नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स ने वीरगंज बॉर्डर से बरामद किया58लाख का हीरे और सोने का आभूषण
रक्सौल।(Vor des)।नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स ने वीरगंज बॉर्डर पर हीरे और सोने के आभूषण का खेप बरामद किया है।आशंका है कि बरामद आभूषण तस्करी कर भारत से नेपाल ले जाया जा रहा था।रक्सौल - वीरगंज मुख्य सड़क अंतर्गत वीरगंज कस्टम एरिया में फोर्स की टीम ने जांच के क्रम में उक्त बरामदगी की।बरामद हीरा और सोना के आभूषण की कीमत 58लाख रुपए से ज्यादा आंकी गई है।इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।कहा जा रहा है कि जांच के डर से झोला को छोड़ कर लाने वाला व्यक्ति फरार हो निकला सफल रहा।हालाकि,इस बात का खुलासा नहीं किया गया है की किस वाहन से उक्त बरामदगी हुई।सीसीटीवी कैमरा से फरार व्यक्ति की पहचान की पहल शुरू की गई है।इस बड़ी बरामदगी से बॉर्डर पर सनसनी है।मिली जानकारी के मुताबिक, रक्सौल से वीरगंज जाते वक्त वीरगंज कस्टम एरिया पर आने जाने वाले देशी विदेशी नागरिकों के समान की जांच रूटीन ड्यूटी के तहत प...









