Thursday, July 30

ब्रेकिंग न्यूज़

लॉक डाउन में बीरगंज के पाइप फैक्ट्री में हुई आगलगी से मची अफरा -तफरी ,लाखों की क्षति!

लॉक डाउन में बीरगंज के पाइप फैक्ट्री में हुई आगलगी से मची अफरा -तफरी ,लाखों की क्षति!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़
बीरगंज।( vor desk )।नेपाल के बीरगंज महानगरपालिका वार्ड नं. १३ तेजारथ टोल में स्थित एक पाइप उद्योग में आगलगी से अफरातफरी मच गई । पर्सा जिला के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोमबार की दोपहर हुई इस आगलगी के कारणों का नहीं खुलासा नही हो सका है, अनुसंधान जारी है । बताया गया कि मनोकामना पाइप उद्योग के नाम से संचालित उक्त उद्योग वीरगंज के ही विनय कुमार नेपाल का है । वीरगंज महानगरपालिका के तीन बारुण यन्त्र, नेपाली सेना, नेपाल पुलिस के सहयोग से आग को तो नियन्त्रण में लिया गया है । लेकिन आग के कारण उद्योग में पहुँची क्षतिका विवरण आना बांकी है । बताया गया है कि इस घटना में लाखों की क्षति हुई है।एक बाइक समेत पाइप व अन्य उपकरण आदि जल गए।( रिपोर्ट:राजेश केशरीवाल ) ...
दादी के श्राद्ध कर्म में जाने के लिए परेशान है नीरज,क्वरेंटाइन पूरा होने के बाद भी दस युवको को है घर जाने का इंतजार!

दादी के श्राद्ध कर्म में जाने के लिए परेशान है नीरज,क्वरेंटाइन पूरा होने के बाद भी दस युवको को है घर जाने का इंतजार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
कोरेण्टाईन पूरा होने के बाद भी घर जाने के इंतजार में है कोरोना आपदा राहत केंद्र पर रह रहे मुजफ्फरपुर के दस युवक रक्सौल।(vor desk )।इंडो नेपाल बॉर्डर सील होने के बावजूद नेपाल की राजधानी काठमांडू से रक्सौल पहुंचने पर 12 अप्रैल को कोरेनटाइन किये गए दस युवक परेशान हैं ।उनके 14 दिन की क्वरेंटाइन की अवधि पूर्ण हो गई है।बावजूद उन्हें घर भेजने की कोई व्यवस्था नही हुई। इसमे एक युवक नीरज के दादी का निधन हो गया था।सुबकते हुए नीरज बताता है कि मेरी दादी का निधन हो गया,लेकिन,हम अंत्येष्टि में नही जा सके।अब श्राद्ध कर्म है।उसमें घर जाना है।लेकिन कोई नही सुन रहा। नीरज:दादी के श्राद्ध कर्म में जाने के लिए परेशान उसका कहना है कि प्रशासन अनुमति दे तो हम पैदल ही चले जायेंगे।मुझे मेरी दादी बहुत मानती थी।मुझे जीवन भर का अफसोस हो जाएगा,यदि मैं नही शामिल हुआ।उसने कहा कि दादी के निधन पर भी अनु...
कोरोना से लड़ रही आठ एएनएम को छह माह से नही मिला वेतन,धूप में खड़े हो कर जताया विरोध!

कोरोना से लड़ रही आठ एएनएम को छह माह से नही मिला वेतन,धूप में खड़े हो कर जताया विरोध!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित आठ एएनएम वेतन नही मिलने से नाराज हैं। लॉक डाउन में उनके समक्ष भुखमरी की समस्या हो गई है। इसको ले कर क्षुब्ध एएनएम के समूह ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया।उन्होंने घण्टो धूप में खड़े हो कर विरोध जताया और वेतन भुगतान की मांग की।सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए उन्होंने विरोध जताया।और कहा कि सरकार हमारी आवाज सुने। कुमारी किरण(कल्याणपुर)अंजन कुमारी(मुजफ्फरपुर),रीता कुमारी 2 (कल्याणपुर)कुमारी अमृता सिंहा( नालंदा),गीता कुमारी(नालंदा),रमिता कुमारी(बेगूसराय)सुनीता कुमारी(मुजफ्फरपुर)प्रेम लता कुमारी(नालंदा) ने बताया की हम सभी आठ एएनएम संविदा पर कार्यरत थे।बाद में रेगुलर होने पर विभागीय निर्देश से यहां 5 अक्टूबर 2019 को योगदान किये। लेकिन,सीवील सर्जन कार्यालय से अब तक सम्पुष्टि लंबित है। जिससे हमे पिछले छह माह से वेत...
भाजयुमो ने पीएम केयर्स फंड में भेजा ₹ 90 हजार

