भारत नेपाल सम्बन्ध सदियों पुराना :भाजपा सांसद डॉ संजय जायसवाल
भारत नेपाल रिश्ते अतीत व वर्तमान बिषय पर बिचार गोष्ठी सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
कार्यक्रम में भारत नेपाल के कई सांसद, बिधायक,, मेयर,पूर्व मंत्री,पूर्व बिधायक,व कई अधिकारियो ने लिया भाग
रक्सौल।(vor desk)।स्थानीय वाईएस रिसोर्ट रक्सौल के सभागार में एनयूजेआई रक्सौल अनुमण्डल इकाई के तत्वाधान में भारत नेपाल रिश्ते अतीत व बर्तमान बिषय पर बिचार गोष्ठी सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा,स्वास्थ्य,समाजसेवा,कला व संस्कृति , खेलकूद व पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले तथा भारत सरकार व बिहार सरकार के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाये 101 प्रतिभागियो को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा सांसद व पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल , अति विशिष्ठ अतिथि एसएसबी कमांडेंट विकास कुमार,नेपाल क...









