Tuesday, September 8

रक्सौल आसपास

रक्सौल:दी एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया का सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम आयोजित

रक्सौल:दी एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया का सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम आयोजित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
दिल्ली, पटना, मोतिहारी सहित अन्य स्थलों से जुटे कई दिग्गज डॉक्टर्स रक्सौल।(vor desk) स्थानीय शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल रक्सौल और दी एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया, बिहार, मोतिहारी एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रक्सौल के सौजन्य से वाई. एस. रिसोर्ट के प्रांगण में सीएमई (सतत चिकित्सा शिक्षा) आयोजित किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन डीआईओ डॉ. शरत चंद्र शर्मा, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, एसआरपी निदेशक डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. आशुतोष शरण, डॉ. तबरेज अजीज, डॉ. एस. के. सिंह, डॉ. संतोष कुमार एवं डॉ. संजय नेगी, डा प्रभु जोसफ आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद संत माईकल इंग्लिश स्कूल के छात्राओं ने राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। कार्यक्रम का संचालन आर्किटेक ऐश्वर्या गुप्ता ने की। इस दौरान शिवशक्ति इंडस्ट्रीज प्रा. लि. के एम.डी संजय गुप्ता भी मौजूद रहे। क...
आजादी में योगदान देने वाले चंपारण के नायकों को किया गया याद,दूतावास द्वारा मेरी माटी ,मेरा देश कार्यक्रम आयोजित

आजादी में योगदान देने वाले चंपारण के नायकों को किया गया याद,दूतावास द्वारा मेरी माटी ,मेरा देश कार्यक्रम आयोजित

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बिहार के दो गांव के आजादी में योगदान और विकसित हो कर विकास प्रतिक बनने का शोर्ट विडियो दिखाया गयारक्सौल।(vor desk)।आजादी के अमृत महोत्सव  के समापन कार्यक्रम के तहत नेपाल के वीरगंज स्थित  भारतीय महा वाणिज्य दूतावास के द्वारा दूतावास परिसर में' मेरी माटी, मेरा देश' अभियान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुवात भारतीय महा वाणिज्य दूत नितेश कुमार ने राष्ट्रीय झंडा फहराने और राष्ट्रीय गान गा कर हुई।इस मौके पर पंच प्रण प्रतिज्ञा कराई गई।कार्यक्रम में एक ओर जहां मिट्टी की खुशबू ,मिट्टी की याद में भारतीय ग्रामीण परिवेश  और यादों  से जुड़े बिहार के धरनाई और गोपालगंज के फतेहपुर एवं समेत यूपी के नंदी ग्राम से जुड़ा शॉर्ट विडियो प्रदर्शित किया गया, जिसका आजादी में योदान रहा और क्रमिक तौर पर विकसित हो कर देश में विकास का प्रतिक बना। वहीं,दूसरी ओर  भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े चंपारण क...
राजद के जिला प्रवक्ता बनाए गए रवि मस्करा,दुबारा मनोनयन पर हर्ष

राजद के जिला प्रवक्ता बनाए गए रवि मस्करा,दुबारा मनोनयन पर हर्ष

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।राष्ट्रीय जनता दल द्वारा रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता रवि मस्करा को राजद के जिला प्रवक्ता पद पर दुबारा मनोनित किया गया है।राजद के जिलाध्यक्ष सह विधायक मनोज यादव ने उक्त मनोनयन पत्र जारी किया है। मोतिहारी जिला राज़द कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में बिहार सरकार के कानून मंत्री बिहार डॉ. शमीम अहमद, सुगौली विधायक ई. शशिभूषण सिंह, जिला प्रधान महासचिव सुरेश सहनी, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजेंद्र राम, मदरसा बोर्ड के सदस्य रियाजुल अंसारी, संजय निराला आदि लोगों की मौजूदगी में उन्हें जिला प्रवक्ता पद पर नियुक्त किया गया एवं सम्मानित किया गया। इस संबंध में रवि मस्करा ने पार्टी एवं पार्टी के नेताओं सहित जिलाध्यक्ष धन्यवाद देते हुए पार्टी के लिए बेहतर कार्य करने की बात कही।इधर, रवि के दुबारा मनोनयन पर कार्यकर्ताओं और समर्थको में हर्ष है । ...
हजारीमल स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक बने देवेंद्र किशोर, शैक्षणिक माहौल सुधारना बड़ी चुनौती

हजारीमल स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक बने देवेंद्र किशोर, शैक्षणिक माहौल सुधारना बड़ी चुनौती

