Monday, March 16

ब्रेकिंग न्यूज़

‘खुशबु हर फूल में सब बच्चे स्कूल में.. बेटा बेटी एक समान सब पाएं शिक्षा’ के नारे के साथ पटोका मिडिल स्कूल द्वारा नामांकन प्रभात फेरी आयोजित

‘खुशबु हर फूल में सब बच्चे स्कूल में.. बेटा बेटी एक समान सब पाएं शिक्षा’ के नारे के साथ पटोका मिडिल स्कूल द्वारा नामांकन प्रभात फेरी आयोजित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।खुशबु हर फूल में सब बच्चे स्कूल में.. बेटा बेटी एक समान सब पाएं शिक्षा और ज्ञान,बाबा तेरे ख्वाब अधूरे ,हम सब मिलकर करेंगे पूरे,शिक्षा जीवन का आधार, इसके बिना जीवन बेकार,जब शिक्षित होगा हर इंसान, तभी होगा राष्ट्र महान ….राजकीय मध्य विद्यालय, पनटोका द्वारा प्रवेशोत्सव के मौके पर नामांकन प्रभात फेरी निकाला गया। विभिन्न शैक्षणिक व साक्षरता के नारे के साथ प्रभातफेरी पोषक क्षेत्र के पनटोका, परतिया टोला,माई स्थान चौक आदि का भ्रमण किया तथा ग्रामीणों को अपने पाल्यों का नामांकन विद्यालय में कराने का आह्वान किया गया। प्रभात फेरी का नेतृत्व प्रधानाध्यापक मुनेश राम, शिक्षक सुभाष प्रसाद यादव, मो.सैफुल्लाह, शिक्षिका रूपा कुमारी, कविता कुमारी, दीक्षा कुमारी व शिक्षा सेवक रुमन कुमारी कर रहे थे। वही, इस प्रभात फेरी का हिस्सा पूर्व प्रमुख संतोष कुमार उर्फ पप्पूजी, विद्यालय ...
रामनवमी जुलूस में भड़काऊ भाषण और नारे से रक्सौल में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो लोगों के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज, कारवाई शुरू

रामनवमी जुलूस में भड़काऊ भाषण और नारे से रक्सौल में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, कारवाई शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत नेपाल सीमावर्ती रक्सौल में रामनवमी के अवसर पर निकाले गए शोभा यात्रा जुलूस में भड़काऊ और आपत्ति जनक भाषण देने का मामला तूल पकड़ गया है।इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी चंपारण प्रशासन एक्शन मोड में दिख रहा है।आचार संहिता के विरुद्ध नियमों की धज्जियां उड़ाने के मामले में त्वरित सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने स्वत:संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।पूर्वी चंपारण एसपी स्वर्ण प्रभात ने मंगलवार को एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि राम नवमी के दौरान रथ पर सवार एक व्यक्ति विशेष समाज के लोगों के विरुद्ध हजारों लोगों के भीड़ को उत्तेजक/आपत्तिजनक नारे लगा कर भड़का रहे थे।जिससे विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन होने की संभावना बन गई थी। 6अप्रैल2025 की संध्या 7 बजे विधि व्यवस्था ड्यूटी के क्रम में नहर चौक पर थे ,तभी सोशल मीडिया के माध्यम से रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा मे...
मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, रक्सौल के बैंक रोड व मछली बाजार सड़क निर्माण को मिली हरी झंडी!

मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, रक्सौल के बैंक रोड व मछली बाजार सड़क निर्माण को मिली हरी झंडी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नगर क्षेत्र के विकास से संबंधित योजनाओं को मानसून से पहले पूर्ण कराई जाए:प्रभारी मंत्री मोतिहारी/रक्सौल ।(Vor desk)। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह पूर्वी चंपारण जिला के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की समीक्षात्मक बैठक सोमवार को पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में संपन्न हुई। इस बैठक में विधायक प्रमोद कुमार, सुनील मणि तिवारी, श्याम बाबू यादव, शालिनी मिश्रा, पवन कुमार जायसवाल,प्रमोद कुमार सिंहा, विधान पार्षद खलील अहमद एवं (डॉ) वीरेंद्र नारायण यादव , जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, नगर आयुक्त नगर निगम मोतिहारी सौरव सुमन यादव सहित नगर विकास के अन्य पदाधिकारी तथा जिला के सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के प्रारंभ में प्रभारी मंत्री सहित सभी विधायक एवं व...
हरैया पुलिस का नशा कारोबार के खिलाफ एक्शन,  54 बोतल कफ सिरप के साथ दो गिरफ्तार!

