रक्सौल रेलवे स्टेशन से मामा-भांजा का रेस्क्यू, सुलेशन की लत से थे ग्रसित
रक्सौल ।(Vor desk)। स्वच्छ रक्सौल संस्था द्वारा रक्सौल रेलवे स्टेशन परिसर से दो नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया गया। दोनों आपस में मामा-भांजा हैं।सूचना के मुताबिक, रेस्क्यू टीम को सूचना मिली थी कि दो बच्चे स्टेशन परिसर में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं और नशे के हालत में हैं। मौके पर पहुंच कर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित हिरासत में लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि मामा नेपाल के जीतपुर का निवासी है, जबकि भांजा बिहार के मोतिहारी ज़िले के घोड़ासहन क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों काफी कम उम्र के हैं और लंबे समय से सुलेशन जैसे घातक केमिकल के सेवन के आदी हो चुके थे। यह लत उन्हें गलत संगत और खुले वातावरण में समय बिताने के कारण लगी।
रेस्क्यू के बाद दोनों बच्चों को आवश्यक प्राथमिक उपचार और काउंसलिंग के लिए संबंधित बाल देखरेख संस्थान को सौंपा गया है। आगे ...