भाजयुमो ने पीएम केयर्स फंड में भेजा ₹ 90 हजार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री के केयर्स फंड में अपने कार्यकर्ताओं से 90 हज़ार की राशि भेजवाने का कार्य किया है। उक्त जानकारी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष दूबे ने बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मानव जीवन की रक्षा को सर्वोपरि महत्व देकर भारत में लॉक डाउन का रास्ता अपनाया और जीवन क्षति को बचा लिया। प्रोफेसर दूबे ने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है । कोरोना से संघर्ष में भारत के जनसामान्य में त्याग और सर्वोच्च मानववाद के अनुकरणीय आदर्श पेश किए जा रहे हैं ।लोकमंगल भारतीय संस्कृति का मूल लक्ष्य है ।प्रोफ़ेसर दूबे ने कहा कि महामारी से जूझते हुए केंद्र और राज्य अपना कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं ।इस कठिन समय में सभी देशों ने अपने अपने ढंग से प्रयास किए हैं लेकिन भारत के प्रयासों की प्रशंसा विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित विश्व की अनेक संस्थाओं ने क...
वायरल विडियो :मोबाइल चोरी के आरोप में बेरहमी से युवक की पिटाई ,दो धराये!

वायरल विडियो :मोबाइल चोरी के आरोप में बेरहमी से युवक की पिटाई ,दो धराये!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल अनुमण्डल के आदापुर थाना से सटे जमुनभार गांव में एक मोबाईल चोर को सरेआम पेड़ से उल्टा लटकाकर दबंगों द्वारा बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। वहीं घटना का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल होने के एक सप्ताह बाद आनन-फानन में स्थानीय पुलिस द्वारा साधारण धारा के तहत मामला दर्ज कर खानापूर्ति कर ली गई है।वहीं,डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे को शिकायत मिलने के बाद पुलिस विभाग ने इस पर संज्ञान लिया है। जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।जबकि अन्य भूमिगत हो गए हैं।पुलिस उन्हें तलाश रही है। https://youtu.be/dgv0iCAxyd4 इस संबंध में पीड़ित लालाछपरा गांव निवासी सैनुल्लाह मियां के आवेदन के आलोक में स्थानीय थाना में कांड संख्या 111/20 दर्ज की गई है। जिसमें चार व्यक्तियों को आरोपित किया गया है। ...
रक्सौल व आदापुर प्रखण्ड के जरूरतमंदों को घर घर पहुंचाया जाएगा तैयार भोजन:डॉ अजय सिंह

रक्सौल व आदापुर प्रखण्ड के जरूरतमंदों को घर घर पहुंचाया जाएगा तैयार भोजन:डॉ अजय सिंह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भाजपा विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को कोइरी टोला स्थित भाजपा कार्यालय में एक बैठक आयोजित हुई।बैठक में पार्टी स्तर पर जारी राहत कार्य की समीक्षा की गई।साथ ही आपदा भोजनालय की शुरूआत की गई। विधायक डॉ0 सिंह ने बताया की भोजनालय में तैयार किये गए ताजा भोजन को पैकेट बन्द कर रक्सौल विधान सभा के रक्सौल व आदापुर प्रखण्ड में जरूरतमंदों के बीच भेजा जाएगा।इसके लिए वाहन सेवा भी चालू रहेगी।आदापुर व भेलाही में जरूरतमंदों की सूची तैयार की गई है।यदि कोई असहाय,बुजर्ग या गरीब लोग मिल जाएंगे,तो,सूची के अतिरिक्त उन्हें भी भोजन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही पैकेटबंद राहत सामग्री का वितरण भी जारी रहेगा। बैठक में निर्णय हुआ कि मंगलवार को आदापुर ,बुधवार को भेलाही व गुरुवार को रक्सौल के गरीब लोगों के साथ महा दलित बस्तियों में भोजन व...
नेपाल में लॉक डाउन 7 मई तक,बीरगंज में मिले 2 मरीज, संक्रमितों की सँख्या हुई 52

