बिहार के महा गठबंधन सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान सह प्रदर्शनी का आयोजन,राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की होगी मांग
रक्सौल।(vor desk)।भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा रक्सौल के पोस्ट ऑफिस चौक पर बिहार के महागठबंधन सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी हस्ताक्षर महा-अभियान सह प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित की गई।विगत 13 जुलाई को पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।कहा गया कि इस राज्यव्यापी हस्ताक्षर की कॉपी को बिहार भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ बिहार के राज्यपाल को सौंप कर बिहार सरकार के खिलाफ अपनी अपनी अवाज बुलंद करते हुए राष्ट् पतिशासन की अनुशंसा की माँग की जायेगी।
रक्सौल विधायक प्रमोद सिन्हा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पांडेय , युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ई॰ जितेन्द्र कुमार ने भाजपा और युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए हस्ताक्षर करके आज के अभियान की शुरुआत की।
यह हस्ताक्षर महा-अभियान युवा मोर्चा के द्वारा 24 जुला...









