अहिंसा के अग्रदूत भगवान महावीर की जयंती आयोजित,वीरगंज के वरिष्ठ पत्रकार चंद्र किशोर और बिहार विश्व विद्यालय सेवा आयोग के सदस्य प्रो.अनिल सिन्हा हुए सम्मानित!
नेपाल के मुख्य मंत्री सतीश कुमार सिंह,महावाणिज्यदूत डी एस मीना,पूर्व मंत्री ओम प्रकाश शर्मा व मेयर राजेश मान सिंह सहित कई प्रमुख अतिथियो ने कार्यक्रम में लिया भाग
रक्सौल ।(Vor desk)।जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा बिरगंज नेपाल द्वारा तेरा पंथ भवन वीरगंज के सभागार में हनुमानी देवी नथमल बैध सेवा समिति के तत्वधान में अहिंसा के अग्रदूत भगवान महावीर का 2624 वॉ जन्म कल्याण दिवस मनाया गया। साथ ही श्री महाश्रमण जी के प्रथम अंतराष्ट्रीय प्रवेश वीरगंज नेपाल के 10 वर्ष पूर्णता के उपलक्ष में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मधेश प्रदेश के मुख्य मंत्री सतीश कुमार सिंह व विशिष्ठ अतिथि वीरगंज महानगर पालिका के नगर प्रमुख (मेयर)राजेशमान सिंह ने कहा की भगवान महावीर जी द्वारा प्रदत्त सिद्धान्त एवं शिक्षाओं को यदि ब्यक्ति अपने जीवन मे उतार लें तो स...









