श्रावणी मेला 2022: पटना, गया और रक्सौल से भागलपुर-जसीडीह के लिए चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें
रक्सौल।( vor desk )।श्रावणी मेला 2022 के मद्देनजर पटना, गया और रक्सौल से भागलपुर और जसीडीह तक तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों के 12 जुलाई से चलने की संभावना है।मिली जानकारी के मुताबिक,श्रावणी मेले के मद्देनजर पूर्व मध्य रेलवे पटना, गया और रक्सौल से भागलपुर और जसीडीह के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रही है। श्रावणी मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह फैसला किया गया है। 14 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेले में कांवरिया भागलपुर के सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर झारखंड स्थित देवघर बाबा धाम जाएंगे।
पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग ने तीन श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने की सिफारिश की, जिसकी मंजूरी मिल चुकी है। ये ट्रेनें पटना, गया और रक्सौल से चलेंगी। रक्सौल से भागलपुर और गया से जसीडीह के लिए सप्ताह में 5 दिन मेला स्पेशल ट्रेन चले...









