भारत बन्द के क्रम में दिन भर जारी रहा अंबेडकर ज्ञान मंच ,राजद समेत विभिन्न संगठनों का विरोध-प्रदर्शन ,प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन!
रक्सौल।(vor desk)।अंतर्राष्ट्रीय शहर रक्सौल समेत पूर्वी चंपारण जिले में भारत बन्द के क्रम में विरोध प्रदर्शन किया गया। टायर फूंके गए और नारे बाजी की गई।जुलूस का दौर चला और दुकानें भी बंद कराई गई।यह क्रम दिन भर जारी रहा।रक्सौल जहां शांत रहा,वहीं,जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक असर रहा।देशव्यापी भारत बंद का आयोजन अम्बेडकर ज्ञान मंच,रक्सौल के तत्वावधान में बुधवार को अनुमंडल अध्यक्ष प्रकाश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।इस मौके पर हजारों की संख्या में मंच के कार्यकर्ताओं ने सुबह दस बजे से ही बारिश में भीगते हुए दिल्ली काठमांडू अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग को घंटों जाम रखा तथा संविधान और आरक्षण के समर्थन में जबरदस्त नारेबाजी करते रहे।
अंबेडकर चौक पर स्थित बाबा साहेब डॉ .भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर संयुक्त माल्यार्पण के बाद कार्यकर्ताओं ने एससी, एसटी आरक्षण में वर्गीकरण,क्र...









