Thursday, March 12

ब्रेकिंग न्यूज़

मुकेश कुमार बने जेडीयू के पूर्वी चंपारण जिला महासचिव, बधाई देने वालों का लगा तांता

मुकेश कुमार बने जेडीयू के पूर्वी चंपारण जिला महासचिव, बधाई देने वालों का लगा तांता

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।जनता दल (यू०) के जिला अध्यक्ष मंजू देवी ने रक्सौल के नागा रोड निवासी वार्ड 23 के नगर पार्षद मुकेश कुमार को पूर्वी चंपारण जिला महासचिव पद पर मनोनीत किया है । मनोनीत किए जाने पर बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री श्यामबिहारी पार्षद,जेडीयू नेता भुवन पटेल, भेलाही पंचायत की मुखिया श्रीमती सुमन पटेल,प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र पटेल,किशोरी पटेल,इंद्रजीत पटेल,डॉ सौरव राव,नगर अध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद,वार्ड पार्षद जितेंद्र दत्ता, वार्ड पार्षद रंजीत श्रीवास्तव, जेडीयू नेत्री उषा श्रीवास्तव, जेडीयू नेता , निप्पू गुप्ता, संजय कुमार, विक्की कुमार,सुशांत कुमार,विकाश कुमार,केशव पांडेय बधाई देने में शामिल रहे। सभी ने मुकेश कुमार को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और पार्...
रक्सौल में हर्षोल्लास के साथ मना रक्षा बंधन का पर्व,सेल्फी लेने और सोशल मीडिया पर चला बधाई का दौर!

रक्सौल में हर्षोल्लास के साथ मना रक्षा बंधन का पर्व,सेल्फी लेने और सोशल मीडिया पर चला बधाई का दौर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल सहित सीमा क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया।यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है।इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख-समृद्धि की कामना की, जबकि भाइयों ने बहनों को उपहार स्वरूप भेंट दी और जीवनभर सुरक्षा का वचन दिया। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन तक सीमित नहीं है, बल्कि गुरु अपने शिष्य को, ब्राह्मण अपने यजमान को और प्रजा अपने राजा को भी रक्षा सूत्र बांधते हैं।साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के संदेश को ध्यान में रखते हुए वृक्षों पर भी रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।पंडित अजय उपाध्याय ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक ही नहीं, बल्कि यह व्यक्ति, परिवार, समाज एवं राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का आह्वान करता है।यह पर्व...
रक्सौल नरबलिया पुल प्रकरण: नहर में गिरने से गंभीर घायल अमन बेहतर इलाज के लिए रेफर,जिला प्रशासन के निर्देश पर पुल निर्माण स्थल की हुई बैरिकेडिंग

रक्सौल नरबलिया पुल प्रकरण: नहर में गिरने से गंभीर घायल अमन बेहतर इलाज के लिए रेफर,जिला प्रशासन के निर्देश पर पुल निर्माण स्थल की हुई बैरिकेडिंग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।निर्माणाधीन पुल के लिए 'नर बलि' के बाद जिला प्रशासन की नींद टूटी है।रक्सौल में कोईरियाटोला अंबेडकर चौक पर निर्माणाधीन हाई लेबल ब्रिज एरिया की बैरिकेडिंग कर दी गई है। वहीं, घोड़ासहन नहर के गहरे जल प्रवाह में गिरने से गंभीर घायल बेतिया निवासी अमन को हॉस्पिटल प्रबंधन ने रेफर कर दिया है। शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एसआरपी हॉस्पिटल के डायरेक्टर सह मुख्य चिकित्सक डॉ सुजीत कुमार ने बताया कि हादसे में गंभीर घायल अमन के छाती,पेट,और पैर में काफी चोट आई है।हालाकि,वे खतरे से बाहर हैं और स्वास्थ्य में सुधार है।उनके परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर करा कर ले गए हैं।सूत्रों ने बताया कि बेतिया के हॉस्पिटल रोड निवासी अमन(25)के पिता मोतीउरहमान सहित अन्य परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए ले गए।इस बीच नगर पार्षद सोनू गुप्ता ने भी पहुंच कर अमन का हाल चाल लिया और ढाढस बंधाया।हर संभव मदद क...
तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के विरुद्ध जांच और करवाई की मांग तेज, बिहार सरकार को पत्र भेज कर सामाजिक कार्यकर्ता नुरुल्लाह खान ने की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग!

तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के विरुद्ध जांच और करवाई की मांग तेज, बिहार सरकार को पत्र भेज कर सामाजिक कार्यकर्ता नुरुल्लाह खान ने की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। नगर विकास विभाग द्वारा रक्सौल नगर परिषद के मुख्य पार्षद धुरपति देवी को पद मुक्त करने का आदेश जारी होने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं।इस मामले में विवादों में रहे तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव एवं तत्कालीन स्टैंडिंग कमेटी सदस्यों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर करवाई की मांग तेज हो गई है।इसको ले कर नगर परिषद में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर हो अभियान चलाने वाले समाजिक कार्यकर्ता नुरुल्लाह खान ने बिहार सरकार और नगर विकास विभाग को लिखित शिकायत कर पूरे मामले में तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के भूमिका और कार्यों की जांच के साथ ही तत्कालीन स्टैंडिंग कमेटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की मांग की है।वहीं, नुरुल्लाह खान ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि यदि बिहार सरकार इस मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच और करवाई नहीं करती ...
हवाई जहाज की तरह सुविधाओं वाले अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रक्सौल में हुआ स्वागत,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए हरि झंडी दिखा कर किया रवाना!

हवाई जहाज की तरह सुविधाओं वाले अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रक्सौल में हुआ स्वागत,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए हरि झंडी दिखा कर किया रवाना!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सीतामढ़ी/रक्सौल।(Vor desk)। बिहार विधान सभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पुनौरा धाम में माता जानकी के भव्य मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम स्थल से दोपहर 2:40 बजे सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया। सीतामढ़ी से दिल्ली जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में माध्यम से हरी झंडी दिखाई गई।यह ट्रेन रक्सौल हो कर चलेगी,जिसको ले कर इस उद्घाटन स्पेशल ट्रेन संख्या 05599 का 16:10 बजे रक्सौल स्टेशन पर स्थानीय विधायक प्रमोद सिन्हा सहित एनडीए कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया ।जबकि,सीतामढ़ी में भाजपा सांसद डा संजय जायसवाल मौजूद रहे। बता दे कि यह ट्रेन सीतामढ़ी- रक्सौल - नरकटियागंज - गोरखपुर - लखनऊ - कानपुर - गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली तक चलेगी।वहीं 14:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।इस उद्घाटन स्पेशल ट्रेन ...
पुल के लिए नर बलि प्रकरण पर टूटी नींद: हाई लेबल ब्रिज निर्माण के लिए अधिकृत ‘स्टार बिल्ड मैक्स प्राइवेट लिमिटेड’ पर प्राथमिकी दर्ज,विधायक प्रमोद सिन्हा ने की बैठक!

पुल के लिए नर बलि प्रकरण पर टूटी नींद: हाई लेबल ब्रिज निर्माण के लिए अधिकृत ‘स्टार बिल्ड मैक्स प्राइवेट लिमिटेड’ पर प्राथमिकी दर्ज,विधायक प्रमोद सिन्हा ने की बैठक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। काठमांडू दिल्ली राष्ट्रीय राज मार्ग अंतर्गत रक्सौल के कोइरिया टोला अंबेडकर चौक पर नव-निर्माणधीन हाई लेबल ब्रिज के पास घोड़ासहन नहर में बीती रात्रि बाइक अनियंत्रित हो कर गिरने से हुए हादसे में मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।हालाकि,अब तक मुआवजा की घोषणा नहीं की गई है।हालाकि,पुल के लिए 'नर बलि 'के बाद जनप्रतिनिधियों और प्रशासन,पुल निर्माण निगम की तंद्रा भंग होती दिख रही है। सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने इस घटना पर दुःख जताते हुए कहा है कि हादसे में एक व्यक्ति का निधन हो गया है और और दूसरे एसआरपी हॉस्पिटल में भर्ती है।इलाज जारी है।उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ ही इलाजरत व्यक्ति के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है। उन्होंने पोस्ट में स्वीकार किया है कि कांट्रेक्टर के लापरवाही और ग...
पुल ने ली ‘नर बलि’:बेतिया निवासी बाइक सवार युवक दानिश की मौत,अमन आईसीयू में, रक्सौल अंबेडकर चौक पर बीती रात्रि नहर में बाइक गिरने से हुआ हादसा!

पुल ने ली ‘नर बलि’:बेतिया निवासी बाइक सवार युवक दानिश की मौत,अमन आईसीयू में, रक्सौल अंबेडकर चौक पर बीती रात्रि नहर में बाइक गिरने से हुआ हादसा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।… आखिरकार पुल ने 'नर बलि' ले ही ली! रक्सौल के कोईरिया टोला स्थित अंबेडकर चौक पर नहर में आधी रात को बाइक गिरने से हुए हादसे में बेतिया निवासी बाइक चालक युवक की जान चली गई।वहीं,बाइक सवार युवक रक्सौल के निजी हॉस्पिटल में जीवन मौत से जूझ रहा है।वह भी पुलिस और स्थानीय लोगों के मदद के कारण हॉस्पिटल पहुंच सका। घटना बीती रात्रि करीब एक बजे की है।दोनो युवक बेतिया से एक बाइक से आ रहे थे।उन्हें नहीं पता था कि पुल बन रहा है। अनभिज्ञता में बाइक को उन्होंने पुल निर्माण स्थल के पास शहर में प्रवेश के लिए दौड़ा दिया और यह दुखद हादसा हो गया। बाइक घोड़ासहन नहर में जा गिरी।बेतिया के काली बाग निवासी बाइक चालक दानिश जावेद बुरी तरह घायल हो गया।उसे माथे में गंभीर चोट आई।बताया गया है कि उसकी स्पॉट डेथ हो गई।वहीं,पीछे सवार नहर में गिरने के बाद अमन कराहता और शोर करता पड़ा रहा।सूचना ...
नगर विकास विभाग ने रक्सौल नगर परिषद की मुख्य पार्षद धूरपति देवी को किया पद मुक्त,सियासी हल चल तेज!

