सेवा परमोधर्म की भावना को चरितार्थ करते हुए जन उपयोगी क्रियाकलापों के अधीन पूर्व निर्मित प्याऊ का मरम्मती करते हुए जिर्णोद्धार कर प्रचंड गर्मी से राहत हेतू आम जनता को समर्पित किया गया। सर्वविदित हो कि लायंस क्लब एक अंतरराष्ट...
बीजेपी ओबीसी मोर्चा द्वारा जन प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित!

बीजेपी ओबीसी मोर्चा द्वारा जन प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा समर्पण एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। इस मौके भाजपा कार्यालय में भाजपा ओबीसी मोर्चा के संगठन जिला रक्सौल की ओर से जनप्रतिनिधि सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मराज साह ,जिला महामंत्री मुन्ना उर्फ बादल, जिला कार्यसमिति सदस्य के द्वारा जिला परिषद संख्या दो के जिला पार्षद सुनीता देवी, मुखिया धीरज गुप्ता, पखनहिया के उमेश चौरसिया, हरैया के अशोक साह ,नुनियाडीह के सुमीर साह, हरपुर पंचायत समिति वीरेंद्र प्रसाद, नूनिया डीह वार्ड सदस्य रमेश साह कौड़िहार सनी कुमार, जोकियारी एवं अन्य क्षेत्रों के जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया । इस मौके पर धर्मराज साह ने कहा कि देश में ज...
स्टेशन रोड में खुदे गड्ढे में गिरा ई रिक्शा,राजस्थान के चार तीर्थयात्री घायल!

स्टेशन रोड में खुदे गड्ढे में गिरा ई रिक्शा,राजस्थान के चार तीर्थयात्री घायल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल स्टेशन रोड की सड़क 'हादसों की सड़क' बन गई है।बुधवार को राजस्थान का एक परिवार हादसे का शिकार बन गया। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना ई रिक्शा के पलटने से रक्सौल स्टेशन रोड के राम जी चौक पर हुई।जहां रोड कन्सट्रक्सन डिपार्टमेंट के द्वारा बनाये गए अधूरे सड़क व नाला निर्माण कार्य की वजह से जल निकासी की बेहतर व्यवस्था हेतु नगर परिषद ने रात्रि में पुल निर्माण हेतु गढ़ा खुदवाया था।यह गढ़ा करीब 15 फिट का था। इसी गड्ढे में ई रिक्शा जा गिरा।इस दुर्घटना में राजस्थान के गुरूवादी -नागौर के नन्द किशोर( 66) (पिता -मोहनदास) गम्भीर घायल हो गए।उनके गर्दन व शरीर के अन्य हिस्से में काफी चोटें आई है।वहीं, विजय लक्ष्मी( 65 )की हाथ टूट गई है।जबकि,कृष्णा लक्ष्मी व राज लक्ष्मी भी चोटिल हुई हैं। बताया गया है कि ये नेपाल तीर्थ पर गए थे।पशुपति...
आदापुर : जीबीसी केनाल सड़क पर चिकनी के पास बाइक साइफन में गिरी,एक की मौत,दूसरा जख्मी

आदापुर : जीबीसी केनाल सड़क पर चिकनी के पास बाइक साइफन में गिरी,एक की मौत,दूसरा जख्मी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।रक्सौल-आदापुर जीबीसी मुख्य पथ पर मंगलवार की रात चिकनी गांव के समीप नहर के साइफन में गिरने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है।मृतक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।वही, बाइक पर सवार दूसरे व्यक्ति को गंभीर रूप से घायलावस्था में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।डॉक्टरों ने मरीज की हालत चिंताजनक देख उसे प्राथमिक उपचार के बाद मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। बाइक सवार उक्त दोनों अज्ञात बताया गया है, जिसकी शिनाख्त में हरपुर पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल घटनास्थल पर हरपुर थाना के एएसआई अर्जुन कुमार ने सदल बल पहुंच घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है जबकि मृतक का पोस्टमार्टम कराने से पूर्व पहचान पता लगाने की बात कही जा रही है। ...
इंडो -नेपाल बॉर्डर पर आदापुर थानाध्यक्ष के वाहन पर पथराव,एसएसबी जवान घायल, उर्वरक तस्करी पर रोक के कारण हुआ बवाल!

