Thursday, March 12

ब्रेकिंग न्यूज़

हरैया पुलिस ने 42.155 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

हरैया पुलिस ने 42.155 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। भारत नेपाल सीमावर्ती रक्सौल के हरैया थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूवाहा गांव से 42.155 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक,पकड़े गए तस्कर की पहचान पप्पू कुमार (पिता सोनालाल यादव उम्र 27 वर्ष साकिन भालूवाहा) के रूप में हुई है। हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि युवक को 42.155 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर हरैया थाना कांड संख्या 108/25 दिनांक 31/08/25 धारा 8(c)/20(b)(ii)(c)/22(c)/23(c)/29 ndps दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।उक्त गांजा नेपाल से भारत के तरफ लाया जा रहा था,इसी बीच गुप्त सूचना पर पुलिसिया करवाई में यह सफलता मिली। ...
नेपाल के पोखरा में कलवार कल्याण समिति के भगवान बलभद्र सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सव में पार्षद सोनू गुप्ता हुए सम्मानित 

नेपाल के पोखरा में कलवार कल्याण समिति के भगवान बलभद्र सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सव में पार्षद सोनू गुप्ता हुए सम्मानित 

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल के पोखरा में कलवार कल्याणकारी सेवा समिति द्वारा भगवान बलभद्र सहस्त्रार्जुन पूजन का एक भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत और नेपाल के कलवार समाज से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस आयोजन में कई प्रमुख  पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  एवं भारत नेपाल  राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जायसवाल,  समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार पप्पू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार, और वीरगंज से राष्ट्रीय सदस्य प्रेम गुप्ता,राजद नेता और रक्सौल नगर परिषद के वार्ड संख्या 19 के पार्षद सोनू गुप्ता शामिल थे। इस अवसर पर पार्षद सोनू गुप्ता को समाज के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान और सक्रियता के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद, उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज को एकजुट...
पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे,भारत नेपाल सीमा पर अलर्ट,50हजार का इनाम घोषित!

पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे,भारत नेपाल सीमा पर अलर्ट,50हजार का इनाम घोषित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतराष्ट्रीय विमान स्थल के माध्यम से ब रास्ते नेपाल तीन पाक आतंकी की बिहार सीमा में आतंकी घटना को अंजाम देने की नीयत से घुसने संबंधी खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद से बिहार नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।इस संबंध में मोतिहारी जिला पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने एक बयान जारी कर तीनो पाकिस्तानी आतंकी पर पचास हजार का इनाम घोषित कर दिया है। एसपी ने कहा कि खुफिया विभाग के बाद से तीन पाक नागरिक पर पचास हजार का इनाम घोषित किया गया है,जिला हाई अलर्ट पर है ।सभी थानों को सूचित कर सघन जांच की जा रही है।यहां बता दे कि अगस्त के प्रथम सप्ताह में इन तीन पाक आतंकी के बिहार सीमा में नेपाल के रस्ते बिहार में आने की सूचना है।जानकारी के मुताबिक, नेपाल के रास्ते तीन पाकिस्तानी आतंकी हसनैन हुसैन, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मान भारत में ...
राहुल -तेजस्वी के वोट अधिकार यात्रा को सफल बनाने के लिए एकजुट हों महागठबंधन कार्यकर्ता:रवि मस्करा

राहुल -तेजस्वी के वोट अधिकार यात्रा को सफल बनाने के लिए एकजुट हों महागठबंधन कार्यकर्ता:रवि मस्करा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।महागठबंधन की ऐतिहासिक वोट अधिकार यात्रा के क्रम में बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं यूथ आइकन राहुल गांधी आज 28 अगस्त 2025 को को ढाका होते हुए मोतिहारी आयेंगे,जहां से वे सेमरा होते हुए छपवा रुकेंगे।तैयारियों का जायजा लेने के बाद राजद नेता सह जिला प्रवक्ता रवि मस्करा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह यात्रा बिहार ही नहीं देश में बदलाव लाएगी।एनडीए काल में देश में छाए अंधेरे में रौशनी देने का काम करेगी। वोटरों की हकमारी नहीं होने दिया जायेगा। एनडीए की वोट चोरी की साजिश सफल नहीं होगी। उन्होंने बताया कि पूर्वी चंपारण में सुबह 10 बजे ढाका प्रवेश होते हुए मोतिहारी शाम 5 बजे बापू प्रेक्षागृह में जनता को संबोधित करेंगे। उनके बाद सेमरा, वनशपती माई एवं देर शाम 7 बजे छपवा का कार्यक्रम है।श्री मस्करा ने बताया कि रक्सौल विधानसभा के कार्यकर्ता तथा नेतागण सेमरा से...
रक्सौल के सूर्य मंदिर परिसर स्थित गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी पर आयोजित भव्य ज्योति एवं जागरण में झूमे श्रद्धालु!

