पति के त्यागने के बाद माहेर ममता में रह रही खुशबू गुप्ता की गोद में गूंजी किलकारी, बच्चे का नाम रखा गया लाल बहादुर शास्त्री !
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल स्थित माहेर ममता निवास में रह रही असहाय महिला खुशबू गुप्ता की गोद में किलकारी गूंजने से उत्सव का माहौल रहा। अनुमंडलीय अस्पताल में 2अक्तूबर के दिन एक बच्चे को जन्म दिया है। अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार के मुताबिक,जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ्य हैं।इधर,खुशबू को उम्मीद है कि शायद बच्चे के मोह में उसका पति और उसका परिवार, उसे और उसके बच्चे को अपना लें। आज के दिन जन्म लेने वाले बच्चे का नाम लाल बहादुर शास्त्री रखा जाएगा।
इस बीच माहेर ममता निवास के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इसी साल 1 अप्रैल को रक्सौल रेलवे स्टेशन से उक्त महिला को रेस्क्यू किया गया था। उस समय उसकी हालत बहुत ही खराब थी। वो अपने बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही थी।
खुशबू गुप्ता को माहेर ममता निवास में लाया गया। उसे डॉक्टर से इलाज कराकर स्वस्थ किया गया। कुछ दिनों बाद उसकी ...









