वीरगंज में कर्फ्यू हटा,अगले आदेश तक निषेधाज्ञा लागू,सर्व पक्षीय बैठक में 5सूत्री सहमति के बाद नेपाली नव वर्ष को देखते हुए प्रशासन ने उठाया राहत भरा कदम!
रक्सौल/वीरगंज।(Vor desk)। सीमा से लगे नेपाल के पर्सा जिला मुख्यालय वीरगंज में हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा के दौरान पथराव और झडप के बाद शनिवार की शाम से लगाया गया कर्फ्यू रविवार की रात्रि 12 बजे से हटा लिया गया है।नेपाली कैलेंडर के अनुसार रविवार साल का आखिरी दिन था,ऐसे में नव वर्ष का पहला दिन सुखद और मंगलमय हो इस उद्देश्य से कर्फ्यू हटाते हुए निषेधाज्ञा जारी किया गया है।
परसा जिला के जिलाधिकारी गणेश अर्याल ने स्थिति की समीक्षा और हालात में सुधार के मद्देनजर उक्त आदेश देर रात्रि 12बजे जारी किया है।
जिलाधिकारी के मुताबिक,जिला सुरक्षा समिति और सर्व पक्षीय निर्णय के अनुसार कर्फ्यू हटाते हुए पूर्ण रूप से स्थिति सामान्य न होने की वजह से अगले आदेश तक के लिए निषेधाज्ञा जारी की गई है।यह आदेश वीरगंज नगर के सीमा यानी पूर्व में बाईपास, पश्चिम में सिरसिया पुल,उत्तर में गं...









