असमानी बिजली गिरने से दो बच्चों समेत चार की मौत!
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल व छौड़ादानो समेत पूर्वी चंपारण जिले में आसमानी बिजली ( तड़का)के चपेट में आने से एक महिला और दो बच्चा समेत चार लोगों की मौत हो गई है।जबकि एक वृद्ध समेत चार लोग गंभीर रुप से झुलस गए हैं।मृतकों में भाई-बहन भी शामिल हैं।घटना छौड़ादानो,सुगौली और रक्सौल प्रखंडों में घटी है।घटना की पुष्टि करते हुए आपदा विभाग के अपर समाहर्ता अनिल कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजन को आपदा राहत कोष से जल्द हीं मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।
बता दे कि रक्सौल प्रखंड के गाद बहुअरी गांव में वज्रपात से भाई -बहन की मौत हो गई है और मृतकों के दादा शेख गीटा झुलस गए हैं।बताया जाता है कि शेख गीटा अपने घर के बगल के खेत में रोपनी करा रहे थे।वहीं उनका और उनका 8 वर्ष का पोता मो. दानिश और 9 वर्ष की पोती आरफा खातून बारिश में स्नान कर रहे थे।इसी दौरान आसमानी बिजली का कहर टूटा।जिस घटना ...









