रक्सौल के 85 प्रतिशत आबादी को मिल रहा राशन,नगर परिषद में भी होगा सर्वे:डॉ0 संजय जायसवाल
* प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 जायसवाल ने कहा कि एसएसबी के नेपाल के जालिम मियां से सम्बंधित पत्र को उजागर कर मीडिया ने की देश की मदद
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ0 संजय जायसवाल बुधवार को रक्सौल पहुँचे और कोविड 19 को ले कर रक्सौल के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जारी कार्यो के प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने सोशल डिस्टेसिंग का पूरा पालन किया ।बैठक के बाद सोना हॉल में आयोजित प्रेस मिट को संबोधित करते हुए डॉक्टर जायसवाल ने कहा कि मैं पहली बार लॉक डाउन में ढील होने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहा हूं ।उन्होंने बताया कि रक्सौल में 800000 की आबादी में 6 लाख 35 हज़ार को राशन मिल रहा है । जिन लोगों का राशन कार्ड रिजेक्ट हो गया था उसे पुनः जांच कर 12000 कार्ड धारियों को राशन कार्ड जारी कर उसका लाभ दिया जा रहा है।इसका मतलब की चालीस पचास हजार नए ...









