सत्याग्रह ने दी देश को आजादी, चंपारण सत्याग्रह पद यात्रा से सड़क भी मिलेगी और रेल भी:प्रभु
गांधी के देश मे गुंजी आवाज,या तो दो हमे हमारा अधिकार,नही तो लौटा दो हमारी गुलामी के दिन!
घोड़ासहन नहर सड़क व रेल सुविधा की मांग को ले चार दिवसीय चंपारण सत्याग्रह यात्रा की शुरू!
भेलाही।( रक्सौल)।"थक गये पैर लेकिन हिम्मत नहीं हारी,
ज़ज्बा है जीने का, सफ़र है अभी जारी!"कुछ इन्ही अल्फाज और तमन्नाओं के साथ पश्चिम चंपारण के सिकटा से चंपारण सत्याग्रह पद यात्रा की शुरुवात हुई।शनिवार को गांधी की कर्म भूमि चंपारण में शुरू हुए इस शांतिपूर्ण पद यात्रा का उद्देश्य है ' जर्जर घोड़ासहन नहर सड़क का निर्माण' व 'उपेक्षित सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटिया गंज रेल खण्ड पर ट्रेन सुविधाओं की बहाली'।सिकटा के स्टेशन चौक से शुरू हो कर यह पद यात्रा देर शाम भेलाही पहुचा।रविवार यानी 13 अक्टूबर को यह पद यात्रा लभेलाही से रक्सौल से तथा 14 को रक्सौल से आदापुर की ओर बढ़ेगी।16 अक्टूबर को घोड़ासहन में समाप...