हरैया पुलिस का नशा कारोबार के खिलाफ एक्शन, 54 बोतल कफ सिरप के साथ दो गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सीमावर्ती रक्सौल में नशा कारोबार पर नियंत्रण को ले कर लगातार अभियान जारी है।ताजा मामले में हरैया थानाध्यक्ष किशन पासवान के नेतृत्व में प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ दो युवकों को पकड़ा गया है।बताया गया है कि उक्त प्रतिबंधित दवा तस्करी कर नेपाल ले जाने की योजना थी,इसी बीच गुप्त सूचना पर रक्सौल के हाईवे मुख्य पथ स्थित पेट्रोल पंप के पास से अभियान के तहत उक्त बरामदगी हुई।अभियान में कुल54 बोतल ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद हुआ। साथ ही दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया।पकड़े गए तस्कर की पहचान 20वर्षीय राज कुमार (पिता स्व संतोष प्रसाद ) और 19वर्षीय प्रांजल कुमार पटेल (पिता नंदू प्रसाद पटेल) आश्रम रोड रक्सौल निवासी के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष किशन पासवान ने बताया कि यह जांच की जा रही है कि इतनी संख्या में कफ सिरप दोनो को कैसे हासिल हुआ ...
वीरगंज में दूसरी बार गहवा माई की निशान सह डोली यात्रा आयोजित,नवमी पर भव्य आरती में शरीक हुए हजारों श्रद्धालु हुए

वीरगंज में दूसरी बार गहवा माई की निशान सह डोली यात्रा आयोजित,नवमी पर भव्य आरती में शरीक हुए हजारों श्रद्धालु हुए

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
कड़ी सुरक्षा के बीच निकली निशान शोभा यात्रा,डोला उठाए मेयर राजेश मान सिंह एवं अन्य रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल का शक्ति पीठ माने जाने वाले वीरगंज स्थित सुप्रसिद्ध गहवा माई मंदिर में वासंतिक नव रात्रा के नवमी पर पूजा अर्चना की भीड़ रही।वहीं,इस चैत्र वासंतिक नव रात्र के नवमी पर रविवार की संध्या भव्य आरती सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जिसमे हजारों श्रद्धालु शरीक हुए।वाराणसी से आए कलाकारों ने गंगा आरती सहित अन्य प्रस्तुति दी।राम जानकी से जुड़ी झांकी और कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए,जिस पर श्रद्धालु झूमते रहे। इससे पहले महा अष्टमी पर शनिवार की शाम को गहवा माई की भव्य निशान सह डोली यात्रा निकाली गई,जिसमें हजारों श्रद्धालु शरीक हुए ।दोपहर में मंदिर के मूल पुजारी राधे श्याम उपाध्याय के द्वारा विशेष पूजा अर्चना के बाद शाम 4बजे से गाजे बाजे ,पुष्प वर्षा और जय माता दी के नारे...
रामनवमी पर भारत विकास परिषद की रक्सौल शाखा ने किया कन्या पूजन और भंडारा का आयोजन!

रामनवमी पर भारत विकास परिषद की रक्सौल शाखा ने किया कन्या पूजन और भंडारा का आयोजन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रविवार को चैत्र रामनवमी के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल के तत्वावधान में कन्या पूजन एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। भाविप रक्सौल शाखा की महिला एवं बाल विकास की संयोजिका श्रीमती बी.एस‌.दास के नेतृत्व में सीमा गुप्ता,किरण गुप्ता, अरूणिमा जायसवाल, मीना देवी,गंगा देवी एवं शांभवी जायसवाल ने शहर के आर्य समाज रोड स्थित मित्तल निवास के प्रांगण में 30 कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कन्याओं के पाँव पखारे गये उनका श्रृंगार किया गया तत्पश्चात उनका मांँ दुर्गा की आराधना के मंत्रोच्चारण के बीच उनका पूजन , आरती एवं भोजन प्रसाद उपरांत पठन सामग्री,फल एवं उपहार आदि भेंट की गयी।इस अवसर पर भाविप रक्सौल के सचिव डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं महिला एवं बाल विकास संयोजिका श्रीमती बी.एस‌.दास ने संयुक्त रूप से विधि विधान से मांँ दुर्गा का पूजन ...
नेपाल में धूम धाम से मनी राम नवमी,वीरगंज में भव्य शोभा यात्रा सह झांकी का हुआ आयोजन,राम मया बना माहौल

नेपाल में धूम धाम से मनी राम नवमी,वीरगंज में भव्य शोभा यात्रा सह झांकी का हुआ आयोजन,राम मया बना माहौल

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नेपाल में राम नवमी पर रही छुट्टी रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के वीरगंज में राम जन्म उत्सव यानी राम नवमी पर्व धूम धाम से  विभिन्न कार्यक्रमो के बीच मनाया गया।प्रभु श्री राम के ससुराल और मां जानकी की जन्म भूमि  मधेश प्रदेश समेत पूरे नेपाल में इस अवसर पर नेपाल सरकार द्वारा सरकारी अवकाश घोषित रहा।मठ मंदिरों और संस्थाओं द्वारा  जन्म संस्कार से जुड़े बधाई गीत के साथ भजन कीर्तन ,पूजा आरती,शोभा यात्रा,प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। इस मौके पर वीरगंज के घरिहर्वा पोखरी क्षेत्र स्थित 75वर्ष पुराने राम जानकी मंदिर में मूल पुरोहित शंभू नाथ तिवारी के नेतृत्व में विधिवत पूजा अर्चना हुई।इसके साथ मंदिर कमेटी और वीरगंज महा नगर पालिका के संयुक्त तत्वाधान में भव्य शोभा यात्रा सह जुलूस का आयोजन हुआ।गाजे बाजे और जय श्री राम के जय घोष से वीरगंज गुंजित रहा।नेतृत्व वीरगंज महा नगर पालिका के म...
राम नवमी पर रक्सौल में  भव्य शोभा यात्रा आयोजित,हेलमेट पहन कर मॉनिटरिंग में जुटी रहीं एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित!

