40हजार 500रुपए जाली नोट और 104ग्राम स्मैक के साथ दो धराए!
रक्सौल /मोतिहारी।(vor desk)।पूर्वी चंपारण जिला के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित हरैया ओपी क्षेत्र से पुलिस ने जाली नोट के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।जिनके पास से स्मैक और बड़ी मात्रा में जाली नोट बरामद किया गया है।गिरफ्तार तस्करों के पास से 500 रुपया मूल्य के 81 पीस जाली नोट बरामद हुआ है।गिरफ्तार तस्कर का पुराना अपराधिक इतिहास है और दो बार जाली नोट की बड़ी खेप के साथ पकड़े जाने पर यह जेल जा चुका है।
एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीमाई क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है।इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।जिसके निशानदेही पर जाली नोट के दूसरे तस्कर को गिरफ्तार किया गया।जिसके पास से 40 हजार 500 मूल्य के पांच सौ के जाली नोट के साथ 104 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।गिरफ्तार एक अपराधी आस मोहम्मद इसके पूर्व दिल्ली क्राम ब्रांच ने वर्ष ...









