प्रदूषण नियंत्रण विभाग का प्रमाण पत्र नही बनाने के विरोध में हुआ विरोध प्रदर्शन!
रक्सौल के थानाध्यक्ष अभय कुमार ने शांत कराया मामला,22 सितम्बर से बनेगा प्रमाण पत्र!
रक्सौल।( vor desk)।रक्सौल स्थित वाहन प्रदूषण जांच केंद्र द्वारा प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र नही बनाने व आल ताल के विरोध में गुरुवार को वाहन चालकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।इस दौरान दर्जनों बाइक व वाहन चालकों ने लक्ष्मीपुर स्थित मोकामना मंदिर के पास स्थित कार्यालय के आगे सड़क अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया गया।नारेबाजी की गई।इससे काठमांडू-दिल्ली सड़क खण्ड का रक्सौल-सुगौली खण्ड घण्टो अवरुद्ध रहा।सूचना मिलते ही रक्सौल के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अभय कुमार ने दल बल के साथ पहुच कर समझा बुझा कर मामला शांत कराया और आश्वासन दिया कि 22 सितम्बर से प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि रक्सौल पुलिस इस दौरान सख्ती नही करेगी।
FOR ADVERTISEMENT CONTACT
VOICE OF RAXAUL
9472222822, ...









