कस्तूरबा स्कूल में लायंस क्लब के सौजन्य से लगा सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन ,विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया उद्घाटन
रक्सौल।(vor desk) लायंस क्लब ऑफ रक्सौल डिस्ट्रिक्ट 322 ई के सौजन्य से कस्तूरबा बालिका+2उच्च विधायलय रक्सौल में स्थापित ऑटोमेटिक सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का उद्घाटन विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने शनिवार को एक समारोह के बीच किया।कार्यक्रम का शुभारम्भ पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से विद्यालय परिसर में क्लब के सदस्यों के साथ विधायक सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की भी सराहनीय भूमिका रही।
देश में सैनिटरी नैपकिन का मुद्दा महिलाओं के लिए हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है।
इस मौके पर अपने संबोधन में विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि महिलाएं इसका इस्तेमाल न करने के कारण कई बीमारियों का शिकार हो जाती हैं।
मशीन लगने से बालिकाओं की हाइजीन संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
यह मशीन एटीएम मशीन की तरह काम करती है। यह मशीन बहुत ह...