नगर विकास विभाग ने रक्सौल नगर परिषद की मुख्य पार्षद धूरपति देवी को किया पद मुक्त,सियासी हल चल तेज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। बिहार सरकार ने नगर परिषद रक्सौल की मुख्य पार्षद धुरपति देवी को नगर विकास एवं आवास विभाग ने पदमुक्त कर दिया है।अपने कृत्यों एवं कर्तव्यों को करने से इंकार या उपेक्षा करने तथा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में दुराचार का दोषी पाए जाने के फलस्वरूप बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 25(4) के अधीन तत्काल प्रभाव से पदमुक्त किया गया है।नगर विकास एवं आवास विभाग के परियोजना पदाधिकारी सह अपर निदेशक देवेंद्र सुमन के हस्ताक्षर से पांच अगस्त को चार पेज के जारी आदेश में इसकी इसकी पुष्टि की है।विभाग द्वारा जारी पत्र के मुताबिक, नगर परिषद रक्सौल की उप मुख्य पार्षद पुष्पा देवी ने मुख्य पार्षद धुरपति देवी के विरुद्ध विभागीय प्रतिबंध के बावजूद समूह ख एवं ग के पदों पर हुई अवैध रूप से बहाली बोर्ड की संपुष्टि के बिना लगभग 7 से 8 करोड़ की खरीदारी, विगत आठ महीनों से बोर्ड की बैठक नहीं बुलाए ...
के०सी०टी०सी०कॉलेज में नये प्राचार्य डॉ० प्रो० बिनोद बैठा ने किया पद भार ग्रहण,हुआ अभिनंदन और स्वागत!

के०सी०टी०सी०कॉलेज में नये प्राचार्य डॉ० प्रो० बिनोद बैठा ने किया पद भार ग्रहण,हुआ अभिनंदन और स्वागत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। विश्व विद्यालय द्वारा रक्सौल के०सी०टी०सी० कॉलेज में नये प्राचार्य के पद पर डॉ० प्रो० बिनोद बैठा को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बुधवार को पद भार ग्रहण कर लिया है।इस अवसर पर कॉलेज परिवार द्वारा नव नियुक्त प्राचार्य श्री बैठा को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर समानित एवं स्वागत किया। मौके पर निवर्तमान प्रभारी प्राचार्य डॉ०प्रो०संत साह जी,डॉ०प्रो०जिछु पासवान जी,प्रो०प्रेम प्रकाश,प्रो० वीरेंद्र कुमार,प्रो०प्रकाश कुमार, प्रो० मो०सैफुलाह,शर्मा प्रसाद,कुमार अमित,प्रो०प्रदीप श्रीवास्तव,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रशांत कुमार,संजीत कुमार,उज्जवल मिश्रा, रणधीर कुमार,रोहित कुमार,संतोष कुमार,राहुल कुमार,उदय कुमार,लालबाबू कुमार,रेहान आलम आदि लोग मौजूद रहे। ...
रक्सौल : डीएसपी मनीष आनंद ने किया हरैया थाना के नव निर्मित अत्याधुनिक भवन का उद्घाटन!

रक्सौल : डीएसपी मनीष आनंद ने किया हरैया थाना के नव निर्मित अत्याधुनिक भवन का उद्घाटन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।भारत-नेपाल सीमा पर स्थित हरैया थाना अब आधुनिक तकनीक और व्यवस्थाओं से सुसज्जित मॉडल थाना बन गया है। रक्सौल के डीएसपी मनीष आनंद ने लगभग चार करोड़ पचास लाख रुपये की लागत से बने इस अत्याधुनिक थाने का सोमवार को एक से समारोह के बीच उद्घाटन किया। इस मौके पर डीएसपी ने कहा कि नई व्यवस्थाओं से आम जनता को त्वरित और सहज न्याय मिलेगा और सीमा क्षेत्र में अपराधों पर लगाम लगेगी।सीमा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में यह थाना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नव-निर्मित थाना भवन में सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं, जिससे पुलिसकर्मियों को अपने कार्य निष्पादन में आसानियाँ होंगी। समुचित तकनीकी और प्रशासनिक व्यवस्थाएं न्याय प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाएंगी। डीएसपी मनीष आनंद ने थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान को निर्देश दिया कि मॉडल थाना पीड़ितों के लिए नई उम्मीद का कें...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!