रक्सौल के सूर्य मंदिर परिसर स्थित गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी पर आयोजित भव्य ज्योति एवं जागरण में झूमे श्रद्धालु!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के मुख्य पथ स्थित सूर्य मंदिर परिसर स्थित गणेश मंदिर में ज्योति एवं जागरण का आयोजन हुआ। हर वर्ष की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिर निर्माता धानोठिया परिवार द्वारा बेहद भव्य रूप से हर्षोल्लास से गणेश जन्मोत्सव का आयोजन किया गया । इस वर्ष भी भी पंडित आमोद मिश्रा के संयोजन में यजमान नरेश अग्रवाल ने सपत्नीक पूजा -अर्चना की । इस अवसर पर नरकटियागंज से पधारे नरकटिया माई जागरण मंडल के जागरण कलाकार शैलेश मिश्रा,सोनू मिश्रा,सुमन सरगम आदि की टीम ने सुमधुर भजनों से पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को खूब झुमाया । इस मौके पर रमेश अग्रवाल,दिनेश अग्रवाल, पूर्व प्रमुख संतोष कुमार उर्फ पप्पू जी ,जीतेन्द्र कुशवाहा, राजकिशोर राय भगतजी, उमेश सिकारिया,लायन बिमल कुमार सर्राफ, रजनीश प्रियदर्शी,,राकेश कुशवाहा , शम्भु प्रसाद...
श्री मंगलमूर्ति गणेश पूजा समिति द्वारा रक्सौल में पांच दिवसीय गणपति महोत्सव आयोजित,पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर झूमे श्रद्धालु!

श्री मंगलमूर्ति गणेश पूजा समिति द्वारा रक्सौल में पांच दिवसीय गणपति महोत्सव आयोजित,पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर झूमे श्रद्धालु!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। गणेश चतुर्थी पर बुधवार से पंच दिवसीय श्री गणेश पूजनोत्सव का शुरुआत श्री मंगलमूर्ति गणेश पूजा समिति, बैंक रोड/स्टेशन रोड स्थित पूजा पंडाल में हुआ ।विघ्नहर्ता श्री मंगलमूर्ति गणेश के कलश यात्रा के बाद पटाखे एवं शंख ध्वनि के साथ पट खुला।वहीं,वैदिक रीति से पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण कार्यक्रम शुरू हुआ । साथ ही रक्सौल की बेटियां प्रवीन सिस्टर्स द्वारा बहुत ही मनमोहक रात्रि जागरण और झांकी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।इनके द्वारा सत्यम शिवम सुंदरम, हम कथा सुनाते राम सकल गुणगान की इत्यादि जैसे गीत नृत्य प्रस्तुति से सारा वातावरण भक्ति रस डूब गया ।पड़ोसी देश नेपाल से आई अंजलि गुप्ता ने भी भक्तो को झूमने पर मजबूर कर दिया,जिसमे पंडाल में उपस्थित सारे भक्तजन मंत्रमुग्ध हो गए ।समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ता, सचिव पप्पू रौनियार, कोषाध्यक्ष संदीप चौधरी के साथ रंजीत बरनवाल, ...
रक्सौल से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे मोतिहारी की राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा में

रक्सौल से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे मोतिहारी की राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा में

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ( पूर्वी चंपारण)(vor desk)। 28 अगस्त को मोतिहारी में होने वाली राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा मे रक्सौल से हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। महागठबंधन की इस प्रस्तावित वोट अधिकार यात्रा में राहुल गाँधी, तेजस्वी यादव के साथ दीपांकार भट्टाचार्य और मुकेश सहनी भी शामिल रहेंगे। यह वोट अधिकार यात्रा ढाका, मोतिहारी, छपवा चौक होते हुए 28 को बेतिया निकल जायेगी। संविधान बचाने और SIR के माध्यम से वोट चोरी के खिलाफ हो रहें इस जन आंदोलन यात्रा मे शामिल होने के लिए रक्सौल से कांग्रेस नेता नुरुल्लाह खान, डॉ गौतम कुमार व हाफ़िज़ अंसारी के नेतृत्व मे हजारों लोग भी पूरे जोश खरोश के साथ छपवा चौक पहुंचेंगे।इस बात की जानकारी कांग्रेस के ए. आई सी सी से आये प्रवेक्षक दयानन्द सिंह दुसाध ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया को दी। ...
रक्सौल नगर परिषद :सार्वजनिक स्थानों पर बनेंगे11शौचालय, मेन रोड में डिवाइडर पर लगेगा रेलिंग,टेंडर हुआ जारी

