Thursday, July 30

ब्रेकिंग न्यूज़

जनाधिकार पार्टी(लोकतांत्रिक ) ने की अप्रवासी मजदूरों को अविलम्ब बुलाने व राज्य में  उन्हें रोजगार मुहैय्या की मांग!

जनाधिकार पार्टी(लोकतांत्रिक ) ने की अप्रवासी मजदूरों को अविलम्ब बुलाने व राज्य में उन्हें रोजगार मुहैय्या की मांग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।जन अधिकार पार्टी (लोक तांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के आह्वान पर "बिहार मजदूर संघर्ष मार्च" कार्यक्रम के बाद सांकेतिक विरोध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लॉक डाउन में जन अधिकार पार्टी द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रक्सौल में आयोजित विरोध कार्यक्रम में सरकार के रवैये के प्रति विरोध करते हुए नाराजगी प्रकट की गई।साथ ही बिहार में मजदूरों-कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने की जोरदार मांग की गई। इस दौरान जन अधिकार पार्टी के रक्सौल विधान सभा प्रभारी कृष्णा प्रसाद उर्फ नेता जी ने कहा कि मजदूरों द्वारा लगातार सैकड़ो किलोमीटर पैदल चलना,भुखमरी की समस्या उत्पन्न होना भयावह स्थिति को दर्शाता हैं।ऐसे में राज्य सरकार को मजदूरों के पीड़ा को ध्यान में रखकर देश के विभिन्न प्रदेशो में फंसे प्रवासी मजदूरों को वापस बुलाने के लिए फ्री ट्रेन चलाना चाहिए।जगह जगह शिविर लगा कर उ...
नेपाल में 5.3  मैग्नीट्यूड के भूकम्प का झटका,बिहार -नेपाल सीमा क्षेत्र में भी सहमे लोग!

नेपाल में 5.3 मैग्नीट्यूड के भूकम्प का झटका,बिहार -नेपाल सीमा क्षेत्र में भी सहमे लोग!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बीरगंज।( vor desk )।नेपाल में बीती रात्रि भूकम्प के झटके से लोग सहम गए।राष्ट्रीय भूकम्प मापन केन्द्र के मुताबिक,मंगलबार की रात 11 बज कर 53 मिनट (नेपाली समय) पर यह भूकम्प का झटका महसूस हुआ।दोलखा का जुगुल इसका केन्द्र विन्दु था।केंद्र के मुताबिक,रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 आंकी गई। इसे भूकम्प का पराकम्पन बताया गया।सूत्रों ने बताया कि भूकम्प के झटके को राजधानी काठमांडु व आस पास के जिलों समेत बीरगंज व कलैया आदि नेपाली क्षेत्रों के साथ ही बिहार नेपाल सीमाई इलाके तक महसूस किया गया ।कई लोग जग गए।एक दूसरे से फोन कर हाल चाल जाना।इसे लोगों ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।रक्सौल के धुरुव प्रसाद कुशवाहा व नुरुल्लाह खान ने भी बताया कि रक्सौल में यह झटका महसूस हुआ। हालांकि,फलवक्त किसी जान माल के क्षति की सूचना नही मिली है। ...
नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 217,’कोरोना हॉट स्पॉट’ बने पर्सा समेत बारा जिला में कर्फ्यू !

नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 217,’कोरोना हॉट स्पॉट’ बने पर्सा समेत बारा जिला में कर्फ्यू !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।मंगलवार को नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 217 पहुंच गई है ।जबकि,मंगलवार को एक ही दिन में पर्सा जिला में 57 लोगों में संक्रमण की पुष्टि से देश भर में हड़कंम्प मच गया।वहीं, सीमा क्षेत्र मे भी लोग दहशत में आ गए।क्योंकि,यह जिला बिहार के पूर्वी चम्पारण व पश्चिम चंपारण जिले से जुड़ा है।इस बीच,पर्सा और बारा जिला में 18 मई तक कर्फ्यू लगा दिया गया है।बोर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।नेपाल सेना सक्रिय हो गई है। बताया गया है कि राष्ट्रीय जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला काठमांडू टेकू के द्वारा किए गए परीक्षण में मंगलवार को प्रथम रिपोर्ट में बीरगंज( पर्सा जिला) के 39, बारा के 1, रुपन्देही के 9, तथा कपिलवस्तु के 8 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।इस हिसाब से नेपाल में कुल कोरोना संकर्मीतो को संख्या 191थी।वहीं, देर शाम दूसरी रिपोर्ट भी आ गई।नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय के...
पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ रु के आर्थिक पैकेज का किया एलान, 18 मई से नए नियम के साथ लॉकडाउन 4.0

पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ रु के आर्थिक पैकेज का किया एलान, 18 मई से नए नियम के साथ लॉकडाउन 4.0

ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
यह पैकेज आत्मनिर्भर भारत की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा नई दिल्ली(vor desk ): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को रात 8 बजे एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित किया. कोरोना काल में यह देशवासियों के नाम पीएम मोदी का पांचवां संबोधन है. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संकट का सामना करते हुए नए संकल्प के साथ मैं आज एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा कर रहा हूं. यह आत्मनिर्भर भारत की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा. यह पैकेज 20 लाख करोड़ रुपये का है. सरकार द्वारा कोविड19 पर किए गए एलान, आरबीआई के फैसले और आज का 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज मिलाकर, यह भारत की जीडीपी का 10 फीसदी है. ये 20 लाख करोड़ कुटीर उद्योग; सूक्ष्म, लघु, मंझोले, उद्योग यानी MSME के लिए हैं,  ये पैकेज उस श्रमिक, किसान के लिए है जो हर हालात, हर मौसम में दिन रात देशवासियों के लिए परिश्रम कर रहे हैं, ये ईम...
अब बीरगंज (पर्सा ) व बारा जिला में कोरोना मरीज की संख्या पहुंची 67,नेपाल में 191,मचा हड़कंम्प!

अब बीरगंज (पर्सा ) व बारा जिला में कोरोना मरीज की संख्या पहुंची 67,नेपाल में 191,मचा हड़कंम्प!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
संख्या में इज़ाफ़ा के संकेत,बीरगंज में सबसे पहले 3 भारतीय जमातियों में मिला था संक्रमण रक्सौल।( vor desk )।नेपाल के बीरगंज में मंगलवार को 39 कोरोना मरीजो की हुई पुष्टि हुई है।ये सभी बीरगंज छपकैया के वार्ड 1,2 व 3के निवासी बताए गए हैं।अब पर्सा जिला में कुल संक्रमितों की संख्या 64 पहुच गई है।वहीं,बारा जिला में 1संक्रमित की पुष्टि हुई है।अब बारा जिला में संकर्मीतो की संख्या हो गई कुल 3।यानी बीरगंज( पर्सा )व बारा जिला में 67 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।इलाज के बाद तीन कोरोना संक्रमित हो चुके हैं रोग मुक्त।वहीं, मंगलवार को नेपाल के स्वास्थ्य मन्त्रालय की पुष्टि के अनुसार ,नेपाल में कुल कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या 191पहुंच गई है। बता दे कि सबसे पहले तीन भारतीय जमातियों में कोरोना की पुष्टि हुई थी।जो बीरगंज के छपकैया इलाके में रह रहे थे।हाल ही में एक ही परिवार के कुल ...
लॉक डाउन में रक्सौल में हुई दिन दहाड़े चाकूबाजी,एक युवक गम्भीर जख्मी!

लॉक डाउन में रक्सौल में हुई दिन दहाड़े चाकूबाजी,एक युवक गम्भीर जख्मी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।लॉक डाउन में शहर में हुई चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई।सोमवार को शहर के आश्रम रोड में दिन दहाड़े एक युवक को चाकू मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय डंकन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां ऑपरेशन के बाद युवक खतरे से बाहर है। बताया गया है कि जख्मी युवक रक्सौल के वार्ड संख्या 9 निवासी मो0 युसुफ के पुत्र मो. फैयाज के रूप में की गई है। बताया गया है कि चाकू पेट के बाएं बगल में लगी है। सूत्रों के मुताबिक,फैयाज बीरगंज में नौकरी करता है।लॉक डाउन में घरों से निकलना मना है।लेकिन,किसी काम से फैयाज बाजार आया था।लौटते वक्त करीब 12 बजे चाकू मार दी गई। पुलिस को दिए गए बयान के आधार पर जांच व दो आरोपी दीपक और सनोज नामक युवकों की तलाश जारी की गई। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने मौजे निवासी दीपक कुमार को हिरासत में ले जांच व कार्रवाई को आगे बढ़ाया है।हालाकि...
भाजयुमो ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची,मनीष दुबे को पुनः संगठनिक जिला इकाई रक्सौल की जिम्मेवारी!

