Sunday, May 3

रक्सौल आसपास

रक्सौल एयरपोर्ट को ले कर ‘प्रगति यात्रा’ में सीएम नीतीश कुमार ने दी खुशखबरी,कहा-‘ रक्सौल एयरपोर्ट का विस्तार और विकास जरूरी,जितनी जमीन चाहिए मिलेगी’!

रक्सौल एयरपोर्ट को ले कर ‘प्रगति यात्रा’ में सीएम नीतीश कुमार ने दी खुशखबरी,कहा-‘ रक्सौल एयरपोर्ट का विस्तार और विकास जरूरी,जितनी जमीन चाहिए मिलेगी’!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk)। महात्मा गांधी की कर्म भूमि चंपारण की धरती से प्रगति यात्रा शुरू हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा का आज दूसरा दिन था। अपनी इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्वी चंपारण जिले के लिए विभिन्न योजनाओं की सौगात दी।इसमें उन्होंने रक्सौल से जुड़ा दो अहम प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।उन्होंने घोषणा की कि रक्सौल अनुमंडल में बंगरी नदी पर बाढ़ से बचाव के लिए तटबंध का निर्माण कराया जायेगा। इसके निर्माण से रक्सौल प्रखंड के संबंधित गाँव लाभान्वित होंगे।वहीं,दूसरी महत्वपूर्ण घोषणा रक्सौल एयरपोर्ट को ले कर की।उन्होंने कहा कि वर्तमान में केन्द्र सरकार द्वारा रक्सौल एयरपोर्ट के विकास का काम किया जा रहा है। इसका और विस्तार होना चाहिए। इसके लिए जितनी भी जमीन की आवश्यकता होगी,राज्य सरकार उसे उपलब्ध कराएगी। यह एक महत्वपूर्ण घोषणा है।उन्होंने घोषणा में सं...
शारदा कला केन्द्र एवं राइज द्वारा फन फेयर का भव्य आयोजन 25 दिसम्बर को,सांस्कृतिक कार्यक्रम , रंग -बिरंगे स्टॉल व स्वास्थ्य शिविर होंगे विशेष आकर्षण!

शारदा कला केन्द्र एवं राइज द्वारा फन फेयर का भव्य आयोजन 25 दिसम्बर को,सांस्कृतिक कार्यक्रम , रंग -बिरंगे स्टॉल व स्वास्थ्य शिविर होंगे विशेष आकर्षण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।शहर के मुख्य पथ स्थित हजारीमल हाई स्कूल परिसर में 25 दिसम्बर बुधवार को हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी शारदा कला केन्द्र एवं राइज संस्था के संयुक्त तत्वावधान में फन फेयर का भव्य आयोजन किया जा रहा है । इस आयोजन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देती हुई शारदा कला केन्द्र की संचालिका एवं राइज संस्था की सचिव शिखा रंजन ने बताया कि कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ सुस्वादु खान-पान एवं मनोरंजन के लिए रंग-बिरंगे स्टॉल लगाये जायेंगे । कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर व चिकित्सीय परामर्श के लिए भी स्टॉल लगाया जाएगा जिसका लाभ फनफेयर मेला में आने वाले सभी लोग ले सकते हैं । युवाओं के मनोरंजन के लिए रंग-बिरंगे स्टॉल के साथ सेल्फी प्वाइंट भी विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा । शिखारंजन ने इस बात को भी रेखांकित किया कि ऐसे कार्यक्रम का मुख्य उद्...
भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार उर्फ मंटू गुप्ता का रक्सौल स्थित भाजपा नगर कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत,मिली बधाई और शुभकामनाएं

भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार उर्फ मंटू गुप्ता का रक्सौल स्थित भाजपा नगर कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत,मिली बधाई और शुभकामनाएं

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। नव मनोनित भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार उर्फ मंटू गुप्ता का रक्सौल स्थित भाजपा नगर कार्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। भाजपा नेता कमलेश कुमार के नेतृत्व में स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हे बधाई और शुभकामनाएं दी।वहीं,आगामी25जनवरी को पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जन्म शताब्दी समारोह मनाने को ले कर तैयारी पर चर्चा हुई।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंटू गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने मेरे ऊपर जो भरोसा किया है उसको हम अक्षुण्ण रखेंगे।ईमानदारी,निष्ठा ,समर्पण और कार्यों के जरिए हमेशा अपनी जिम्मेवारी का निर्वाहन करेंगे।वही कमलेश कुमार ने हर्ष जताते हुए कहा कि मंटू गुप्ता के अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में जोश है। नया साल में नए जोश के साथ कदम से कदम मिला कर काम करेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे आने वाले समय में विधानसभा चुन...
नशा के खिलाफ पुलिस अभियान में 287.55 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

