रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में आयोजित शिविर में 78गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
रक्सौल।(vor desk)। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत शनिवार को रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में शिविर आयोजित हुई।शिविर में 78गर्भवती महिलाओ की जांच की गई।अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन कुमार के देख रेख में डा अमित जायसवाल, डा मुराद आलम,डॉ प्रिया साह, डा रिजवाना खातून, आदि के नेतृत्व वाली मेडिकल टीम में शामिल आई सी टी सी कौंसूलर डॉ प्रकाश मिश्रा,एल टी दीप राज,नवीन ,उज्ज्वल समेत,सी एचओ ,जीएनएम व एएनएम आदि ने गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच किया।प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओ के वजन,बीपी,हीमोग्लोबिन,एचआईवी,सुगर,आरपीआर,शिशु धड़कन समेत अन्य आवश्यक जांच की गई।जरूरत के हिसाब से अल्ट्रासाउंड भी किया गया।साथ ही उन्हें प्रसव पूर्व व प्रसव बाद के खतरों के लक्षण व उससे बचाव हेतु परहेज के प्रति जागरूक किया गया।शिविर में डॉ प्रिया साह ने जागरूक करते हुए बताया...









