दूसरी बार जनता दल यू अध्यक्ष बने भुवन पटेल ने किया रोड शो,रक्सौल में हुआ भव्य स्वागत व अभिनन्दन!
-हजारों कार्यकर्ता लगा रहे थे नारा-'रक्सौल विधानसभा का नेता कैसा हो-भुवन भाई जैसा हो!'
-रोड शो में जिलाध्यक्ष भुवन पटेल,पूर्व मंत्री वीरेंद्र कुशवाहा व जद यू राज्य परिषद सदस्य रामपुकार सिन्हा ने किया लोगो का अभिवादन
रक्सौल।(vor desk )। पूर्वी चंपारण जनता दल यू के जिलाध्यक्ष पद पर दुबारा आरूढ़ हुए कपिल देव प्रसाद उर्फ़ भुवन पटेल का रक्सौल में भव्य अभिनन्दन हुआ।दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने के बाद वे जब रविवार को पहली बार रक्सौल पहुचे,तो,उन्हें फूल माला से लाद दिया गया।गगन भेदी नारे लगाए गए।सड़को पर पूर्वी चंपारण जनता दल यू अध्यक्ष जिंदाबाद,रक्सौल विधान सभा क्षेत्र का नेता कैसा हो-भुवन भाई जैसा हो..का नारा गूंज रहा था।रक्सौल-रामगढ़वा सड़क खण्ड के रघुनाथ पुर में उनका जम कर स्वागत हुआ।इस अवसर पर भव्य रोड शो का आयोजन भी हुआ। जनता दल यू के बैनर लगे रथ पर सवार जिलाध्यक्ष भुवन पटेल क...









