कलयुगी मां बच्ची को ट्रेन में छोड़ गई लावारिश,आर पीएफ और चाइल्ड लाइन टीम ने दिया सहारा!
रक्सौल।(vor deek)।कलयुगी मां ने एक नवजात बच्ची को ट्रेन में लावारिश अवस्था मे छोड़ कर फरार हो गई।इस मानवता को शर्मसार करने वाला दृश्य सामने आने के बाद यात्री समेत रेल पुलिस प्रशासन हतप्रभ रह गई बच्ची के देखने से उसका जन्म एक या दो दिन का लग रहा है। नवजात बच्ची को रक्सौल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 2 से 05213 जो रक्सौल से सीतामढ़ी जाती है उसके एक बोगी से रेलवे चाइल्ड लाइन के द्वारा बरामद किया गया। बच्ची एक पतला कपड़ा में लिपटी हुई थी। आरपीएफ के द्वारा आस पास बैठे यात्रियों से भी पूछा लेकिन किसी ने उस बच्ची को अपना नही बताया।
कोच में मौजूद यात्रियों ने बताया कि एक औरत आयी व नवजात को सीट पर रख कर तेजी से चली गई। वापस नहीं आई है। रेल सुरक्षा बल पोस्ट के इंस्पेक्टर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि घटना 11 बजे दिन की है।
रोशनी कुमारी दूध पिलाते
प्लेटफॉर्म ड्यूटी में हेड कांस्टेबल राजेश का...









