अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय महा वाणिज्य दूतावास द्वारा वीरगंज में एक दिवसीय योग शिविर आयोजित
वीरगंज(vor desk)।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बीरगंज में भारतीय महावाणिज्य दूतावास की ओर से एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का आयोजन बीरगंज के पुराने बस पार्क में किया गया. कार्यक्रम में बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्यदूत श्री देवी सहाय मीना ने कहा कि भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 21 जून 2015से अंतराष्ट्रीय योग दिवस समारोह मनाया जाता है।नेपाल सहित 177 सदस्य देशों द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मान्यता दी थी।योग का महत्व और प्रासंगिकता लगातार बढ़ती जा रही है।उन्होंने बताया कि योग एक ऐसा अभ्यास है जो मन और शरीर को पूरी तरह से शांत और स्वस्थ रखता है।योग शब्द संस्कृत से आया है और इसका अर्थ है जोड़ना या एकजुट करना। योग आपको पूरी तरह से आध्यात्मिक और अनुशासित बनाता है।मीना ने कहा, दूतावास...