नेपाल में लॉक डाउन 7 मई तक,बीरगंज में मिले 2 मरीज, संक्रमितों की सँख्या हुई 52

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल के काठमांडू स्थित राजकीय प्रयोगशाला में स्वैब जांच में बीरगंज के दो लोगों में कोविड 19 पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।बीरगंज में दो नए मरीज मिलने से हड़कम्प मच गया है।इस बीच नेपाल सरकार ने लॉक डाउन की अवधि 7 मई तक बढ़ा दिया है।जबकि, बॉर्डर सील अनिश्चितकाल के लिए जारी है। बीरगंज की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।एसपी गंगा पंत ने खुद मॉनिटरिंग करते हुए लॉक डाउन में सख्ती शुरू कर दी है।वहीं,बाइक चलाने पर सख्ती से रोक लगाई गई है। बताया गया है कि रविवार को बीरगंज व में दो और झापा में एक पीजिटिव मरीज मिलने के बाद नेपाल में कोविड 19 के पॉजिटिव मरीजो की संख्या 52 पहुंच गई है।इसकी पुष्टि नेपाल के जन स्वास्थ्य व जनसंख्या मंत्रालय के प्रवक्ता विकास देव कोटा ने की है। बताया है कि रविवार तक तक 12 कोरोना पॉजिटिव मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है।जिसमे रविवार को ही तीन भारतीय जमातियो...
दो दीवारों के बीच फंस गई 4 वर्षीय बच्चे की जान, 3 घण्टे चला रेस्क्यू ऑपरेशन,तब बच सकी जान !

दो दीवारों के बीच फंस गई 4 वर्षीय बच्चे की जान, 3 घण्टे चला रेस्क्यू ऑपरेशन,तब बच सकी जान !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा के सिहासनी गांव में रविवार को घटी घटना ,काफी मशक्कत से बची बच्चे की जान रामगढ़वा।( vor desk )।लॉक डाउन के बीच रामगढ़वा के सिंहासिनी गांव में ऐसी घटना घट गई,जिससे सभी लोग हतप्रभ रह गए।एक बच्चा दो दिवालो के बीच फंस गया।जिसे तीन घण्टे के ऑपरेशन के बाद बड़ी मशक्कत से बचाया जा सका। घटना रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सिहासनी गाँव मे रविवार को घटित हुआ।जहां खेल खेल में एक चार वर्षीय बच्चा जयराम ठाकुर दो दीवारों के बीच फंस गया । https://youtu.be/DSyO2VtGM14 दिवालो के बीच फंस गई थी बच्चे की जान वही दीवार में फंसे होने के एक दो घण्टा बाद भी जब अपने घर नही पहुंचा तो परिजन उक्त बच्चे को खोजने लगे ।खोजते खोजते परिजनो की नजर संकीर्ण गली के उक्त दोनों दीवारों पर पड़ी तो दंग रह गए ।उसके बाद सिहासनी गाँव निवासी अनिल ठाकुर ने अपने चार वर्षीय पुत्र के दो दीवारों के बीच फंसने की जानका...
कोरोना आपदा राहत केंद्र:रोजेदारों ने मांगी दुआ-‘दुनियाँ से खत्म हो कोरोना का कहर’!

कोरोना आपदा राहत केंद्र:रोजेदारों ने मांगी दुआ-‘दुनियाँ से खत्म हो कोरोना का कहर’!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।पवित्र माह रमजान के शुरुवात के साथ ही पहले रोजा के दिन रक्सौल के कोरोना आपदा राहत केंद्र में क्वरेंटाइन किये गए मुस्लिम धर्मावलंबियों ने भी रोजा रखा ।इस दौरान उन्होंने अल्लाह से दुआ मांगी की देश- दुनियां को कोरोना वायरस संक्रमण की आपदा से मुक्ति मिले।कोरोना का कहर खत्म हो। यही नही, यहां मिल्लत का परिचय देते हुए इफ्तार का आयोजन भी हुआ।जिसमें इस केंद्र का संचालन कर रही नगर परिषद व कुछ समाजसेवियों द्वारा इफ्तार के लिए सभी प्रबंध किया गया।इस दौरान सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखा गया।रोजेदार मास्क लगाए दिखे। https://youtu.be/5m8hb485DS0 बताया गया कि इस केंद्र पर करीब 30 मुस्लिम धर्मावलंबी रह रहे हैं ।जिसमे कोई 22 से ज्यादा लोगों ने रोजा रखा और इफ्तार किया। रोजा रखने वाले महम्मद अख्तर (मधुबनी ),महम्मद जमील अंसारी(मधुबनी ),जुबैर अहमद (मधुबनी) वमहम्मद शाहिद...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!