रक्सौल स्टेशन की उपेक्षा पर सांसद डा संजय जायसवाल ने संसद में उठाया सवाल,रेल मंत्री ने किया एलान-‘इंपोर्टेंस के हिसाब से बन रहा डिजाइन,टर्मिनल के रूप में किया जाएगा विकसित’!
रक्सौल।(vor desk)। भारत नेपाल सीमावर्ती रक्सौल स्टेशन की उपेक्षा और कम बजट आवंटन का मुद्दा संसद में उठा।पश्चिम चंपारण के सांसद डा संजय जायसवाल ने लोक सभा में इस पर सवाल उठाया कि रक्सौल स्टेशन के विकास की क्या योजना है।अमृत भारत में तो इसे शामिल किया गया है, किन्तु,इसका स्वरूप बड़ा होना चाहिए।जिस पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आश्वासन देते हुए एलान किया कि रक्सौल रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन में शामिल करके भारत नेपाल सीमा की महत्व को देखते इसे विकसित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रक्सौल टर्मिनल बन रहा है।बेसिकली नेपाल के लिए कम्पलिट ट्रांसपोर्टेशन और ट्रेड का ।इसी अनुरूप रक्सौल स्टेशन को विकसित किया जा जायेगा।उन्होंने कहा कि रक्सौल के महत्त्व को ध्यान में रखते हुए स्टेशन का डिजाइन किया जा रहा है।
उक्त घोषणा रेल मंत्री ने लोकसभा में क्षेत्रीय सांसद संजय...









