नेपाल से फिलहाल कोई बातचीत नहीं करेगा भारत, जरूरत पड़ने पर सख्त कदम भी उठाने को तयार!
काठमांडू। (vor desk )।नेपाल के तरफ भारतीय क्षेत्रों पर दावा करते हुए एकतरफा नक्शा प्रकाशित करने और उसे संसद के जरिए संविधान का अंग बनाने के बाद भारत ने फिलहाल इस मुद्दे पर कोई कोई भी बात करने से इंकार कर दिया है।
तीन दिन पहले प्रधानमंत्री निवास में हुई CCS की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि नेपाल के तरफ से मामले को समझे बिना जिस तरह की हरकत की गई है ऐसे में द्विपक्षीय बातचीत का कोई मतलब नहीं है।
CCS की बैठक में इस समय नेपाल के कदम पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं देने, द्विपक्षीय बातचीत का दिन तय नहीं करने का फैसला लिए जाने की जानकारी मिली है।
भारत सरकार के पास इस बात की सूचना मिली है कि नेपाल इस मुद्दे को अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर उठा सकता है। लेकिन इस मुद्दे पर भी भारत के तरफ से यह तय किया गया है कि चाहे नेपाल भारत पर दबाव बनाने की रणनीति के तहत कुछ भी करे भा...









