रक्सौल सहित जिले में प्रस्तावित 8 आरओबी निर्माण को ले जिलाधिकारी ने की रेलवे एवं पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक, निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का दिया निर्देश!
रक्सौल ।(Vor desk)। पूर्वी चम्पारण जिलाधिकारी सौरव जोरवाल के द्वारा बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में रेलवे एवं पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूर्वी चंपारण जिला में बनने वाले आठ आरओबी के निर्माण कार्य को प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय स्तर पर कहीं भी कोई समस्या हो तो उसे बता दिया जाए ताकि उसका शीघ्र निराकरण कराया जा सके।पूर्वी चंपारण जिले में आठ आरोबी का निर्माण किया जाना है जिसकी स्वीकृति रेलवे के द्वारा दे दी गई है। जिन पथों पर आरोबी का निर्माण होना है उसमें छपरा-बहास- विशुनपुरवा पथ जिसमें दो आरोबी का निर्माण होना है। यह पथ NH 527D के आइओसीएल डिपो चौक से निकलकर सुगौली दीवान चौक पर मिलती है। तीसरा आरोबी सुगौली-पीपरपाती पथ में बनेगा, यह पथ सुगौली चीनी मिल से निकलकर छपरा-बहास-विसुनपुरवा पथ में मिलती है।चौथा आरोबी रामगढ़वा बाईपास पथ पर बन...