इंडो -नेपाल बॉर्डर पर आदापुर थानाध्यक्ष के वाहन पर पथराव,एसएसबी जवान घायल, उर्वरक तस्करी पर रोक के कारण हुआ बवाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।इंडो नेपाल बॉर्डर पर अवस्थित पूर्वी चंपारण के रक्सौल आदापुर थाना क्षेत्र में बेलदारी बॉर्डर पर तस्करों के समूह ने जमकर उत्पात मचाया।महिला तस्कर और एसएसबी जवानों के बीच झड़प हो गई। तस्करी के उर्वरक को रोकने के सवाल पर विवाद हुआ।इसी क्रम में भुलावन ( 15) नामक किशोर मोबाइल ले कर खड़ा था।एसएसबी जवानों ने मोबाइल से वीडियो बनाने के संदेह में पूछ ताछ के दौरान हाथापाई हो गई और भुलावन चोटिल हो गया।उसने सीमा पार बारा जिला के मटीअरवा के ग्रामीणों को खबर की।जिस दौरान नेपाल के तरफ के मटीअरवा व नो मेंस लैंड पर रहने वाले लोगों ने एसएसबी जवानों के विरुद्ध हंगामा करने लगे।जम कर रोड़ेबाजी व विरोध किया। इसी बीच बिना वरीय अधिकारियों के अनुमति के परिवार के साथ नेपाल भ्रमण पर गए आदापुर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार की गाड़ी को नेपाल के तरफ उपद्रवियों ने घेर कर पथराव कर दिया।ज...
रामगढ़वा के आमोदेई गाँव में 15 किलो गो मांस के साथ कारोबारी गिरफ्तार!

रामगढ़वा के आमोदेई गाँव में 15 किलो गो मांस के साथ कारोबारी गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।( vor desk)।रामगढ़वा पुलिस ने थाना क्षेत्र के आमोदेई गांव में छापेमारी कर 15 किलो प्रतिबन्धित मांस के साथ इसके कारोबारी जाहिद मंसूरी को गिरफ्तार किया है।पुलिस को सूचना मिल रही थी कि आमोदेई गांव के वार्ड पांच में जाहिद मंसूरी अपने दो अन्य भाइयों के साथ गाय का वध कर गौ मांस की बिक्री चोरी छुपे करता है। इसकी इस गतिविधि से गांव में है संप्रदायिक सद्भाव पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। कई लोगों के द्वारा थाना को लगतार सूचना दी जा रही थी।उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष ने गांव के वर्तमान व पूर्व मुखिया, पैक्स अध्यक्ष सहित कई कई गणमान्य लोगों से इस मामले की जानकारी ली और सामाजिक स्तर से इस पर रोक लगाने की बात कही थी। लेकिन इसका प्रभाव नहीं पड़ा।बाद में पुलिस ने इस को गिरफ्तार करने के लिए सूचना तंत्र को विकसित कर ऐन वक्त पर थाना अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान के नेतृत्व में छापेमारी की गई।थानाध्यक...
रक्सौल स्थित भारतीय दुतावास परिसदन में मधेश प्रदेश के सीएम लालबाबू राउत ने किया वृक्षारोपण, कहा-  पर्यावरण संरक्षण के लिए सँयुक्त मुहिम जरूरी!

रक्सौल स्थित भारतीय दुतावास परिसदन में मधेश प्रदेश के सीएम लालबाबू राउत ने किया वृक्षारोपण, कहा- पर्यावरण संरक्षण के लिए सँयुक्त मुहिम जरूरी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk  )।आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय दुतावास द्वारा  सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर सोमवार को रक्सौल स्थित भारतीय दूतावास बंगला परिसर के बगीचे में आयोजित कार्यक्रम के बीच पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा-परिचर्चा के साथ ही वृक्षा रोपण किया गया। यह दुतावास परिसदन ब्रिटिश काल मे स्थापित किया गया था,जो नेपाल मामले के देख रेख के लिए कायम हुआ था।इस परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री लालबाबू राउत ने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्व वातावरण दिवस को उत्सव के रूप में ले कर युवा पीढ़ी को पौधारोपण व पौधा संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने नेपाल के चूरे पर्वत संरक्षण  पर जोर देते हुए कहा कि भारत का सहयोग जरूरी है।उन्होंने कहा कि...
पूर्व मंत्री सगीर अहमद के निधन पर रक्सौल बाजार संघ ने किया शोक सभा आयोजित

पूर्व मंत्री सगीर अहमद के निधन पर रक्सौल बाजार संघ ने किया शोक सभा आयोजित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। स्थानीय शहर के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित शेड दुकानदारों की संघ रक्सौल पालिका बाजार संघ द्वारा पूर्व मंत्री सगीर अहमद के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व संघ के सचिव शिवपूजन प्रसाद ने किया, जबकि अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद ने किया। इस दौरान स्व. अहमद के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए उनके दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। उक्त बाबत सचिव श्री गुप्ता ने कहा कि पूर्व मंत्री ने हमेशा सादगी भरा जीवन व्यतीत किया और वे सबके दिलों में हमेशा के लिए जिंदा रहेंगे। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी उनके नीतियों पर प्रकाश डालते हुए अनगिनत उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। मौके पर उपाध्यक्ष मो. शरीफ अंसारी, सह सचिव प्रो. मनोज कुमार आर्य के साथ मो. मुस्लिम, मो. वकील, जीतू जी, देवनाथ ठाकुर, राज कुमार गुप्ता, मो. नबाब, मो. तफजील, मो. साहेब, मो...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!