पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी, अयोध्या से रक्सौल पहुंचने पर हुआ यात्रियों का स्वागत!
अयोध्याधाम स्टेशन/रक्सौल जंक्शन(vor desk)।देश की पहली अमृत भारत ट्रेन को पीएम मोदी ने प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।उद्घाटन के पहले उन्होंने वन्दे भारत के तर्ज पर बने इस अमृत भारत स्लीपर ट्रेन का नजारा भी देखा।पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा-' ‘एक और बड़ा कदम भारत ने उठाया है, वंदे भारत और नमो भारत के बाद एक और आधुनिक ट्रेन देश को मिली है।नई ट्रेन का नाम अमृत भारत रखा गया है। इन ट्रेनों की ये त्रिशक्ति भारतीय रेलवे का कायाकल्प करने जा रही है।
यह ट्रेन दरभंगा से भाया रक्सौल अयोध्या होते आनंद बिहार टर्मिनस तक के लिए 1 जनवरी 2024 से नियमित रूप से चलेगी।
मोदी सरकार ने सीमा क्षेत्र वासियों को अमृत भारत ट्रेन का ऐतिहासिक सौगात देने का कार्य किया है।अब इस ट्रेन से मिथिला के लोग सीधे अयोध्या जाकर राम के जन्म भूमि पहुंचकर दर्शन और पूजा कर सकेंग...









