नेपाल में बिगड़े हालातों के बीच नेपाल सेना ने थामी कमान,नेपाल के प्रधान सेनापति ने की वार्ता के साथ ही शांति,संयम, एकता बनाए रखने की अपील !
काठमांडू/वीरगंज।(Vor desk)। नेपाली सेना ने जेन-जेड (जनरेशन-जेड) विरोध प्रदर्शनों के बीच कायम अराजक स्थिति के मद्देनजर मंगलवार की रात्रि दस बजे से शांति सुरक्षा,सुशासन के उद्देश्य से देश का कमान अपने हाथ में ले लिया है।दरअसल,दो दिनों के आंदोलन में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई ।नेपाल में Gen-Z प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन फूंक दिया है। सुप्रीम कोर्ट में घुस गए।राष्ट्रपति भवन में भी आगजनी की।ऐसे में नेपाल की सेना महत्वपूर्ण सरकारी भवनों और संरचनाओं की सुरक्षा अपने हाथ में ले ली है।इसका मतलब है कि इन सारे जगहों पर अब सेना का नियंत्रण होगा।सेना प्रमुख के कमान संभालने के एलान के बाद काठमांडू सहित देश भर में सेना उतारने की कवायद भी शुरू कर दी गई है।
इससे पहले सेना प्रमुख अशोकराज सिग्देल ने राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रदर्शनकारी जेन-जी समूह से बातचीत के लिए आने का आग्रह किया है। मंगलवार क...









