रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में योग शिविर आयोजित,योग के महत्व को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प!
रक्सौल।(vor desk )।आठवें विश्व योग दिवस पर मंगलवार को रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में योग शिविर का आयोजन किया गया।अनुमण्डल अस्पताल , भारत विकास परिषद,बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन व अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रक्सौल शाखा के संयुक्त तत्वावधान यह योग शिविर आयोजित हुआ।इसमे संकल्प लिया गया कि योग के महत्व को जन जन तक पहुंचाया जाएगा और योग से जोड़ा जाएगा।
योग शिविर में योग शिक्षिका अनुप्रिया मेवाड़ी ने अस्पताल प्रांगण में उपस्थित लोगों को सूर्य नमस्कार ,योगासन एवं प्राणायाम के कई आसन सिखाया तथा बताया कि इस तरह के आसन से व्यक्ति न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रह सकता है।
वहीं अनुमण्डलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एसके सिंह ने नियमित तौर पर योग करने व इसे दिन चर्या में शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि भागदौड़ एवं तनाव भरे जीवन में योग के जरिये कई असाध्...