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शहर के मुख्य पथ स्थित हजारी मल प्लस टू विधालय इन दिनों कु व्यवस्था,बदहाली ,लूट खसोट,मनमानी जैसे आरोपों की वजह से विवादों में है।वहीं,जिले में अपनी पहचान रखने वाले इस विद्यालय का शैक्षणिक माहौल भी प्रभावित हुआ है। इस बीच, जन शिकायतो के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा विगत दिनों निरीक्षण उपरांत लापरवाही और कुव्यवस्था के आरोप में तत्कालीन प्रधानाध्यापक अवनीश सुमन को हटा दिया गया है।वहीं,शिक्षक देवेंद्र किशोर को प्रभारी प्रधानाध्यापक नियुक्त किया गया है। साथ ही निर्देशित किया गया है कि लिपिक राज किशोर उपाध्याय से चार्ज लिया जाए,अन्यथा,प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।अब उम्मीद जताई जा रही है कि विद्यालय का शैक्षणिक माहौल सुधरेगा। प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेंद्र किशोर ने भी संकल्प जताया है कि शैक्षणिक माहौल को सुधारा जाएगा।उन्होंने कहा है कि यह काफी चुनौतीप...
महूआवा : व्यवसाई रोहित की प्रेम प्रसंग में हुई हत्या, जम कर हुआ विरोध प्रदर्शन,एक धराया!

महूआवा : व्यवसाई रोहित की प्रेम प्रसंग में हुई हत्या, जम कर हुआ विरोध प्रदर्शन,एक धराया!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल /मोतिहारी।(vor desk)।पूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत महुआवा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात्रि में हुई व्यवसायी रोहित की हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।इस हत्याकांड में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।जिससे पूछताछ की जा रही है।घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ मिलकर लखौरा थाना क्षेत्र के नारायण चौक पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया।लगभग छह घंटे बाद आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम खत्म करवाने में पुलिस को सफलता मिली। एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महुआवा थाना क्षेत्र में व्यवसायी हत्याकांड में रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।गठित टीम ने एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है।जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।अब तक हुए अनुसंधान में यह बात सामने आई है क...
नेपाली कांग्रेस ने राहुल गुप्ता और नीलिमा पौडेल को मधेश प्रांत के सूचना संचार और प्रचार विभाग का सदस्य बनाया

नेपाली कांग्रेस ने राहुल गुप्ता और नीलिमा पौडेल को मधेश प्रांत के सूचना संचार और प्रचार विभाग का सदस्य बनाया

नेपाल, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(vor desk)।नेपाली कांग्रेस ने राहुल गुप्ता और नीलिमा पौडेल को मधेश प्रांत के सूचना संचार और प्रचार विभाग में सदस्य के रूप में नामित किया। नेपाली कांग्रेस मधेश प्रदेश के अध्यक्ष नितेश कुमार गुप्ता ने मधेश प्रदेश सूचना संचार एवं प्रचार विभाग का गठन किया है। मधेश प्रांत के भौतिक अवसंरचना और परिवहन मंत्री और नेपाली कांग्रेस मधेश प्रांत के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद यादव द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में राहुल गुप्ता और नीलिमा पौडेल को परसा जिले से नामित किया गया है। परसा जिले से नामांकित राहुल गुप्ता प्रेस यूनियन नेपाल मधेश प्रदेश के लेखा सदस्य हैं। इसी तरह, नीलिमा पौडेल प्रेस यूनियन नेपाल के केंद्रीय सदस्य और जिला सदस्य हैं। फिलहाल वह परसा जिले के मशहूर रेडियो बीरगंज में कार्यरत है। नेपाली कांग्रेस संविधान 2017 के अनुच्छेद 11 ए (बी) के अनुसार संशोधन के साथ, नितेश गुप्ता ने नेपाली का...
पैथोलौजी जांच केंद्रों की जांच के लिए टीम गठित, नियम विरुद्ध संचालित तीन पैथोलौजी जांच केंद्र चिन्हित

पैथोलौजी जांच केंद्रों की जांच के लिए टीम गठित, नियम विरुद्ध संचालित तीन पैथोलौजी जांच केंद्र चिन्हित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।स्वास्थ्य के क्षेत्र में मनमानी रवैये पर अब कड़ाई से नकेल कसा जा रहा है। बिना अनुमति व नियम विरूद्ध धड़ल्ले से दर्जनों पैथेलॉजीकल जांच केंद्र संचालित किये जा रहे है। ऐसे में गलत जांच रिपोर्ट लोगों के लिए जानलेवा भी साबित हो रहा है।वहीं, निजी केंद्रों पर मरीजों से मनमाना रेट भी वसूला जा रहा है। ऐसे मामले स्वास्थ्य नियमों के साथ भी खिलवाड़ है। जिसको देखते हुए पूर्वी चंपारण के सिविल सर्जन डॉक्टर अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर रक्सौल में अवैध और नियम विरुद्ध चल रहे पैथलोजी केंद्रों की जांच शुरू कर दी गई है।इससे हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक,विभाग के निर्देश पर रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन कुमार ने जांच के लिए टीम गठित की है । टीम में शामिल मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अमित कुमार जायसवाल और डॉक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में लगातार जांच ...
रेल भूमि पर फिर अतिक्रमणकारियों का कब्जा, डीआरएम के निर्देश पर चला था मुहिम.. सटही समेत अन्य दुकानदारों ने फिर रेल भूमि पर खोल ली दुकान!

