रक्सौल के सेमरी गावँ में डेंगू का मरीज मिलने के बाद हड़कम्प,स्वास्थ्य महकमा ने जारी किया अलर्ट!
-सीमा से लगे पर्सा व बारा जिला समेत नेपाल में डेंगू बुखार का प्रकोप,बिहार के प्रभावित होने की आशंका
रक्सौल।( vor desk )।सीमा से लगे नेपाल के पर्सा व बारा जिला समेत सीमाई इलाके में डेंगू बीमारी के फैलने की सूचना व रक्सौल प्रखंड के सेमरी गावँ में डेंगू का एक मरीज मिलने की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य महकमा ने अलर्ट जारी कर दिया है।पूर्वी चंपारण के भेक्टर बोर्न डिजीज पदाधिकारी सह रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरत चन्द्र शर्मा ने बताया कि चिकित्सको व स्वस्थ्यकर्मियो को सतर्क कर दिया गया है।रक्सौल के सेमरी में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।साथ ही इस बीमारी से बचाव के आवश्यक तैयारी के साथ साथ जन जागरूकता हेतु अभियान भी चलाया जा रहा है।ताकि सीमा क्षेत्र होने के कारण इस इलाके में डेंगू संक्रमण को रोका जा सके।फिलहाल,नेपाल में डेंगू फैलने से भारतीय नागरिको...