रक्सौल नगर परिषद :सार्वजनिक स्थानों पर बनेंगे11शौचालय, मेन रोड में डिवाइडर पर लगेगा रेलिंग,टेंडर हुआ जारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।सीमावर्ती शहर रक्सौल के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय निर्माण होगा। यह मांग वर्षो से हो रही थी,जो अब जल्द पूरी होने वाली है। नगर परिषद क्षेत्र के कुल 11 स्थान पर सार्वजनिक शौचालय बनाने को लेकर जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।मंगलवार को नगर परिषद के द्वारा इससे संबंधित टेंडर जारी कर दी गयी है।रक्सौल में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने के कारण यहां बाहर से आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था जो कि इस निर्माण कार्य के पूरा होते ही समाप्त हो जायेगी।नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने 3 माह के अंदर निर्माण कार्य को पूरा करना होगा। उन्होंने बताया कि रक्सौल के आदर्श चौक, डंकन चौक, बाटा चौक, वार्ड नंबर 1 स्थित श्मशान घाट, वार्ड नंबर 17 स्थित दलित शमसान, वार्ड नंबर 7, कोइरीया टोला चौक, कौड़िहार चौक, शह...
रक्सौल जदयू में टूट : डॉ. सौरभ कुमार राव समेत कई नेता जन सुराज में शामिल ,प्रेशर पॉलिटिक्स और बगावत के संकेत से जोड़ कर देख रहे लोग!

रक्सौल जदयू में टूट : डॉ. सौरभ कुमार राव समेत कई नेता जन सुराज में शामिल ,प्रेशर पॉलिटिक्स और बगावत के संकेत से जोड़ कर देख रहे लोग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। बिहार में विधान सभा चुनाव को ले कर चुनावी सरगर्मी के बीच रक्सौल में जदयू को बड़ा झटका लगा है, जहां पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष डॉ. सौरभ कुमार राव ने बेतिया स्थित सर्किट हाउस परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर के समक्ष अपने कई समर्थकों और अन्य पदाधिकारियों के साथ जन सुराज अभियान का हाथ थाम लिया है। राजनीतिक विश्लेषक इसे प्रेशर पॉलिटिक्स और संगठन में बगावत के संकेत से जोड़ कर देख रहे हैं।चर्चा थी कि जद यू के पूर्व जिलाध्यक्ष सह पार्टी महासचिव भुवन पटेल भी जन सुराज में शामिल हो रहे हैं,हालाकि,जन सुराज की ओर से सूची जारी होने के बाद यह महज अफवाह साबित हुआ। रक्सौल प्रखंड के भेलाही पंचायत के पूर्व मुखिया और दो बार पूर्वी चंपारण जिला जद यू अध्यक्ष रह चुके कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल क्षेत्र में लगातार जन सम्पर्क कर रहे हैं।हाल ही में रक...
रक्सौल एसडीओ मनीष कुमार ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में शिक्षक रेयाज अहमद को किया निलंबित

रक्सौल एसडीओ मनीष कुमार ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में शिक्षक रेयाज अहमद को किया निलंबित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एक शिक्षक पे निलंबन की करवाई की गई है।मिली जानकारी के मुताबिक,निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 10-रक्सौल, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार के द्वारा रक्सौल स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सेनुवारिया विशिष्ट शिक्षक रेयाज अहमद के विरुद्ध निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य हेतु अपने नियुक्ति पत्र को लेने से इनकार करने पर अनुशासनहीनता एवं पदाधिकारी आदेश की अवहेलना का आरोप में निलंबन की कार्यवाही की गई है।इस बारे में अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने यह भी कहा कि अगर 10-रक्सौल, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव संबंधित कार्यों को ससमय निष्पादन करने या कराने में किसी भी बी एलओ, कर्मी या पदाधिकारी द्वारा स्थितलता, किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही बरती जाती है तो इसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए अविलंब संबंधितों के...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!