बाहुबली पूर्व विधायक राजन तिवारी रक्सौल में गिरफ्तार,दो राज्यो की पुलिस कर रही थी तलाश!
रक्सौल।( vor desk )।गोविंदगंज के पूर्व विधायक व बाहुबली भाजपा नेता राजन तिवारी को पूर्वी चंपारण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी भारत -नेपाल सीमावर्ती रक्सौल के हरैया इलाके से हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी चम्पारण पुलिस की हरैया,रक्सौल व एसटीएफ टीम के सहयोग से उत्तरप्रदेश पुलिस टीम ने राजन तिवारी को हरैया ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। मोतिहारी एसपी कुमार आशीष ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजन तिवारी के खिलाफ उप्र में कई केस दर्ज है। वहां की पुलिस ने राजन तिवारी के खिलाफ 20 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस को सूचना मिली की राजन तिवारी रक्सौल के समीप हरैया ओपी क्षेत्र में हैं। इसके बाद हरैया ओपी अध्यक्ष के सहयोग से उत्तरप्रदेश की पुलिस ने पूर्व विधायक राजन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्ता...









