विवादित निजी क्लीनिक के असली संचालक को खोजने में जुटी स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम,एक ही भवन में दो नाम से क्लिनिक संचालन के सामने आने से उलझा पेंच
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल के कौडीहार चौक से लगे सैनिक सड़क स्थित निजी क्लीनिक में बीते सप्ताह एक मरीज की संदेहास्पद मौत और हुए बवाल मामले की जांच के लिए जांच टीम गठित कर दी गई है।इस बीच जांच आगे बढ़ने के बाद जांच टीम भी असमंजस में दिख रही है,क्योंकि,एक ही एक मंजिला भवन में दो नाम से क्लीनिक का संचालन हो रहा था।कहा जा रहा है कि इस फर्जीवाड़ा का उद्देश्य रहस्यमय स्थिति बनाए रखना था।यही कारण है की मामला फंसते ही संचालक सहित सभी क्लीनिक बंद कर फरार हो गए है।संचालक के अब तक सामने नहीं आने के पीछे माना जा रहा है कि उक्त क्लीनिक गैर निबंधित और नियम उलंघन कर चल रहा था।जांच टीम को इस बात को पता लगाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है कि इस क्लिनिक का असली मालिक अथवा संचालक कौन हैं?फिलहाल उसे चिन्हित करने में जांच टीम जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक,जांच टीम जब जांच को पहुंची तो क्लीनिक भव...









