रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने उपलब्ध कराया अल्ट्रासाउंड मशीन , जल्द शुरू होगी सेवा !
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जल्द ही मुफ्त में अल्ट्रासाउंड की भी सुविधा मिलने वाली है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार गुरुवार को ही अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लाई गई है। राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार ने कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन अनुमंडलीय अस्पताल को उपलब्ध करा दिया है। जिससे अब अल्ट्रासाउंड की सुविधा के लिए मरीजों को अब निजी अस्पताल में नहीं जाना पड़ेगा। बताया गया है कि मशीन संचालन के लिए एक डॉक्टर और टेक्नीशियन को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे मरीजों के इलाज में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो।
अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन कुमार ने बताया कि मशीन आ चुकी है,जो हाई रेजुलेशन के साथ कलर ड्रॉपलर मशीन है। ग्राउंड फ्लोर पर अल्ट्रा साउंड के लिए बने कक्ष में इसे इंस्टॉल करने का काम एक दो दिन में शुरू हो जाएगा,जिसके बाद इसका विध...









