आदापुर पुलिस ने आर्म्स के साथ युवक को किया गिरफ्तार,अपराध को अंजाम देने की थी योजना!
आदापुर।(vor desk)।आदापुर पुलिस ने एक देशी कट्टा,दो जिंदा कारतूस,एक मोबाइल,एक ब्लेड,धारदार चाकू व नेपाली नंबर के बाईक सहित अन्य आपतिजनक समान के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार युवक को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया।पुलिस सूत्रों के मुताबिक,पुलिस को सूचना मिली की बिसुनपुरवा नहर चौक पर मंगलवार की देर शाम एक युवक संदिग्ध स्थिति में नेपाली बाईक से आया है।इसकी सूचना पर अलर्ट रक्सौल डीएसपी व स्थानीय थानाध्यक्ष धनंजय कुमार शर्मा की निगरानी में पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू कर दिया।इसी दरम्यान गिरफ्तार इमरान की गहन तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा,दो जिंदा कारतूस,एक धारदार चाकू,मास्टर की,एक मेडिकल ब्लेड,मोबाइल और नेपाली बाईक बरामद हुआ।बरामद आपत्तिजनक सामानों सहित उसे पुलिस गिरफ्त में ले लिया गया।पूछताछ के दरम्यान पता चला कि वह एक मारपीट व शराब पीने के आरोप में जेल जा ...