रेल भूमि पर फिर अतिक्रमणकारियों का कब्जा, डीआरएम के निर्देश पर चला था मुहिम.. सटही समेत अन्य दुकानदारों ने फिर रेल भूमि पर खोल ली दुकान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रेल प्रशासन द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान टाय टाय फिस्स दिख रहा है। रक्सौल रेलवे क्रॉसिंग के दोनो ओर मुख्य पथ पर अवैध सटही काउंटर फिर से सजने लगी है।दर्जनों सटही कारोबारियो ,रेडिमेड कारोबारियो समेत अन्य ने रेल भूमि में दुबारा चौकी और काउंटर आदि रख कर कारोबार शुरू कर दिया है। विगत अरसे समस्तीपुर रेल मंडल के डी आर एम विनय श्रीवास्तव के द्वारा विंडो इंस्पेक्सन के बाद जारी निर्देश पर यह अतिक्रमण हटाओ अभियान मुहिम शुरू किया गया था। इसी कड़ी में एक सप्ताह पूर्व यानी विगत शुक्रवार को आई ओ डब्लू शैलेंद्र कुमार औररेल सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर ऋतु राज कश्यप के नेतृत्व में टीम ने रक्सौल के मुख्य पथ स्थित बाटा चौक से ले कर गांधी नगर ,इस्लामपुर तक यह अतिक्रमण हटाया था।जिसमे गुमटी,दुकान,झुग्गी झोपड़ी आदि शामिल था। मिली जानकारी के मुताबिक,दर्जनो...
द्विपक्षीय व्यापारिक समस्याओं के निराकरण और सुविधा की बहाली को ले कर बैठक

द्विपक्षीय व्यापारिक समस्याओं के निराकरण और सुविधा की बहाली को ले कर बैठक

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारत नेपाल द्विपक्षीय व्यापार प्रवद्धन के मद्देनजर सहज परिवहन ,स्थानीय व्यापारिक मसलों के निराकरण,विभागीय समन्वयन और सुविधा आदि के मसले पर वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के सभा कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने किया।बैठक में रक्सौल-वीरगंज के बीच मालवाहक ट्रकों के बेहतर  यातायात प्रबंधन सहित विभागीय व तकनीकी समस्याओं को ले कर गहन चर्चा परिचर्चा हुई।वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के प्रतिनिधियों ने मांग किया कि रक्सौल और वीरगंज कस्टम का ऑफिस वर्किंग समय सुबह के 8बजे से रात्रि 11बजे तक किया जाए,ताकि,आयात निर्यात के वस्तुओं को ले कर आने जाने वाले मालवाहक ट्रक, कनटेनर को  दिक्कत ना हो और उन्हें बेवजह डिटेन करने की जगह फास्ट क्लीयरिंग की सुविधा दी जाए।इसके साथ ही खाली मालवाहको को सुबह पांच बजे रिटर्न होने की सुविधा दी जाए।जो कि रक...
कर्पूरी चर्चा, झंडोत्तोलन, ग्राम संसद एवं सद्भाव की बात कार्यक्रम की तैयारी हेतु जिला जदयू की बैठक आयोजित

कर्पूरी चर्चा, झंडोत्तोलन, ग्राम संसद एवं सद्भाव की बात कार्यक्रम की तैयारी हेतु जिला जदयू की बैठक आयोजित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। शहर के एक आवासीय होटल के सभागार में पूर्वी चंपारण जदयू की एक तैयारी बैठक रक्सौल नगर अध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद की अध्यक्षता एवं प्रदेश महासचिव सह रक्सौल विधानसभा प्रभारी एवं बेतिया लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी बृजेश कुशवाहा की उपस्थिति में हुई।इस बैठक में बिहार प्रदेश जदयू के निर्देशानुसार शुरू हुए कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम एवं आगामी 15 अगस्त 2023 को आयोजित सभी पंचायतों मे अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के टोलों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उक्त टोला के वरिष्ठ नागरिक द्वारा झंडोत्तोलन एवं ग्राम संसद, सद्भाव की बात कार्यक्रम की के आयोजन और उसकी तैयारी पर गहन चर्चा परिचर्चा हुई और इसे सफल बनाने का निर्णय हुआ।उपरोक्त दोनों कार्यक्रमों में राज्य सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा अभियान चलाने हेतु विचार विमर्श किया गया। इस बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश जदयू के महासचिव सह रक्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!