राम नवमी पर रक्सौल में भव्य शोभा यात्रा आयोजित,हेलमेट पहन कर मॉनिटरिंग में जुटी रहीं एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल में मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव राम नवमी पर्व श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया।अहले सुबह से ही रक्सौल के राजदंडी स्थित हनुमान मंदिर ,राम जानकी मंदिर सहित विभिन्न देवालयों में पूजा अर्चना की होड़ रही।इस मौके कर शहर को खूब सजाया गया था,चप्पे चप्पे पर भगवा झंडा लहरा रहा था।राम जन्म भूमि अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद राम भक्तों का जोश पूरे परवान पर दिखा। यहां धार्मिक उल्लास और सांस्कृतिक झांकी युक्त भव्य शोभा यात्रा निकाली गई,जिसमे ,रथ पर अयोध्या राम मंदिर के प्रभु श्री राम के बाल रूप की प्रतिकृति के साथ ही राम जानकी लक्ष्मण और हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।हजारीमल हाई स्कूल से यह शोभा यात्रा बाजे गाजे के साथ निकली।इस दौरान राम जानकी पूजा, आरती सहित कई कार्यक्रम आयोजित हुए।हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया।श्री राम नवमी शोभा यात्रा सम...
नेपाल पुलिस ने काठमांडू जा रहे भारतीय एंबुलेंस से भारी मात्रा में नशीला कैप्सूल किया बरामद,छह भारतीय धराए!

नेपाल पुलिस ने काठमांडू जा रहे भारतीय एंबुलेंस से भारी मात्रा में नशीला कैप्सूल किया बरामद,छह भारतीय धराए!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। नेपाल पुलिस ने वीरगंज से काठमांडू जा रहे नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद की है।इसमें खास यह है कि एम्बुलेस से प्रतिबंधित दवा की तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है।साथ ही छह भारतीय भी पकड़े गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक,ललितपुर जिले के कांति लोकपथ मार्ग खंड स्थित भट्टे डांडा पुलिस चेक पोस्ट पर पुलिस जांच में शनिवार को उक्त सफलता मिली। भारतीय एंबुलेंस में भारी मात्रा में तस्करी की नशीली दवा (नशीला कैप्सूल) ट्रामाडोल 94 हजार 80 पिस कैप्सूल जब्त किया गया। नेपाली पुलिस के मुताबिक भारतीय नंबर के एंबुलेंस में भारी मात्रा में नशीली दवा के साथ था तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। ललितपुर जिले के पुलिस प्रवक्ता सह एसपी नरहरि रेगमी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में बिहार के पूर्वी चंपारण के तुमरिया ग्राम पंचायत वार्ड नं 5 निवासी समीर आलम (20 वर्ष), मोतिहारी के राजाबाजार निवासी मोहम्मद...
एलएचबी रैक युक्त रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस के परिचालन का शुभारंभ,भाजपा सांसद डा संजय जायसवाल व विधायक प्रमोद सिन्हा ने हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को किया रवाना,जानिए क्या मिलेगी सुविधा!

एलएचबी रैक युक्त रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस के परिचालन का शुभारंभ,भाजपा सांसद डा संजय जायसवाल व विधायक प्रमोद सिन्हा ने हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को किया रवाना,जानिए क्या मिलेगी सुविधा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।भारतीय रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास में जुटी है।वंदेभारत से लेकर अमृतभारत जैसी नई श्रेणी की ट्रेनें यात्रियों की पसंदीदा बनती जा रही हैं।इसी कड़ी में पुरानी ट्रेनों में भी बदलाव किया जा रहा है, जिससे यात्री बेहतर सफर का मजा ले सकें।नई पहल के तहत रक्सौल-हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस एलएचबी कोच लगाए गए हैं।इससे सफर करने वाले यात्रियो को सुरक्षा के साथ कई सुविधा मिल सकेगी।शनिवार को रक्सौल जंक्शन पर इस एलएचबी रैक वाले रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस संख्या 13044 के परिचालन का शुभारंभ क्षेत्रीय भाजपा सांसद डा संजय जायसवाल ने हरी झंडी दिखा कर किया।इस मौके पर स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा मौजूद थे।इस बारे में सांसद डा संजय जायसवाल ने बताया कि एलएचबी कोच की खासियत यह है की गाड़ी कितनी भी तेज रफ्तार से चले काफी कम हिलती है। सीट भी चढ़े होते हैं और दुर्भाग्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!