दो सप्ताह के अंदर बनेगा रक्सौल एयरपोर्ट का डीपीआर: डा संजय जायसवाल
रक्सौल ।(vor desk)।हवाई अड्डा रक्सौल में वायुयान के संचालन योग्य बनाने हेतु पश्चिम चंपारण के सांसद डा संजय जायसवाल की अध्यक्षता में बुधवार को पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित एनआईसी में बैठक आहूत की गई।
बैठक में उपस्थित भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण, हवाई अड्डा पटना के भूमि सलाहकारद्वारा बताया गया कि 213 एकड़ भूमि हवाई अड्डा के लिए अधिग्रहित हो गई है। इसके अतिरिक्त 121 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की और आवश्यकता है। उनके द्वारा हवाई परिचालन हेतु बनाए जाने वाले रनवे का मैप पीपीटी के माध्यम से सांसद सहित बैठक मैं उपस्थित अधिकारीगण को अवलोकन कराया गया तथा तथा अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।भूमि सलाहकार भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण, हवाई अड्डा पटना के द्वारा दो सप्ताह के अंदर डीपीआर तैयार कर विभाग को अनुमोदन हेतु जमा किए जाने का आश्वासन दिया गया।साथ ही अगस्त माह के...









