Wednesday, May 6

रक्सौल आसपास

प्राण प्रतिष्ठा पर राममय हुआ नेपाल,राम जानकी झांकी के साथ विशाल जुलूस, दीपावली ने हिंदू राष्ट्र की छवि मजबूत की!

प्राण प्रतिष्ठा पर राममय हुआ नेपाल,राम जानकी झांकी के साथ विशाल जुलूस, दीपावली ने हिंदू राष्ट्र की छवि मजबूत की!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।अयोध्या स्थित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ले कर नेपाल में उल्लास चरम पर दिखा।परसा,बारा,रौतहट , सरलाही, महोतरी,धनुषा समेत विभिन्न जिला समेत नेपाल के विभिन्न जिलों में पूजन,जुलूस,नाच गान,आतिशबाजी ,लाइव कार्यक्रम, महा आरती,भंडारा ,दीपावली कार्यक्रम के बीच उत्सव मना। साथ शाम में महा दीपावली मनाई गई।वीरगंज स्थित नेपाल के प्रसिद्ध शक्ति पीठ गहवा माई मंदिर में सवा लाख और बाईपास रोड स्थित वैष्णव मंदिर में 51हजार दीप जलाया गया।वहीं,बारा जिला के विश्व प्रसिद्ध गढ़ी माई मंदिर समेत परसा जिला के विंध्य वासिनी माई , कलैया हनुमान मंदिर समेत विभिन्नमंदिरो में दीप जलाने का रिकॉर्ड बनाया गया।राम जानकी मंदिर में भी हजारों दीप जले । साथ ही आतिशबाजी भी हुई।भजन,कीर्तन आदि कार्यक्रम भी देर रात तक जारी रहा।इस नजारे ने साबित कर दिया कि भले ही नेपाल धर्म निरपेक्ष देश है,लेकिन, ...
कृषि भूमि पर गोल्डन सिटी कॉलनी बनाने और कृषकों का रास्ता रोकने की शिकायत पर डीएम सौरभ जोरवाल हुए गंभीर,जांच व कारवाई का दिया सख्त निर्देश!

कृषि भूमि पर गोल्डन सिटी कॉलनी बनाने और कृषकों का रास्ता रोकने की शिकायत पर डीएम सौरभ जोरवाल हुए गंभीर,जांच व कारवाई का दिया सख्त निर्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के देहाती क्षेत्र के सीमावर्ती गांव में भूमाफियाओं ने अपना कब्जा जमा लिया है। कृषि योग्य भूमि को भी भू माफिया औने पौने दाम पर खरीद कर उसे व्यावसायिक दर से प्लाटिंग करके बेच रहे हैं। इस खरीद फरोख्त के कारोबार में भूमाफियाओं का जबरदस्त सांगठनिक पैठ बन गया है। अगर कोई अपनी भूमि उनसे नहीं बेचे तो उन्हें तरह-तरह की धमकियों के साथ जमीन बेचने को मजबूर किया जा रहा है।कुछ तो ऐसे भूमाफिया भी सक्रिय है।जो किसी कमजोर या गरीब किस्म के किसान या भूस्वामी को कीमती को हड़पने के लिए बेवजह साफ सुथरे भूमि को भी विवादित बना उसे दबंगों के नाम पर बेंच देते है तथा हिंसक वारदातों के सहारे कब्जा जमाने में सफल है।रक्सौल की बेशकीमती भूमि पर बाहरी अपराधियों को सांठगाठ भी काफी सक्रिय है।अब तो यह कारोबार हिंसक रूप ले लिया है।इसके कारण कई खूनी वारदात भी घट चुके है।बावजूद,यह भारी मुनाफे का अव...
राम जानकी मंदिर में राम शबरी प्रसंग के नाट्य मंचन ने कर दिया भाव विभोर, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर रक्सौल में मना उत्सव!

राम जानकी मंदिर में राम शबरी प्रसंग के नाट्य मंचन ने कर दिया भाव विभोर, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर रक्सौल में मना उत्सव!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल बाजार स्थित प्रसिद्ध श्री राम जानकी मंदिर में अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर उत्सव का आयोजन हुआ।इस मंदिर का जीर्णोद्वार कार्य चल रहा है।बावजूद,परिसर में भजन ,कीर्तन,दीप उत्सव आयोजित हुआ।इस बीच नटराज सेवा संगम द्वारा राम जन्मभूमि के उद्घाटन के उपलक्ष्य में नाट्य मंचन हुआ,जो राम शबरी प्रसंग पर आधारित था। जिसमें राम के भूमिका में सनी पटेल और सबरी की भूमिका में सीता देवी थी। मेकअप मैन धीरज कुमार ने साज सज्जा को बेहतर बनाया। राम के भूमिका मे सन्नी पटेल ने कहा कि प्रभु श्री राम ने सभी मनुष्य के मंगल की कामना किये ।राम कहते हैं कि किसी से बैर न रखो ,जैसे शबरी के जूठे बेर खाए और सम्मान दिया।सभी से प्रेम कीजिए ।किसी में भेदभाव की भावना ना रखें ।सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चले। मैं कहना चाहता हूं रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाई। श...
जयन्ती पर याद किये गये नेताजी सुभाषचंद्र बोस,भारत विकास परिषद ने मनाई जयंती!