भाजयुमो ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची,मनीष दुबे को पुनः संगठनिक जिला इकाई रक्सौल की जिम्मेवारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने बिहार के विभिन्न 35 सांगठनिक जिलों के जिलाध्यक्ष की सूची जारी कर दी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल के देख रेख में जारी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह द्वारा जारी इस सूची में भाजपा के संगठनिक जिला इकाई रक्सौल के भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर पुनः मनीष दुबे को नियुक्त किया गया है। इस बाबत प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने मनीष दुबे ने कहा कि वे पूरी निष्ठा से पार्टी की सेवा में जुटे हुए हैं।जो जिम्मेदारी दी गई है।उसका निर्वहन करते रहेंगें। इधर,पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर उन्हें भाजपा के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो0 डॉ अनिल कुमार सिन्हा,रक्सौल इकाई जिला अध्यक्ष बरुन सिंह,जिला उपाध्यक्ष ई0 जितेंद्र कुमार, जिला प्रवक्ता प्रदीप सर्राफ, महामंत्री अशोक पांडेय,किसान मोर्चा के ज...
पुलिस व एसएसबी की छापेमारी में हार्डकोर नक्सली भुना मियां गिरफ्तार!

पुलिस व एसएसबी की छापेमारी में हार्डकोर नक्सली भुना मियां गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पुलिस व एसएसबी के छापेमारी में धराया हार्डकोर नक्सली छौड़ादानो।(vor desk )।अनुमण्डल के दरपा पुलिस और एसएसबी के सँयुक्त अभियान के क्रम में सोमवार को दरपा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित पिपरा गांव में छापेमारी कर कुख्यात नक्सली भुना मियां को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भून्ना मिया दरपा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी अदालत मियां का बेटा है। जो हार्डकोर नक्सली है। पुलिस के मुताबिक, भुना मियां के विरूद्ध पूर्वी चंपारण के विभिन्न थाने में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। सोमवार को अहले सुबह उसकी गिरफ्तारी वर्ष 2014 के चकिया रेलखंड पर मालगाड़ी उड़ाने के कांड के कारण हुई।जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस द्वारा उसे चकिया पुलिस को सौंपा दिया गया है। ...
मदर्स डे के अवसर पर बीडीओ अनुपम कुमारी ने क्वारन्टाइन सेंटर में माताओं के बीच साड़ी और मिठाई का किया वितरण!

मदर्स डे के अवसर पर बीडीओ अनुपम कुमारी ने क्वारन्टाइन सेंटर में माताओं के बीच साड़ी और मिठाई का किया वितरण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।:  रक्सौल अनुमण्डल के छौड़ादानो प्रखंड मुख्यालय स्थित हेमराजदास उच्च विद्यालय परिसर स्थित क्वारेन्टीन सेंटर में आई महिलाओं को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी अंचलाधिकारी अनुपम कुमारी मदर्स डे के उपलक्ष्य पर माताओं को साड़ी, मिठाई एवं उनके बच्चों को खिलौना देकर उन्हें सम्मानित किया गया. अनुपम कुमारी ने कहा कि जिस समाज में माताएं स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगी वही समाज आगे बढ़ेगा. हमारी संस्कृति में माता का विशिष्ट महत्व है. अगर माता नहीं होती तो यह सृष्टि नहीं होती. माता ही सृष्टि की जननी है. अपनी संतान के प्रति प्राकृतिक गुण के ऋण से कोई मुक्त नहीं हो सकता. माता के प्रति हमे अपने कर्त्तव्य को कभी नहीं भूलना चाहिए. बीआरपी राजेश कुमार, प्रधान शिक्षक शंभू ठाकुर आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए. सम्मानित होने वाली माताओं में चित्रलेखा देव...
बिहार के मजदूरों को राज्य में उधोग लगा कर रोजगार दे सरकार:डॉ0 अजय कुमार सिंह

बिहार के मजदूरों को राज्य में उधोग लगा कर रोजगार दे सरकार:डॉ0 अजय कुमार सिंह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
विधायक डॉ अजय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीएम से की क्षेत्र के समस्या समाधान की मांग रक्सौल ।( vor desk )।क्षेत्रीय भाजपा विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह ने विडियो कॉन्फ्रेसिंग के द्वारा मुख्यमंत्री नितिश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ,पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से रक्सौल विधान सभा क्षेत्र समेत सूबे की गम्भीर समस्याओं को उठाया और समाधान की मांग की है। विधायक डॉ0 अजय ने कोरोना के इलाज पर विशेष ध्यान देने एवं हर क्वारन्टाइन सेंटर की व्यवस्था पर विशेष रूप से निगरानी व बेहतरी की मांग की है । वहीं,उन्होंने बिहार के जो प्रवासी मजदूर रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं और जिनका स्टेसस पेंडिंग बता रहा है ,उनको अबिलम्ब उनके घर वापसी पर भी बल दिया। उन्होंने प्रवासी बिहारी मजदूरों के लिए बिहार में ही उद्योग लगाकर उनके लिए रोजगार मुहैया कराने ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!