आमरण अनशन की एकादशी:बीडीओ ने जूस पिला कर तोड़वाया रणजीत का आमरण अनशन!
रक्सौल।(vor desk)।पिछले 11 दिनों से जारी स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह का आमरण अनशन शुक्रवार की सन्ध्या समाप्त हो गई।इससे शासन प्रशासन को जहां राहत मिली,वहीं,रणजीत सिंह के परिजनों व समर्थकों ने भी राहत की सांस ली। रक्सौल प्रशासन के आश्वासन पर यह आंदोलन समाप्त हुआ।बीडीओ कुमार प्रशांत ने जूस पिला कर अनशन तोड़वाया।
इस दौरान प्रशासन, रेल व नगर परिषद की ओर से स्वच्छ रक्सौल के 14 सूत्री मांग पर चर्चा परिचर्चा के बाद मांगो को पूरा करने का आश्वाशन दिया गया। इसमे नगर परिषद ने सफ़ाई, आवारा पशुओं पर नियंत्रण, मोक्ष धाम का यथा शिघ्र निर्माण,शहर के सभी वार्डों में डीडीटी का छिड़काव करने, मेन रोड में जाम मुक्ति हेतु कार्य ,नो पार्किंग जोन की पहचान कर इस पर कार्यान्वयन व पार्किंग हेतु स्थान निर्धारण का वायदा किया गया।साथ ही नेपाली नम्बर के वाहनों की इन्ट्री सुनिश्चित करने का भी आश...