जयन्ती पर याद किये गये नेताजी सुभाषचंद्र बोस,भारत विकास परिषद ने मनाई जयंती!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
….. रक्सौल ।(vor desk)। मंगलवार को भारत विकास परिषद शाखा की रक्सौल के तत्वावधान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 127वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनायी गयी ।शहर के कोइरिया टोला स्थित सुनील कुमार के आवासीय परिसर में परिषद के वरीय सदस्य अवधेश सिंह की अध्यक्षता में जयंती समारोह मनायी गयी ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ भारत वन्दे मातरम् गीत के उपरांत भारत माता एवं नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के तैलचित्र पर पुष्पांजलि के साथ की गयी । इस मौके पर अवधेश सिंह ने नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी का अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में आज समूचा देश पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है ।सुभाषचन्द्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे अग्रणी नेता थे । द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने आजाद हिन्द फौज का गठन किया ...
लोकसभा चुनाव 2024की तैयारियों को ले कर डीएम सौरभ जोरवाल ने किया निरीक्षण,रामगढ़वा में छात्राओं को किया मोटिवेट!

लोकसभा चुनाव 2024की तैयारियों को ले कर डीएम सौरभ जोरवाल ने किया निरीक्षण,रामगढ़वा में छात्राओं को किया मोटिवेट!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। आगामी लोकसभा चुनाव 2024की तैयारियों जोर शोर से शुरू हो गई है।इसको लेकर मंगलवार को पूर्वी चंपारण के डीएम सौरभ जोरवाल को रक्सौल पहुंचे। अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित के साथ उन्होंने केसीटीसी कॉलेज और हजारीमल हाई स्कूल का निरीक्षण किया। इन स्थानों का चयन लोकसभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टी को बूथों तक भेजने के लिए किया गया है। निरीक्षण के बाद डीएम श्री जोरवाल रक्सौल स्थित अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और कार्यालय का निरीक्षण किया।इसके बाद अनुमंडल कार्यालय में अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई ,जिसमे चुनाव की तैयारी समेत विभिन्न मामलो की समीक्षा की गई। उधर,रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत आदापुर में डीएम श्री जोरवाल ने एसडीओ के साथ डिस्पैच सेंटर स्थल का निरीक्षण किया गया और आवश्यक निर्देश दिए। डीएम श्री जोरवाल ने बताया कि लोक सभा चुनाव को ले कर तैयारियों के ...
भैरव गुप्ता बने भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति प्रभारी

भैरव गुप्ता बने भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति प्रभारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं संगठन महामंत्री भीखू भाई दल सानियां के निर्देश पर रक्सौल निवासी भैरव प्रसाद गुप्ता कोव्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्य समिति प्रभारी मनोनित किया गया है। इस आशय का पत्र भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजीव रंजन कुमार उर्फ राजू गुप्ता ने जारी की है। भैरव गुप्ता भाजपा रक्सौल नगर के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।वहीं,श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति एवं रक्सौल युवा मंच के महामंत्री भी है। उन्हे भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाये जाने पर हर्ष है और बधाइयों का तांता लग गया है।बधाई देने वालों में रक्सौल नगर परिषद के पूर्व सभापति ओम प्रकाश गुप्ता,भाजपा नेता पन्ना लाल प्रसाद,संभावना संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्ता ,सीमा जागरण मंच के प्रदेश संयोजक महेश अग्रवाल ,भाजपा नेता शिवपूजन...
रक्सौल के कर्पूरी आश्रम में मनाया जाएगा जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह !

रक्सौल के कर्पूरी आश्रम में मनाया जाएगा जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल स्थित कर्पूरी आश्रम रक्सौल में बुधवार24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह मनाई जाएगी।इस आयोजन को लेकर हुई एक बैठक के बाद पूर्व विधायक स्व0 राजनन्दन राय के पुत्र व राजद नेता प्रमोद राय ने बताया कि इस आश्रम में काफी पहले से यह जयंती समारोह आयोजित किया जाता रहा है।इस बार भी यह समारोह मनाया जाएगा।मौके पर राम स्वरूप गुप्ता,सुभाष यादव,अनिल यादव, नासीर ओम प्रकाश दास समेत अन्य मौजूद रहे। ...
राममय हुआ रक्सौल,राम लल्ला के प्राण प्रतिष्ठा पर उत्सव के बीच गाजे बाजे व झांकी के साथ निकला  जुलूस-घर घर में मनी दीपावली!