नशा के खिलाफ पुलिस अभियान में 287.55 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल डीएसपी धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने मादक पदार्थ के तस्करो के बिरुद्ध कारवाई करते हुए 20 पैकेट में रखे 287.55 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।इसकी जानकारी देते मोतिहारी एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बेलहिया गांव में कमरूल होदा के ग्वास पर तस्करो ने बड़ी मात्रा में गांजा को छुपा कर रखा है।सूचना पर त्वतरित कारवाई करते हुए रक्सौल डीएसपी के नेतृत्व में रामगढवा थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए उक्त स्थान से गांजा को बरामद कर लिया है।साथ ही इस मामले में एक तस्कर बेलहिया गांव निवासी मुनाफ मियां को भी गिरफ्तार किया है।जिससे पूछताछ कर इसके फारवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज के साथ ही गांजा तस्करी में संलिप्त अन्य तस्करो के विरूद्ध छापेमारी की जा रही है।बरामद गांजा का अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ ...
डा अंबेडकर पर टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन,गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग

डा अंबेडकर पर टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन,गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल राष्ट्रीय जनता दल अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के बैनर तले प्रखंड अध्यक्ष दिनेश राम के अध्यक्षता मे बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के प्रतिमा के समीप गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन किया गया ।मौके पर रक्सौल विधानसभा प्रभारी सैफुल आजम ने कहा आर एस एस/बीजेपी वालों ने सर्वप्रथम महात्मा गांधी जी को गाली दी, फिर जननायक कर्पूरी ठाकुर को दी, फिर नेहरू को दी और अब अंबेडकर को गाली दे रहे है। इनके अपने तो सब नेता माफ़ीवीर रहे इसलिए देश के महापुरुषों को अपमानित करना इनका शगल है।वही राजद नेता सुनील कुशवाहा ने कहा भाजपाइयों का ये आदत बन गया है कुछ न करो सिर्फ महापुरुषों को गाली देकर चर्चा में बने रहो बाबा साहेब के विरुद्ध दिए गए बयान पर अमित शाह माफी मांगे। वहीं प्रखंड अध्यक्ष दिनेश राम ने कहा मै प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मांग करता हूं गृह मंत्री अम...
अम्बेडकर ज्ञान मंच की टीम ने किया केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी!

अम्बेडकर ज्ञान मंच की टीम ने किया केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शहर के अम्बेडकर चौक पर गुरुवार को अम्बेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया।इस मौके पर मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के खिलाफ भारतीय संसद भवन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किए गए अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सदस्यों ने जमकर नाराजगी जताई।मंच के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें करोड़ों भारतीय के आस्था का केंद्र बताया।उन्होंने कहा कि किसी धर्म से भले ही एक धर्म विशेष का भला होता हो लेकिन बाबा साहेब अम्बेडकर के संविधान से पूरा भारत संचालित होता है और सभी जाति ,धर्म,समुदाय आदि को न्याय और गरिमाई जीवन जीने के ताकत मिलते है।वही,कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद...
रक्सौल एसएवी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिया गया मेडल

रक्सौल एसएवी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिया गया मेडल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।मंगलवार को रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित एस ए वी स्कूल में यूकेजी एवं एलकेजी के छात्र छात्राओं के बीच स्कूल के अंदर हुई प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के द्वारा मेडल दे कर पुरस्कृत किया गया।संस्था की महिला सदस्य लायन सीमा वर्णवाल एवं लायन सुशीला धनोतिया के द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया।दोनों मुख्य अतिथियों ने सभी बच्चों को जीवन में सफल होने के लिए आपसी प्रतिस्पर्धा एवं एक दूसरे से मिल जुल कर सीखने की बात को बताया।जीवन में सदैव सकारात्मक सोच के साथ पठन पाठन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। बता दे कि स्कूल के प्राचार्य सह मुख्य निदेशक साइमन सर के देख रेख में म्यूजिकल रेस,फ्रॉग रेस,चॉकलेट रेस आदि का प्रतियोगिता बच्चों के बीच कराया गया था।स्कूल की शिक्षिका प्रीति गुप्ता ,बबीता , पल्लवी एवं नेहा शुक्ला ने बताया की ये उम्र बच्चों की शिक्षा ...
लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के द्वारा निःशुल्क आँख जांच शिविर आयोजित

