‘6 हजार में दम नहीं, 20 हजार से कम नहीं’जैसे नारों के साथ प्रखंड क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका ने किया भूख हड़ताल!
रक्सौल।(vor desk)। हमारी मांगे पूरी हो, चाहे जो मजबूरी हो. 6 हजार में दम नहीं, 20 हजार से कम नहीं आदि नारों के साथ प्रखंड क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रखंड परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर एक दिवसीय भूख हड़ताल का आयोजन किया. आयोजन का नेतृत्व संघ की प्रखंड अध्यक्ष लता देवी ने की. लता देवी ने बताया कि 5 सुत्री मांगों को लेकर बिहार की सभी सेविका-सहायिका आंगनबाड़ी केन्द्रों पर तालाबंदी कर अनिश्चितकालिन हड़ताल पर है. जब तक सरकार के द्वारा हम सभी के मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं किया जाता है, तब तक संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालिन हड़ताल जारी रहेगा.
पांच सुत्री मांगों में मुख्य रूप से बिहार सरकार द्वारा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि 10 हजार सुनिश्चित किया जाए. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में बिहार में भी ग्रेजुएटी का ...