राममय हुआ रक्सौल,राम लल्ला के प्राण प्रतिष्ठा पर उत्सव के बीच गाजे बाजे व झांकी के साथ निकला जुलूस-घर घर में मनी दीपावली!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। टेंट से मंदिर में विराजमान हुए प्रभु श्री राम लल्ला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रक्सौल समेत सीमाई क्षेत्र में उत्सवी माहौल रहा।घर घर में श्री राम नाम का भगवा ध्वज लहराता दिखा।तो शाम में शहर से गांव तक दीपावली मनाई गई। रक्सौल में नागा रोड बाबा मठिया से राम जानकी की झांकी के साथ विशाल जुलूस निकाला गया।जय श्री राम के उद्घोष के साथ भक्ति मय और जोशीले जुलूस की नगर परिक्रमा में हजारों युवाओं ने भाग लिया। राम मंदिर बनने की खुशी के साथ ही राम लल्ला के मंदिर में विराजने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो यह कार्य संपन्न होने के कारण इस भाजपा कार्यकर्ता भी उत्साह में दिखे,तो,राम लल्ला की तस्वीर सामने आने के बाद उनके स्वरूप की खूब चर्चा रही और इसे अद्भुत बताया गया। रक्सौल के राज दंडी यानी एंबेसी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में प्राण प्रति...
आउट ऑफ स्टॉक हो गए झंडे,मुंह मांगे कीमत पर हुई बिक्री,कारोबार में रहा उछाल!

आउट ऑफ स्टॉक हो गए झंडे,मुंह मांगे कीमत पर हुई बिक्री,कारोबार में रहा उछाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को ले कर श्री राम लिखे झंडा के साथ राम नामी गमछा,स्टीकर एवं पूजन सामग्री की जबर्दस्त मांग के कारण किमतो में उछाल आया और कई सामग्री आउट ऑफ स्टॉक होने से किल्लत हो गई है।उक्त सामग्री मुंहमांगे दर पर बिक्री हुई।बताते हैं कि रक्सौल समेत सीमा क्षेत्र में एकाएक मांग बढ़ गई है,जिससे भाव में तेजी आई ।यहां बड़े छोटे राम झंडे,दिया ,पूजा सामग्री,पटाखा का नेपाल में काफी डिमांड रहा।इसकी खरीद के लिए नेपाली ग्राहकों की आवक बढ़ी है,जिस कारण मांग ज्यादा होने से किल्लत बढ़ गई है।राम और राम जानकी, हनुमान के नाम और चित्र वाला 2रुपए में बिकने वाला स्टीकर10रुपए में बिक रहा है।बाइक पर लगाने वाला झंडा भी दो गुना से ज्यादा कीमत पर बिक रही है।वहीं,30रुपए वाला झंडा 100रुपया ,120रुपए वाला झंडा400रुपए, 150 रुपए वाला 600रुपए में बिक रहा है।प्लास्टिक नट वा...
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा:अयोध्या में उत्सव,नेपाल उल्लासमय!

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा:अयोध्या में उत्सव,नेपाल उल्लासमय!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*वीरगंज समेत नेपाल के विभिन्न जिलों में माहौल हुआ राम मय घर दुकान सड़क पर राम जी के झंडे ,गहवा माई और गढ़ी माई मंदिर में जलेगा सवा लाख दीप  रक्सौल।(vor desk)।अयोध्या स्थित राम जन्म भूमि में नव निर्मित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ले कर सीमा से लगे नेपाल के परसा,बारा,रौतहट ,सरलाही,धनुषा समेत विभिन्न जिला पूरी तरह श्री राम मय दिख रहा है और भगवा मय हो चला है।वीरगंज और कलैया में प्राय : हर मोहल्ले,घर,दुकान पर जय श्री राम के झंडे से पट गया है।प्रभु श्री राम और राम जानकी की तस्वीर और इसका एलईडी डिसप्ले लगाए गए हैं। वीरगंज महानगर पालिका साफ सफाई के साथ शहर को सजाने में जुटी हुई है।तो,ग्रीन सिटी समुदाय सेवा केंद्र समेत विभिन्न संस्थाएं महानगर के सहकार्य में आदर्श नगर,घरी हरवा पोखरी, माई स्थान,लोहा पट्टी को झालर बत्ती के साथ आकर्षक सजावट की गई है।माई स्थान समेत ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!