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के द्वारा निःशुल्क आँख जांच शिविर आयोजित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (vor desk )।शहर के बड़ा परेउवा के एक निजी स्कूल में करीब 103 बच्चों के आँख की निःशुल्क जाँच नेपाल आंखा अस्पताल(रक्सौल) के डॉक्टरों की टीम के द्वारा किया गया।जिसमें 35 बच्चों की आंखों में कमी पाई गई और उनको आंखों की समुचित देख भाल करने के साथ निःशुल्क समुचित इलाज के लिए अस्पताल आने के लिए कहा गया।लायंस क्लब रक्सौल के सचिव सह मीडिया प्रभारी लायन बिमल सर्राफ ने बताया कि लायंस क्लब इंटरनेशनल पूरे विश्व में स्वास्थ्य जागृति के लिए स्वास्थ्य जाँच शिविर यथा मधुमेह, रक्त,आँख, रक्त दान,दंत आदि निःशुल्क आयोजन करता रहता है।आज बहुत कम उम्र में ही आँख में समस्या पूरे विश्व में विकराल रूप लेती जा रही है। आँख का स्वस्थ रहना शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।लायंस क्लब ऑफ रक्सौल डिस्ट्रिक्ट 322E भी अपने सामाजिक दायित्वों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए ऐसे आयोजन क...
ट्रेन से कट कर रक्सौल के दो युवकों की मौत,नशे की डोज के लिए गए थे ‘ठिकाने’ पर!

ट्रेन से कट कर रक्सौल के दो युवकों की मौत,नशे की डोज के लिए गए थे ‘ठिकाने’ पर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)।सीतामढ़ी रक्सौल रेलखंड के नकरदेई रक्सौल स्टेशनों के बीच ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई है।यह घटना नकरदेई थाना क्षेत्र के सिरिसिया माल गांव से पश्चिम रेलवे ट्रैक पर उस समय सोमवार की देर शाम घटित हुई है। जब कातिल बनकर इस रेलखंड से अप साइड से अमृत भारत एक्सप्रेस गुजरी और ट्रैक पार कर रहे दो युवकों को अपनी चपेट में लिए लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,घटना स्थल के समीप रेलवे ट्रैक की तीखी गोलाई है।इस कारण ट्रेन की सीधी लाइट दिखाई नहीं देती और लोग ट्रैक पार करते समय धोखे के शिकार हो जाते है।घटना की सूचना मिटे ही पीएसआई रंजू कुमारी के नेतृत्व में नकरदेई पुलिस की गश्ती गाड़ी पहुंची और गश्ती टीम के जवानों ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया।मृत युवकों की पहचान का दावा पुलिस कर रही है।इस आशय की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष रामशरण कुमार ने बताया कि मृत युवक...
रामगढ़वा पुलिस ने एनजीएफ स्कूल के स्कूल बस से दो क्विंटल गांजा किया  बरामदगी,चालक गिरफ्तार

रामगढ़वा पुलिस ने एनजीएफ स्कूल के स्कूल बस से दो क्विंटल गांजा किया बरामदगी,चालक गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
स्कूल बस के जरिये गांजा सप्लाई करने की थी तैयारीरामगढ़वा।(vor desk)।रामगढ़वा पुलिस ने स्थानीय थाना गेट के सामने एक निजी स्कूल बस से करीब दो क्विंटल गांजा को जब्त किया है ।वही बस चालक को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है । पुष्टि करते हुए डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुष्टि करते हुए रामगढ़वा पुलिस को मंगलवार की दोपहर सूचना मिली थी कि एनजीएफ़ लिखी निजी स्कूल बस के तहखाने में 18बंडलों में पैक कर रखे करीब दो क्विंटल अति प्रतिशोधित गांजा को रामगढ़वा से सुगौली में डिलीवरी करना है ।सूचना के बाद थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचित बस को थाना गेट पर रोक कर सघन तलाशी ली ,जहाँ बस के डिक्की सहित तहखाने में रखे 18 बंडल में नेपाली गांजा को बरामद किया गया ।पुलिस ने यह भी बताया की उक्त गांजा को बेलहिया गांव के मोहम्मद एकराम के दरवाजे पर बस में रखा गया जिसकी डिलीवरी सुगौली में ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!