टेक्सटाइल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया स्वच्छ रक्सौल संस्था के आंदोलन का नैतिक समर्थन!
आंदोलन के सातवें व आमरण अनशन के चौथे दिन रणजीत सिंह का हुआ मेडिकल चेकअप!
रक्सौल।(vor desk )।स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह के द्वारा 14 सूत्री मांगो को ले कर पिछले चार दिनों से जारी आमरण अनशन को समर्थन देने शहर के व्यापारी आगे आने आएं हैं। टेक्सटाइल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण गुप्ता व महासचिव विमल रूंगटा के नेतृत्व में कपड़ा व्यापारियो ने नैतिक समर्थन देते हुए उनके आंदोलन व मांगों को जायज करार दिया।उन्होंने कहा कि शहर की दुदर्शा के कारण यहां का व्यापार प्रभावित है।नेपाली ग्राहक रक्सौल बाजार आना नही चाहते।जन प्रतिनिधि व अधिकारियों को कोई मतलब नही है।ऐसे में आंदोलन से ही निदान सम्भव है।
इधर,आमरण अनशन से रक्सौल प्रशासन लगातार दवाब में है।इस बीच नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद ने पहुच कर मान मनौव्वल की कोशिश की।लेकिन,रणजीत सिंह ने कहा कि जो कर सकते ह...









